विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काली आंखें वफादार तो भूरी वाले होते हैं आत्मविश्वासी, रंग से तुरंत पहचानें इंसान का असली स्वभाव

Published: Tue, 18 Aug 2026 09:00 AM (IST)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की आंखों का रंग उसके स्वभाव और भविष्य के कई राज खोलता है। काली, भूरी, ...और पढ़ें

आंखों का रंग और बनावट खोलते हैं आपके गहरे राज (AI-Generated Image)

आंखों का रंग और बनावट खोलते हैं आपके गहरे राज (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सामुद्रिक शास्त्र को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र की मदद से व्यक्ति के शरीर की बनावट से उसके भविष्य और असली स्वभाव का पता लगाया जाता है। साथ ही व्यक्ति की कमियों और खूबियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की आंखों का रंग उसके जीवन के बारे में कुछ बताती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि आंखों के रंग से कैसे पता लगाया जाता है व्यक्ति का स्वभाव।

आंखों का रंग खोलेंगे आपके कई राज

काली आंख- सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की आंखों का रंग काला होता है, तो वे अधिक जिम्मेदार, और वफादार होते हैं। इन लोगों को दिए गए काम को बहुत ही जिम्मेदारी से पूरा करते हैं। ये लोग काम को करने पहले योजना बनाते हैं, जिससे उन्हें काम में आसानी से सफलता प्राप्त होती है। काम को पूरा होने तक अपनी योजना किसी से शेयर नहीं करते हैं।

भूरी आंखें- जिन लोगों की आंख भूरी होती है, तो ऐसे लोग स्वभाव के बहुत ही अच्छे होते हैं। ये लोग अधिक आकर्षक और आत्मविश्वासी होते हैं। ये लोग खुद पर भरोसा रखते हैं। दिल के बहुत ही साफ होते हैं। दूसरों की मदद करने के लिए जीवन के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। भूरी आंखों वाले लोगों को कभी-कभी जल्दी गुस्सा आ जाता है। इसके अलावा ये लोग भावुक होते हैं, लेकिन कभी-कभी ये लोग अपनी वाणी को काबू में नहीं कर पाते हैं।

यह भी पढ़ें- नाभि के आस-पास काला बर्थ मार्क होने का क्या है रहस्य? सामुद्रिक शास्त्र में बताए गए हैं इसके शुभ और खास संकेत

नीली आंखें- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की आंखों का रंग नीला होता है, तो वे लोग जीवन में अधिक शांति पसंद करते हैं। बुद्धिमान और तेज दिमाग वाले होते हैं। ये लोग कठिन परिस्थितियों में शांत रहकर समय को बीता लेते हैं। रिश्तों को लेकर बहुत गंभीर होते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में दूसरों की भलाई के बारे में सोचते हैं।

हरी या कांजी आंखें- सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि हरी या कांजी आंख वाले लोग जीवन में अधिक मौजमस्ती करना पसंद करते हैं। सभी कामों को नए तरीके से करना पसंद करते हैं। साथ ही हरी या कांजी आंख वाले लोग अपनी बातचीत के द्वारा ही सामने वाले का दिल जीत लेते हैं।

यह भी पढ़ें- कान के बाल खोलते हैं इंसान की असल शख्सियत के कई राज, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

यह भी पढ़ें- तर्जनी उंगली में तिल वाले लोग होते हैं बेहद खास, इनका साथ बदल सकता है आपकी किस्मत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।