क्या आपको भी आता है बार-बार एक ही सपना? बहुत ही गहरे होते हैं इसके पीछे छिपे संकेत
स्वप्न शास्त्र और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बार-बार एक ही सपना आना गहरे संकेत देता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
-1779164810770_m.webp)
बार-बार एक ही सपना आने का क्या मतलब होता है? (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
HighLights
तनाव या असुरक्षा हो सकती है बार-बार एक ही सपना आने का कारण
आध्यात्मिक संदेश, अंतरात्मा का मार्गदर्शन हो सकते हैं सपने
सपने में भगवान का दर्शन होना एक शुभ संकेत माना जाता है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र के साथ-साथ आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी बार-बार एक ही सपना आने के कई महत्वपूर्ण मायने हो सकते हैं। हमारा अवचेतन मन और हमारी अंतरात्मा इसके जरिए हमें कुछ खास संकेत देना चाहती है। चलिए जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र इस बारे में क्या कहता है।
क्या कहता है स्वप्न शास्त्र?
स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि जब आपको जीवन में चल रहा कोई बड़ा तनाव, नौकरी या रिश्ते की असुरक्षा आदि जैसी चिंताएं आपको घेर लेती हैं, तो अक्सर यह एक ही पैटर्न वाले सपनों आने लगते हैं।
बार-बार एक ही तरह के सपने का आना इस बात का भी प्रतीक हो सकता है कि अब आपको अपनी किसी आदत, सोच या जीवन की दिशा को बदलने की सख्त जरूरत है। ऐसे में इस तरह के सपनों को नजअंदाज करने की बजाय इस पर विचार करें।

(Picture Credit: Freepik)
आध्यात्मिक संदेश और मार्गदर्शन
आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार, बार-बार आने वाले सपने ब्रह्मांड या आपकी अंतरात्मा का संदेश हो सकते हैं। यह आपको सचेत करने, किसी पुरानी कर्मा-ग्रंथि को सुलझाने या जीवन में सही मार्ग चुनने का संकेत देते हैं।
ऐसे में इस तरह के सपनों को बिल्कुल भी नजअंदाज नहीं करना चाहिए। वहीं अगर किसी व्यक्ति को सपने में बार-बार भगवान या देवी-देवताओं दर्शन होते हैं, तो इसे एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इस तरह के सपने का अर्थ है कि आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बनी हुई है।

(Picture Credit- AI Generated)
ये भी हो सकता है मतलब
- जब हम असल जिंदगी में किसी समस्या, डर या दुख को नजरअंदाज करते हैं या उससे भागने की कोशिश करते हैं, तो हमारा अवचेतन मन (Subconscious mind) उसे सपने के माध्यम से बार-बार सामने लाता है ताकि हम उस पर ध्यान दें।
- स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि जब आपके मन की कोई गहरी दबी हुई इच्छा या लक्ष्य, जिसे आप पूरा करना चाहते हैं, तब भी एक ही तरह का सपना बार-बार आता है।
- इसके साथ ही अतीत का कोई अधूरा काम, सदमा या पुरानी याद, जिसे आप भुला नहीं पाए हों, उनके कारण भी कई बार एक ही सपना आपको बार-बार आ सकता है।
- अगर आपको एक ही सपना बार-बार दिखाई दे रहा है, तो इसका एक मतलब यह भी हो सकता है कि आपके मन में किसी चीज को लेकर पछतावा है।
यह भी पढ़ें - सपने में खुद की शादी देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह खुशियों की दस्तक है या कुछ और?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
