सामुद्रिक शास्त्र: क्या आपके हाथ के नाखून भी हैं चपटे हुए, तो जान लें अपने भविष्य के बारे में ये 5 खास बातें
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, चपटे नाखून वाले लोग बुद्धिमान, संवेदनशील और रचनात्मक होते हैं। हालांकि, वे जल्दी गुस्सा भी हो ...और पढ़ें

चपटे नाखून वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है ? (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर व्यक्ति के हाथों के नाखूनों का आकार और बनावट अलग होती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार नाखूनों के आकार को व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन से जोड़कर देखा जाता है। इसी आधार पर चपटे नाखूनों को लेकर भी कई तरह की बातें कही जाती हैं।
जिन लोगों के नाखून गोल होने की जगह चपटे होते हैं, उनके व्यक्तित्व में कुछ खास विशेषताएं होती हैं। चलिए जानते हैं कि समुद्र शास्त्र में इस बारे में क्या बताया गया है।
तेज दिमाग और समझने की क्षमता
चपटे नाखून वाले लोग बुद्धिमान और तेज समझ रखने वाले हो सकते हैं। ऐसे लोग किसी भी बात को छोटा नहीं समझते बल्कि उसे गहराई से समझने के लिए उसके अलग-अलग पहलुओं पर विचार करना पसंद करते हैं।
ऐसे लोग तुरंत निर्णय नहीं लेते हैं, बल्कि पहले समस्या के बारे में हर पहलू पर सोचते हैं और फिर उसका हल खोजते हैं। पढ़ाई, योजना बनाने और ऐसे कामों में उनकी रुचि हो सकती है जिनमें सोच-विचार की जरूरत होती है। ऐसे लोग भविष्य में रिसर्चर जैसे कार्यक्षेत्र में जाते हैं।
भावुक और संवेदनशील स्वभाव
ऐसे लोग दिल से संवेदनशील होते हैं। छोटी-छोटी बातें भी उन्हें प्रभावित कर देती हैं। इनके बारे में अच्छी बात यह है कि इन्हें दूसरे की परेशानी अपनी लगती है। ये इतने भावुक होते हैं कि अपनी परेशानियों को भूलकर पहले दूसरों के बारे में सोचने लग जाते हैं। ऐसे व्यक्ति रिश्तों को महत्व देते हैं। हालांकि, ज्यादा संवेदनशील होने के कारण कई बार वे किसी बात को जरूरत से ज्यादा सोच भी सकते हैं।
जल्दी आ सकता है गुस्सा
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार चपटे नाखूनों वाले लोग गुस्सैल स्वभाव के भी होते हैं। कभी-कभी तो इन्हें बड़ी बातों को भी सहजता से लेते हुए देखा जा सकता है, तो कभी ये लोग छोटी सी बात पर बहुत ज्यादा गुस्सा करने लग जाते हैं।
रचनात्मक कामों में रुचि
चपटे नाखून वाले आर्टिस्टिक भी होते हैं। इन्हें कला प्रेमी भी कहा जा सकता है। ऐसे लोगों की कल्पनाशक्ति अच्छी होती है और नई चीजें सोचने और उन पर अमल करने में इन्हें अच्छा लगता है। ये लोग लेखन, संगीत, चित्रकला, डिजाइन, अभिनय या अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में बहुत मान-सम्मान कमाते हैं।
स्वास्थ्य में होती है कमी
चपटे नाखूनों वाले लोगों को कभी-कभी पाचन और रक्त संचार से जुड़ी समस्याओं के होने की संभावना होती है। ऐसा जरूरी नहीं है, मगर यदि ऐसे संकेत दिखें तो व्यक्ति को तुरंत ही डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: हथेली का रंग और रेखाएं खोलती हैं किस्मत के कई राज, क्या कहते हैं आपके हाथ?
यह भी पढ़ें- आपके होंठों की बनावट खोलती है किस्मत के गहरे राज, तुरंत पढ़ें क्या कहता है आपका स्वभाव
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
