मां लक्ष्मी ने भगवान गणेश को क्यों बनाया अपना दत्तक पुत्र? पढ़ें इस अनोखे रिश्ते की पौराणिक कथा
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां लक्ष्मी ...और पढ़ें

लक्ष्मी जी को गोद क्यों लेने पड़े गणेश जी (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ अवसर पर भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुभ और मांगलिक कार्यों में गणेश पूजन करने से काम में कोई बाधा नहीं आती है और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
इसके अलावा दिवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की एक साथ पूजा करने का विशेष महत्व है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मां लक्ष्मी से भगवान श्री गणेश का क्या संबंध है? पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां लक्ष्मी ने भगवान गणेश को अपना दत्तक पुत्र क्यों बनाया।
अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि देवी लक्ष्मी ने गणेश जी को अपना दत्तक पुत्र क्यों चुना? इसके पीछे का रहस्य पद्म पुराण और गणेश पुराण में देखने को मिलता है। आइए आपको बताते हैं इससे जुड़ी कथा के बारे में।
कैसे बने गणेश जी मां लक्ष्मी के दत्तक पुत्र?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार मां लक्ष्मी को खुद पर अधिक अभिमान हो गया था। देवी को लगता था कि सारा जगत उन्हें पाने के लिए लालायित रहता है। उनकी कृपा से ही लोगों को सुख-सुविधाएं और समृद्धि मिलती है। जब मां लक्ष्मी के इस अहंकार के बारे में भगवान विष्णु को पता चला, तो उन्होंने मां लक्ष्मी के अहंकार को दूर करने का फैसला लिया।
श्रीहरि ने देवी लक्ष्मी से कहा कि सारा संसार आपकी पूजा-अर्चना करता है, लेकिन आप अभी भी अपूर्ण हैं। ऐसे में जब माता लक्ष्मी ने इस कमी का कारण पूछा, तो भगवान विष्णु ने जवाब दिया कि जब तक कोई स्त्री मां नहीं बनती, तब तक उसे पूर्ण नहीं माना जाता। प्रभु की इस बात को सुनकर मां लक्ष्मी अधिक दुखी हो गईं। उन्होंने अपना दुख दूर करने का फैसला लिया और माता पार्वती के पास पहुंचीं।
यह भी पढ़ें- किस्मत के बंद दरवाजे खोल देते हैं ये रत्न, जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी
उन्होंने माता पार्वती को अपने दुख के बारे में बताया। साथ ही देवी ने मां पार्वती से आग्रह किया कि वे श्री गणेश को उन्हें गोद दे दें, जिससे उन्हें माता होने का सुख प्राप्त हो सके। माता पार्वती ने मां लक्ष्मी के इस दुख को दूर करने के लिए अपने पुत्र भगवान गणेश को उन्हें गोद देने की बात स्वीकार कर ली। इस तरह से भगवान गणेश माता लक्ष्मी के दत्तक-पुत्र बन गए, जिससे मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न हुईं।
यह भी पढ़ें- किन घरों में वास नहीं करती हैं मां लक्ष्मी, आज ही करें इन आदतों में सुधार
यह भी पढ़ें- मां लक्ष्मी को क्यों सबसे ज्यादा प्रिय हैं कमल गट्टे और कौड़ियां? जानिए समुद्र मंथन से जुड़ा रहस्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
