विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आपके होंठों की बनावट खोलती है किस्मत के गहरे राज, तुरंत पढ़ें क्या कहता है आपका स्वभाव

Published: Tue, 18 Aug 2026 10:57 AM (IST)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के होंठों की बनावट उसके स्वभाव, करियर और भविष्य के कई राज खोलती है।

होंठों से जानें व्यक्ति का स्वभाव (AI-Generated Image)

होंठों से जानें व्यक्ति का स्वभाव (AI-Generated Image)  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र को व्यक्ति के स्वभाव को समझने के लिए खास माना जाता है। इसके द्वारा व्यक्ति के शरीर के अंगों, चेहरे और होंठों की बनावट से उसके स्वभाव, करियर, आर्थिक स्थिति और भविष्य से जुड़ी कई बातों का पता लगाया जा सकता है।

सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) के अनुसार, व्यक्ति के होंठों की बनावट भी उसके जीवन से जुड़े कई संकेत मिलते हैं। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि व्यक्ति का स्वभाव होंठों की बनावट से कैसे पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार बताते हैं पतले और मोटे होंठ वाले लोगों के स्वभाव कैसा होता है।

पतले होंठ

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के पतले होंठ होते हैं, तो उनका स्वभाव काफी स्वतंत्र होता है। ऐसे लोग जीवन में अकेला रहना पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करते।

यह भी पढ़ें- नाभि के आस-पास काला बर्थ मार्क होने का क्या है रहस्य? सामुद्रिक शास्त्र में बताए गए हैं इसके शुभ और खास संकेत

सोच-समझकर ही काम में कोई बड़ा फैसला लेते हैं। ये अपने काम से काम रखना पसंद करते हैं। जब इनको कोई काम दिया जाता है, तो उसे ईमानदारी से समय पर पूरा करते हैं। अपने करियर और लक्ष्यों को आसनी से हासिल करते हैं। पतले होंठ वाले लोगों में मन में क्या चल रहा है। इस बात को समझ पाना बहुत मुश्किल होता है। ये लोग अपनी कोई बात जल्दी से किसी से साझा नहीं करते हैं।

मोटे होंठ

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के होंठ मोटे होते हैं, तो वे लोग बहुत मेहनती और ईमनादार होते हैं। इस वजह से इन लोगों को जीवन में सफलता प्राप्त होती है। इन लोगों में अधिक मात्रा में काम करने की ऊर्जा होती है। इन लोगों में स्वादिष्ट भोजन खाने का शौक होता है। साथ ही ऐसे लोग दिल के बहुत साफ होते हैं। लाइफ में अपने प्यार को खुलकर जाहिर करते हैं।

मोटे होंठ वाले लोग दूसरों की बहुत केयर करते हैं और अपने दोस्तों या परिवार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। स्वभाव से काफी खुशमिजाज और मस्तमौला होते हैं। ये लोग बिना सोच-समझकर कुछ भी बोल देते हैं, जिसकी वजह से इन लोगों को जल्दी गुस्सा आ सकता है, लेकिन इनका गुस्सा जल्दी शांत भी हो जाता है। ये लोग जीवन में किसी भी कठिन चुनौतियों से घबराते नहीं हैं डटकर चुनौतियों का सामना करते हैं।

यह भी पढ़ें- काली आंखें वफादार तो भूरी वाले होते हैं आत्मविश्वासी, रंग से तुरंत पहचानें इंसान का असली स्वभाव

यह भी पढ़ें- कान के बाल खोलते हैं इंसान की असल शख्सियत के कई राज, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

यह भी पढ़ें- कान के बाल खोलते हैं इंसान की असल शख्सियत के कई राज, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।