विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में केले का पेड़ लगाने की सही जगह कौन सी है? वास्तु के ये नियम जरूर जानें

Published: Fri, 14 Aug 2026 10:30 AM (IST)

हिंदू धर्म में केले के पेड़ को शुभ माना जाता है और वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर में सही दिशा में लगाना महत्वपूर्ण है।

केले का पेड़ घर में कहां लगाएं?  (Picture Credit- AI Generated)

केले का पेड़ घर में कहां लगाएं? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में केले के पेड़ को बहुत शुभ माना गया है और इसमें देवी-देवताओं का वास बताया गया है। इस पेड़ का गहरा संबंध भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति से होता है। इसलिए वास्‍तु शास्‍त्र में भी केले के पौधे को बहुत अधिक महत्‍वपूर्ण माना गया है। कई लोग केले के पेड़ को घर में लगाते हैं, मगर वास्‍तु के हिसाब से कौन सी जगह इस पेड़ को लगाने के लिए उचित है, इस बारे में लोगों को सही जानकारी नहीं है।

तो चलिए जानते हैं कि वास्‍तु के हिसाब से केले के पेड़ को घर की किसी दिशा और स्‍थान पर लगना चाहिए।

केले का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए?

वास्तु मान्यताओं के अनुसार केले का पेड़ घर के उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में लगाना शुभ माना जाता है। इसे घर के मुख्य द्वार से कुछ दूर पर ही लगाएं। कई घरों में केले का पेड़ किसी गमले या घर के आंगन में ही लगा लिया जाता है, वास्‍तु के हिसाब से इसे सही नहीं माना जाता है। केले का पेड़ हमेशा खुले स्‍थान पर ही लगाना चाहिए। मान्यता है कि ईशान दिशा सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक गतिविधियों के लिए अनुकूल होती है। हालांकि, घर का आंगन मुख्‍य कमरों से हटकर हैं और खुला हुआ है, तो वहां पर आप केले का पेड़ लगा सकते हैं।

मुख्य द्वार के ठीक सामने न लगाएं

वास्तु के अनुसार केले के पौधे को घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने लगाने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इससे घर के प्रवेश मार्ग में बाधा उत्पन्न हो सकती है और सकारात्‍मक ऊर्जा के घर में प्रवेश होने में कठिनाई आ सकती है। इसलिए मुख्य द्वार के सामने खुला रास्ता रखना बेहतर माना जाता है।

घर की छत पर लगाने से बचें

वास्तु मान्यताओं में भी छत पर केले का पेड़ लगाना उचित नहीं माना जाता। केले की जड़े मजबूत होती हैं और यह पेड़ काफी भारी होता है। घर की छत पर किसी भी तरह का भारी सामान नहीं रखना चाहिए, नहीं तो घर में रहने वाले लोगों में मानसिक तनाव बना रहता है।

पौधे की साफ-सफाई का रखें ध्यान

केले के पौधे के आसपास गंदगी, सूखे पत्ते या सड़ा हुआ कूड़ा जमा न होने दें। समय-समय पर सूखी पत्तियों को हटाते रहें और पौधे की उचित देखभाल करें। धार्मिक मान्यता में भी साफ-सुथरे स्थान पर लगाए गए पौधे को अधिक शुभ माना जाता है।

अत: वास्तु मान्यताओं के अनुसार ईशान कोण में खुले और साफ स्थान पर केले का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें- हिंदू धर्म के 5 महान बाल भक्त, जिनकी सच्ची भक्ति के आगे भगवान भी हुए नतमस्तक

यह भी पढ़ें- हिंदू धर्म की वो रहस्यमय देवी, जो भव्य मंदिरों में नहीं बल्कि घने जंगलों में बसती हैं!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है