मां लक्ष्मी को क्यों सबसे ज्यादा प्रिय हैं कमल गट्टे और कौड़ियां? जानिए समुद्र मंथन से जुड़ा रहस्य
मां लक्ष्मी को कमल गट्टे और कौड़ियां अत्यंत प्रिय हैं, जिनकी पूजा में उपस्थिति से धन-धान्य और सुख-समृद्धि आती है। कमल गट्टे कमल के बीज हैं जिस पर देवी ...और पढ़ें

कमल गट्टे और कौड़ियों का रहस्य (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना और विशेष चीजों को अर्पित करने से साधक को जीवन में धन की कमी नहीं होती है और घर में सुख-शांति का वास होता है। मां लक्ष्मी को धन, ऐश्वर्य, सुख और समृद्धि की देवी माना जाता है।
देवी को विशेष चीजें न चढ़ाने से पूजा अधूरी मानी जाती है, जिनमें कमल गट्टे और कौड़ियां सबसे प्रमुख हैं। इनको पूजा में शामिल करने से घर की दरिद्रता दूर होती है। कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि कमल गट्टे और कौड़ियां का मां लक्ष्मी से क्या संबंध है। आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि मां लक्ष्मी को कमल गट्टे और कोडियां क्यों अधिक प्रिय हैं।
कमल गट्टे का रहस्य
कमल गट्टे का मां लक्ष्मी से अधिक जुड़ाव माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भक्त कमल गट्टे की माला से मां लक्ष्मी के मंत्रों का जप करता है, तो उसका जीवन में सदैव खुशियों से भरा रहता है और हमेशा धन से तिजोरी भरी रहती है। मां लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजमान होती हैं, जिसे कमलावासिनी भी कहा जाता है। कमल गट्टे कमल के फूल का बीज होते हैं। इसलिए कमल गट्टे मां लक्ष्मी को अधिक प्रिय है।
यह भी पढ़ें- कंगाल कर सकता है मुख्य द्वार का गलत रंग, वास्तु के अनुसार आज ही करें ये जरूरी बदलाव
कौड़ियों का रहस्य
कौड़ियों का संबंध मां लक्ष्मी से अधिक है। पौराणिक कथा के अनुसार, अमृत प्राप्ति और सृष्टि की रक्षा के लिए समुद्र मंथन हुआ था। समुद्र मंथन के समय धन की देवी मां लक्ष्मी प्रकट हुईं थीं। कौड़ियां भी समुद्र से ही निकलीं थी, जिसकी वजह से कौड़ियां मां लक्ष्मी को अधिक प्रिय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को कौड़ियां अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में आने वाले सभी दुख दूर होते हैं।
पीली कौड़ियों का विशेष प्रयोग- पीली कौड़ियों को पूजा में शामिल करने का अधिक महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुक्रवार की पूजा में 5 या 7 पीली कौड़ियों की पूजा करें। इसके बाद कौड़ियों को लाल या पीले में बांधकर अपनी तिजोरी रखें। इस उपाय को करने से धन में बरकत होती है और रुका हुआ धन प्राप्त होता है। साथ ही आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- घर में सुख-शांति के लिए रोज कैसे करें पूजा? यहां पढ़ें आसान स्टेप-बाय-स्टेप सही तरीका
यह भी पढ़ें- झाड़ू से जुड़ी ये 1 गलती कर सकती है आपको कंगाल, सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ऐसा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।