विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वप्न शास्त्र: चौथे पहर में दिखे 5 सपने तो समझ लें चमक सकता है भाग्य, मिलेगी गुड न्यूज 

Published: Tue, 16 Jun 2026 01:00 PM (IST)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपने जल्द सच होते हैं और जीवन में शुभ संकेत लाते ...और पढ़ें

चौथे पहर के 5 जादुई सपने (AI-Generated Image)

चौथे पहर के 5 जादुई सपने (AI-Generated Image) 

HighLights

  1. चौथे पहर के सपने देते हैं जीवन में शुभ संकेत

  2. देवी-देवता दर्शन, पहाड़ चढ़ना, करियर में सफलता का प्रतीक

  3. जलता दीपक, साफ पानी, सफेद जानवर धन वृद्धि लाए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ सपनों से जीवन में शुभ संकेत प्राप्त होते हैं, तो कुछ सपने सतर्क होने का संकेत देते हैं। रात को चार पहर में बांटा गया है। हर पहर में सपने देखने का अधिक महत्व है। चौथा पहर ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है। यह 3 बजे से 6 बजे के बीच का समय होता है।
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, चौथे पहर में देखे गए सपने बहुत जल्द ही सच साबित होते हैं। अगर आपने चौथे पहर में ये सपने देखे हैं, तो इन सपनों को स्वप्न शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है। ऐसे में इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं चौथे पहर में किन सपनों को देखने से कौन-से संकेत मिलते हैं।

swapna shastra  (13)

(AI-Generated Image) 

1. देवी-देवताओं के दर्शन- अगर आपने  चौथे पहर में सपने में देवी-देवताओं के दर्शन किए हैं, तो यह सपना बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने से संकेत मिलते हैं कि आप पर प्रभु की कृपा बनी हुई है और लंबे समय से जीवन में चल रही परेशानियां दूर होने वाली हैं। साथ ही आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

2. खुद को पहाड़ या सीढ़ियों पर चढ़ते देखना- चौथे पहर में सपने में खुद को पहाड़ या सीढ़ियों पर चढ़ते हुए देखना बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने से भविष्य में उन्नति होती है और करियर में सफलता प्राप्ति के संकेत मिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के सपने को देखने से आपको जॉब में कोई बड़ा पद मिल सकता है।

3. जलता हुआ दीपक देखना- स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में जलता हुआ दीपक देखना बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने से जीवन से नकारात्मकता दूर हो सकती है और आपको कोई बड़ी शुभ खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

यह भी पढ़ें- सपने में कुत्ता काटना सिर्फ वहम नहीं, स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं इसके गहरे राज

4. साफ पानी या बहती हुई नदी देखना- चौथे पहर में सपने में साफ जल देखना, बारिश होते देखना अच्छा माना जाता है।
इस सपने को देखने से अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं और जल्द ही पुराने कर्ज की समस्या दूर हो सकती है।

5. सफेद रंग के जानवर देखना- स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि चौथे पहर में सपने में सफेद गाय, सफेद हाथी, सफेद घोड़ा देखना शुभ माना गया है। इस सपने से मान-सम्मान बढ़ने के संकेत मिलते हैं और धन में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें- रात के किस पहर में देखा गया सपना सच होता है? अभी जान लें स्वप्न शास्त्र का गणित

यह भी पढ़ें- क्या आपको भी आता है बार-बार एक ही सपना? बहुत ही गहरे होते हैं इसके पीछे छिपे संकेत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।