विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपने में मां काली का दर्शन देना क्या होता है शुभ संकेत? जानिए स्वप्न शास्त्र में इसका महत्व

Published: Thu, 11 Jun 2026 11:15 AM (IST)

सपने में मां काली को देखना क्या दर्शाता है? जानिए स्वप्न शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां काली के दर्शन और युद्ध करते हुए दिखाई देने के संकेत।

सपने में मां काली ने दिए संकेत? (AI-Generated Image)

सपने में मां काली ने दिए संकेत? (AI-Generated Image)

HighLights

  1. मां काली का सपना डर, संघर्ष और आंतरिक शक्ति से जुड़ा माना जाता है

  2. युद्ध करती हुई मां काली विजय और बाधाओं पर जीत का संकेत देती हैं

  3. ऐसे सपने आत्मविश्वास लौटने का संदेश भी हो सकते हैं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपने हमारे जीवन का एक रहस्यमयी हिस्सा हैं। कई बार इनमें ऐसी बातें और दृश्य दिखाई देते हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। धार्मिक मान्यताओं में कुछ सपनों को विशेष संकेत माना जाता है। इन्हीं में से एक है सपने में मां काली के दर्शन होना।

हिंदू धर्म में मां काली को शक्ति, साहस और बुराई के विनाश का प्रतीक माना जाता है। उनका स्वरूप भले ही रौद्र दिखाई देता हो, लेकिन वे अपने भक्तों की रक्षा करने वाली देवी मानी जाती हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मां काली का दिखाई देना अलग-अलग परिस्थितियों में अलग अर्थ रख सकता है।

मां काली का सपना है बड़ा संकेत

अगर कोई व्यक्ति सपने में मां काली के दर्शन करता है, तो इसे कई बार उसके मन में छिपे भय, चिंता या संघर्ष का संकेत माना जाता है। हो सकता है कि व्यक्ति किसी ऐसी समस्या से जूझ रहा हो, जिसका समाधान उसे नहीं मिल रहा हो। मन में दबा यही तनाव और असुरक्षा सपनों के रूप में सामने आ सकती है।

वहीं, अगर सपने में मां काली को असुरों या बुराई से युद्ध करते हुए देखा जाए, तो इसे सकारात्मक संकेत माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह सपना बताता है कि व्यक्ति अपने जीवन की परेशानियों और चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो चुका है। यह आने वाले समय में सफलता और संघर्षों पर विजय का संकेत भी माना जाता है।

maa kaali dream

(AI-Generated Image)

धार्मिक दृष्टि से मां काली को अपने भक्तों की रक्षा करने वाली देवी माना गया है। इसलिए, सपने में उनके दर्शन होना कई लोगों के लिए सुरक्षा, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है। खासतौर पर तब, जब व्यक्ति जीवन में कठिन समय से गुजर रहा हो।

मानसिक स्थिति से जुड़ा होते हैं सपने

अगर लंबे समय से असफलता, निराशा या भय आपको परेशान कर रहे हैं और ऐसे समय में मां काली सपने में दिखाई दें, तो इसे मनोबल बढ़ने और परिस्थितियों के धीरे-धीरे अनुकूल होने का संकेत माना जाता है। हालांकि, हर सपना व्यक्ति की मानसिक स्थिति और अनुभवों से भी जुड़ा हो सकता है।

स्वप्न शास्त्र में यह भी माना गया है कि किसी सपने का सही अर्थ वही व्यक्ति सबसे बेहतर समझ सकता है, जिसने उसे देखा हो। इसलिए सपनों को अंधविश्वास की तरह नहीं, बल्कि आत्ममंथन के एक माध्यम के रूप में भी देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- क्या आपको भी आते हैं ऐसे सपने, किन 5 चीजों को देखने से खिंचा चला आता है पैसा?

यह भी पढ़ें- सपने में कबूतर देखने का क्या है मतलब? स्वप्न शास्त्र में छिपा है इसका जवाब

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।