सपने में खुद की शादी देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह खुशियों की दस्तक है या कुछ और?
क्या आपने सपने में खुद को दूल्हा या दुल्हन बनते देखा है? स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अपनी शादी का सपना देखना हमेशा शुभ नहीं होता। आइए जानते हैं इसके पीछ ...और पढ़ें

Swapna Shastra: सपने में अपनी शादी देखने का क्या मतलब होता है? (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रात में सोते समय हम कई तरह के सपने देखते हैं। स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार, हर सपना हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं का एक गुप्त संकेत होता है। इन्हीं सपनों में से एक है अपनी ही शादी देखना। असल जिंदगी में शादी का नाम सुनते ही मन में खुशियां दौड़ने लगती हैं, लेकिन क्या स्वप्न शास्त्र में भी इसका मतलब उतना ही शुभ है?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को दूल्हा या दुल्हन बनते देखना हमेशा खुशियों की दस्तक नहीं होता। आइए जानते हैं इस सपने का मतलब और इसके पीछे के संकेत।

Image Source: AI-Generated
क्या कहता है स्वप्न शास्त्र?
स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में अपनी शादी देखना अक्सर अशुभ माना जाता है। अगर आप खुद को मंडप में बैठे या फेरे लेते हुए देखते हैं, तो यह भविष्य में आने वाली किसी बड़ी परेशानी, बीमारी या मानसिक तनाव का संकेत हो सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा सपना देखना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके चल रहे कामों में बाधाएं आ सकती हैं।
- किसी अनजान से शादी होना: अगर आप सपने में देखते हैं कि आपकी शादी किसी ऐसे व्यक्ति से हो रही है जिसे आप जानते तक नहीं, तो यह आपके जीवन में आने वाले किसी अनचाहे बदलाव या जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह आपके मन के अंदर छिपे डर को भी दिखाता है।
- दोबारा अपनी ही शादी देखना: अगर आप शादीशुदा हैं और सपने में फिर से अपनी ही शादी देख रहे हैं, तो यह वैवाहिक जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव या पार्टनर के साथ किसी बड़े विवाद की ओर इशारा करता है।
- दुखी मन से शादी करना: अगर आप सपने में दुखी होकर शादी कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आप अपनी वर्तमान स्थिति से खुश नहीं हैं और किसी दबाव में काम कर रहे हैं।
- बारात देखना: खुद की बारात देखना सामाजिक मान-सम्मान में कमी या किसी पुराने मित्र से अनबन का संकेत हो सकता है।
अन्य वजह
सिर्फ ज्योतिष ही नहीं, मनोविज्ञान भी इसके पीछे का मतलब है। अगर आपकी शादी की उम्र है और आपकी शादी की बातें चल रही हैं, तो ऐसे सपने आना स्वाभाविक है। यह आपकी उत्सुकता या घबराहट को दिखाता है। वहीं, अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट या बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं, तो शादी का सपना एक नई शुरुआत के प्रति आपके कमिटमेंट को भी दिखाता है।
यह भी पढ़ें- Dream Astrology: क्या है सपने में देवी-देवताओं को देखने का अर्थ, स्वप्न शास्त्र में बताया है रहस्य
यह भी पढ़ें- क्या सपने में सांप का दिखना है खतरे की घंटी, जानें इस बारे में क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारीविभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।