छोटे फ्लैट में अपनाएं वास्तु के 5 आसान टिप्स, बिना तोड़फोड़ घर में बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी
छोटे फ्लैट में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए वास्तु के आसान उपाय अपनाएं। बिना तोड़फोड़ के घर के मुख्य द्वार, बेडरूम और साज-सज्जा में बदलाव करके सुख-शांति लाएं।

छोटे फ्लैट के लिए वास्तु टिप्स: घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के उपाय (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
फालतू सामान हटाकर घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाएं।
प्राकृतिक रोशनी और इनडोर पौधे घर में खुशहाली लाते हैं।
मुख्य द्वार और बेडरूम के वास्तु नियम शांति सुनिश्चित करते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए कुछ बदलाव करना चाहते हैं? क्या आपकी अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए घर का माहौल सुखद और संतुलित करना जरूरी है? वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार घर की एनर्जी को व्यवस्थित करके, आप हर कमरे में पॉजिटिविटी, शांति और समृद्धि ला सकते हैं।
यही नहीं इन वास्तु टिप्स की मदद से आप अपने छोटे फ्लैट में भी कुछ छोटे बदलावों से घर के वास्तु को ठीक कर सकते हैं। कई बार आपके घर में आने वाली समस्याओं का सबसे बड़ा कारण ही वास्तु दोष हो सकता है, जिसे दूर करना जरूरी है। आप अपने घर के मुख्य द्वार से लेकर बेडरूम तक में कुछ बदलाव करके किसी भी वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ा सकते हैं। आइए यहां जानें छोटे फ्लैट के लिए वास्तु टिप्स के बारे में।
घर में फालतू सामान न रखें
वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि घर में रखा हुआ फालतू सामान एनर्जी के नैचुरल प्रवाह में रुकावट डालता है। अपने छोटे घर को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें, खासकर घर के बीच के हिस्से जिसे ब्रह्मस्थान कहा जाता है और उत्तर-पूर्व कोने में कोई भी बेकार सामान न रखें ताकि नेगेटिव एनर्जी जमा न हो और पॉजिटिव वाइब्स आसानी से फैल सकें।
नैचुरल रोशनी है जरूरी
आप कोशिश करें कि घर के कोने में प्राकृतिक रोशनी आए। कोशिश करें कि घर के खिड़की-दरवाजे सुबह के समय जरूर खोलें जिससे सूर्य की रोशनी पूरे घर में फ़ैल सके। आपको इस बात का ध्यान देना है कि घर में पूर्व और उत्तर दिशाओं से पूरी रोशनी आए। सूरज की रोशनी पॉजिटिव एनर्जी का एक अच्छा स्रोत है जो पूरे घर में ऊर्जा के प्रवाह को बनाए रखने में मदद करती है।
पौधों से सजावट करें
घर के अंदर रखे पौधे न सिर्फ़ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी को भी आकर्षित करते हैं। आपका फ्लैट भले ही छोटा क्यों न हो, लेकिन अगर आप कुछ पौधों जैसे मनी प्लांट, तुलसी या पीस लिली को घर में लगाएंगे तो यह पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है। भूलकर भी आप घर के अंदर कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे न रखें।
घर के मुख्य द्वार के लिए वास्तु
वास्तु शास्त्र में घर का मुख्य द्वार सबसे अहम हिस्सा होता है, क्योंकि यहीं से घर में ऊर्जा का प्रवेश होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का प्रवेश द्वार ऐसा होना चाहिए जो सकारात्मक ऊर्जा का स्वागत करने वाला हो। इस स्थान पर कोई रुकावट न हो जिससे सकारात्मक ऊर्जा भरपूर मात्रा में भीतर आ सके।
आपको घर के प्रवेश द्वार के लिए सही वास्तु का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसका घर की कुल ऊर्जा के बहाव, समृद्धि और घर के लोगों की भलाई पर काफी असर होता है। मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखें और इसमें कोई कचरा इकट्ठा नहीं होना चाहिए।
बेडरूम के लिए वास्तु टिप्स
छोटे फ्लैट के बेडरूम में आप बिस्तर के ठीक सामने शीशा लगाने से बचें। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे आपको बेचैनी हो सकती है और नींद में समस्या आ सकती है। अगर शीशा लगाना जरूरी है तो उसे ऐसी दीवार पर लगाएं जहां बिस्तर की परछाई न दिखे।
बेडरूम में आप ऐसी तस्वीरें लगाएं जो प्यार, शांति और प्रकृति जैसी सकारात्मक भावनाओं को जगाएं। बेडरूम में ऐसी कोई चीज न रखें जो नकारात्मकता, झगड़े या अकेलेपन को दर्शाती हो।
बेडरूम में आप इलेक्ट्रॉनिक चीजों को रखने से भी बचें।
अगर आपका फ्लैट छोटा है तब भी आप वास्तु के ये बदलाव करके घर में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रख सकते हैं। ये बदलाव आप घर में बिना किसी तोड़फोड़ के भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- नए घर में प्रवेश से पहले जरूर जानें वास्तु के ये 4 नियम, कभी नहीं होगी परेशानी
यह भी पढ़ें- आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं सीढ़ियों के नीचे रखी ये 5 चीजें, आज ही हटाएं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
