किन घरों में वास नहीं करती हैं मां लक्ष्मी, आज ही करें इन आदतों में सुधार
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ आदतें और घर की स्थितियां मां लक्ष्मी के वास को रोकती हैं, जिससे धन हानि ...और पढ़ें

भूलकर भी न करें ये गलतियां (Picute Credit: AI Generated)
HighLights
घर में गंदगी मां लक्ष्मी को अप्रसन्न करती है।
रात में जूठे बर्तन छोड़ना दरिद्रता लाता है।
महिलाओं का अपमान धन हानि का कारण बनता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में वार्जित कामों को करने से घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं, जिसकी वजह से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इसका प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है। साथ ही आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किन घरों में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।
कभी न करें ये काम
घर में गंदगी का होना- धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस घर में गंदगी होती है, तो उस घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। इसलिए घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। ऐसा माना जाता है कि घर में गंदगी होने से दरिद्रता का वास होता है, जिसकी वजह से घर के सदस्यों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
रात में जूठे बर्तन छोड़ना- जिन घरों में रात में जूठे बर्तन सिंक में रहते हैं, तो ऐसे लोगों के घरों में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है। हिंदू धर्म में रसोईघर को अत्यंत पवित्र माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात में जूठे बर्तन छोड़ देने से घर से बरकत खत्म हो जाती है और जीवन में धन की भारी कमी का सामना करना पड़ सकता है।
टूटी या खराब चीजें- इसके अलावा जिन घरों में बंद घड़ियां, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा रहता है। इन लोगों के घरों में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। वास्तु के अनुसार, टूटी या खराब चीजों से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसी वजह से घर में सुख-शांति का माहौल नहीं रहता है।
यह भी पढ़ें- शाम के समय घर का मुख्य दरवाजा क्यों नहीं रखना चाहिए बंद? वास्तु में बताई गई है ये खास वजह
महिलाओं का अपमान- जिन घरों में महिलाओं का अपमान होता है और गृह क्लेश की समस्या बनी रहती है, तो ऐसे घरों में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। साथ जीवन में कभी भी वहां कभी धन नहीं टिकता। इसकी वजह से आर्थिक तंगी की समस्या बनी रहती है।
शाम को झाड़ू लगाना- हिंदू धर्म में सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने की मनाही है। ऐसे घरों से मां लक्ष्मी चली जाती हैं। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि सूर्यास्त के बाद घर में से कूड़ा बाहर भी नहीं फेंकना चाहिए।
यह भी पढ़ें- धन आकर्षण के लिए तुलसी की सूखी जड़ से जुड़े ये उपाय जान लें, बरतें ये जरूरी सावधानियां
यह भी पढ़ें- घर में केले का पेड़ लगाने की सही जगह कौन सी है? वास्तु के ये नियम जरूर जानें
यह भी पढ़ें- घर में केले का पेड़ लगाने की सही जगह कौन सी है? वास्तु के ये नियम जरूर जानें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
