सपने में कुत्ता काटना सिर्फ वहम नहीं, स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं इसके गहरे राज
स्वप्न शास्त्र हिंदू ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो आपके सपनों से मिलते वाले संकेतों के बारे में बताता है।

सपने में कुत्ता काटने का क्या है अर्थ? (Picture Credit: Freepik)
HighLights
कुत्ते का काटना विश्वासघात या शत्रु का संकेत
पैर पर काटना जीवन में असंतुलन दर्शाता है
काले कुत्ते का काटना अचानक मुसीबत का प्रतीक
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको सपने में कुत्ता काट लेता है, तो इस तरह के सपने से डरना लाजमी है। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि शरीर के विभिन्न अंगों पर काटने का अलग-अलग अर्थ हो सकता है। इस तरह के सपनों को अनदेखा करने की गलती बिल्कुल भी न करें। चलिए जानते हैं इस तरह के सपनों के बारे में स्वप्न शास्त्र क्या कहता है।
मिलता है ये संकेत
स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि अगर आपको सपने में कुत्ता काट लेता है, तो इसे आमतौर पर किसी करीबी से विश्वासघात या धोखे का संकेत माना जाता है। इस तरह का सपना आपके किसी अंदरूनी डर, किसी छिपे हुए दुश्मन के हमले, या फिर असल जीवन के मानसिक तनाव की ओर इशार करता है। ऐसे में इस तरह का सपना आने पर आपको सावधान रहने की जरुरत है।

पैर या हाथ पर कुत्ते का काटना
अगर सपने में आपके पैर पर कुत्ते ने काटा है, तो यह जीवन में संतुलन बिगड़ने, गलत रास्ते पर जाने या किसी काम में रुकावट आने का संकेत हो सकता है।
वहीं अगर कुत्ता आपके हाथ पर काटता है, तो स्वप्न शास्त्र में इसका अर्थ माना गया है कि नौकरी या व्यापार में आपको किसी विश्वासपात्र व्यक्ति द्वारा नुकसान झेलना पड़ सकता है या फिर साझेदारी में नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको कोई भी कदम संभलकर उठाना चाहिए।
कैसा है काले कुत्ते का काटना?
अगर आपको सपने में किसी काले कुत्ते ने काटा है, तो यह अचानक आने वाली मुसीबत, बड़ा मानसिक तनाव या भय का प्रतीक माना गया है। वहीं अगर आप सपने में कुत्ते से डरने के बजाय कुत्ते का पीछा कर रहे हैं, तो यह एक शुभ संकेत के तौर पर देखा जाता है। इस तरह का सपना आपकी परिस्थितियों पर नियंत्रण और आत्मविश्वास को दर्शाता है।

(Picture Credit- AI Generated)
ये भी हैं कुछ बुरे सपने
सपने में कुत्ते का पीछे पड़ना आमतौर पर आपके वास्तविक जीवन में छिपे हुए डर, तनाव, या किसी जिम्मेदारी से भागने का संकेत हो सकता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो, सपने में किसी आक्रामक कुत्ते का आपके पीछे भागना किसी छिपे हुए दुश्मन या आने वाले संकट की ओर इशारा करता है।
करें ये काम
कुत्ता भैरव देव या यम का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको कुत्ते से जुड़े ये अशुभ सपने आते हैं, तो आप ये उपाय करके अपने इसके बुरे परिणामों से मुक्ति पा सकते हैं -
- कुत्ते से जुड़ा अशुभ सपना देखने पर सुबह उठकर हनुमान चालीसा या भैरव स्तोत्र का पाठ करें।
- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
- भगवान भैरव या शिव की पूजा करें।
- शनिवार के दिन शनि मंत्र 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जप करें।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
