भाद्रपद अमावस्या पर इन जगहों पर जलाएं दीपक, पितृ दोष की समस्या होगी दूर
भाद्रपद अमावस्या पर पितरों के तर्पण और श्राद्ध का विशेष महत्व है, जिससे पितृ दोष दूर होता है। इस दिन ...और पढ़ें

भाद्रपद अमावस्या पर करें दीपक के उपाय (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से पितरों को शांति मिलती है।
पितृ दोष से मुक्ति और रुके हुए कार्य पूरे होते हैं।
मुख्य द्वार पर दीपक से मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भाद्रपद अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन पितरों का तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन कामों को करने से पितृ दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। इससे पितरों की कृपा प्राप्त होती है और रुके हुए काम पूरे होते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष जगहों पर दीपक जलाना अत्यधिक शुभ माना गया है। दिशा के अनुसार इसके अलग-अलग परिणाम प्राप्त होते हैं।
पितरों की शांति- वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा यमराज और पूर्वजों की मानी जाती है। इसलिए अमावस्या की शाम को इस दिशा में सरसों के तेल या तिल के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

पितृ दोष से मुक्ति- अगर आप पितृ दोष की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से यह दोष कटता है और रुके हुए कार्य बनने लगते हैं। साथ ही पितरों की कृपा प्राप्त होती है।
पूर्वजों का आशीर्वाद- इसके अलावा अमावस्या के अवसर पर पीपल के पेड़ के पास या फिर दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से पितर प्रसन्न होकर अपने वंशजों को सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और वंश वृद्धि का आशीर्वा देते हैं।
नकारात्मक शक्तियों का नाश- अगर आप घर में नकारात्मक शक्तियों का सामना कर रहे हैं, तो घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा और अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
मां लक्ष्मी की कृपा- अमावस्या की रात अंधेरी होती है। घर के मुख्य द्वार और ईशान कोण पर गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है।
आर्थिक तंगी से छुटकारा- इन दिशाओं में रोशनी करने से दरिद्रता दूर होती है, धन की कमी खत्म होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
यह भी पढ़ें- क्या आपको भी मिल रहे हैं ये 4 खास संकेत? समझ लें शुरू हो गई है हनुमान जी की कृपा
यह भी पढ़ें- भादो के पवित्र महीने में किन चीजों का करें दान? सुख-समृद्धि पाने के आसान उपाय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
