विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपने में बार-बार आ रहा है एक ही इंसान? जानें स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका क्या है मतलब

Published: Thu, 18 Jun 2026 04:00 PM (IST)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बार-बार एक ही व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? क्या इससे डरने की जरूरत है, जानिए जवाब।

सपने में बार-बार एक ही इंसान को देखने का क्या मतलब? (Picture Credit- AI Generated)

सपने में बार-बार एक ही इंसान को देखने का क्या मतलब? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपने में बार-बार एक ही इंसान को देखना कई बार अजीब भी लगता है। इस तरह के सपने आमतौर पर लोगों को इस कदर परेशान कर देते हैं कि, इंसान की डे टू डे लाइफ पर इसका असर पड़ता है।

एक ही इंसान को सपने में बार-बार देखने कई बार लोगों को सोचने पर विवश कर देता है कि, इस तरह के सपनों का क्या अर्थ है? आइए स्वप्न शास्त्र से जानते हैं इसका जबाव।

एक ही इंसान को सपने में बार-बार देखने के पीछे क्या संकेत? 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, एक ही इंसान को सपने में बार-बार देखना यह इस बात का संकेत हो सकता है कि, आप उससे काफी प्यार करते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि, वह इंसान अब आपसे दूर हो चुका है और आप उन्हें बार-बार याद कर रहे हैं। इसलिए कारण वह इंसान आपको बार-बार सपने में दिखाई दे रहा है।

इसका एक अन्य कारण और हो सकता है कि, अगर आपने किसी इंसान के साथ कुछ गलत या बुरा किया है, तो इस स्थिति में भी आपको बार-बार एक ही तरह का सपना आ सकता है। अब यह वस्तु, स्थान या इंसान कुछ भी हो सकता है।

सपने में एक ही इंसान को बार-बार देखने का मतलब

सपने में बार-बार एक ही इंसान को देखना

अनसुलझी भावनाओं का संकेत

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि, बार-बार सपने में एक ही इंसान को देखने का मतलब यह भी हो सकता है कि, आपके और उनके बीच के रिश्ते जीवन के किसी पहलू को लेकर अनसुलझी भावनाओं का संकेत दे रहे हो। कई बार दूसरे व्यक्ति को सपने में देखने का मतलब उनकी उपस्थिति या अटेंशन पाने की लालसा को दर्शाता है।

कुल मिलाकर एक ही व्यक्ति को बार-बार सपने में देखना कोई गंभीर बात नहीं है। ऐसा होने के पीछे असल कारण उस खास व्यक्ति के प्रति आसक्त (लगाव) हैं, ये भावनाओं और चिंताओं का प्रतीक हो सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र ऐसे सपने के बारे में क्या कहता है? 

ज्योतिषीय नजरिए से इस तरह के सपने आने के पीछे का असल कारण कालसर्प योग से जुड़ा संकेत भी हो सकता है। आध्यात्मिक नजरिए से देखा जाए तो, बार-बार आने वाले सपने आपके अवचेतन मन की दबी हुई भावनाओं, विचारों और अनुभवों को दर्शाता है।

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि, जब कोई भावना, विचार या अनुभव पूरी तरह से सुलझ नहीं पाते हैं, तो व्यक्ति को बार-बार सपने में वही दिखाई देता है। ऐसे सपने हमें बताते हैं कि, जीवन में कोई तो ऐसी स्थिति है, जिसे पूरा करना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें- सपने में मां काली का दर्शन देना क्या होता है शुभ संकेत? जानिए स्वप्न शास्त्र में इसका महत्व

यह भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: चौथे पहर में दिखे 5 सपने तो समझ लें चमक सकता है भाग्य, मिलेगी गुड न्यूज 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।