क्या आपको भी मिल रहे हैं ये 4 खास संकेत? समझ लें शुरू हो गई है हनुमान जी की कृपा
धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी की कृपा प्राप्त होने पर भक्त को विशेष संकेत मिलते हैं, जिनसे जीवन में ...और पढ़ें

बेहद शुभ होते हैं ये बदलाव (Picture Credits- AI Images)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रोजाना हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से भक्त के जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं और बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। मान्यता के अनुसार, जब हनुमान जी भक्त पर अपनी कृपा बरसाते हैं, तो भक्त को विशेष संकेत प्राप्त होते हैं, जिन्हें हनुमान जी की कृपा से जोड़कर देखा जाता है।
यह जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि किन संकेतों के द्वारा बजरंगबली की कृपा प्राप्ति का पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
भय और चिंता का नाश- मान्यता है कि जब भक्त पर हनुमान जी की कृपा बरसती है, तो मन से हर तरह का भय, घबराहट और उलझन खत्म हो जाती है। इसे प्रभु की कृपा का खास संकेत माना जाता है। साथ ही भक्त जीवन की हर चुनौती का डटकर सामना करता है।
रुके हुए काम पूरे होना- अगर आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो गया है और काम के अंतिम समय में कोई बाधा नहीं आई है, तो इसे हनुमान जी की कृपा का संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब भक्त पर प्रभु की अपार कृपा बरसती है, तो काम अचानक बिना किसी अड़चन के पूरे होने लगते हैं।
सपने में हनुमान जी के दर्शन- सपने में हनुमान जी के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने से संकेत मिलता है कि उनकी विशेष कृपा और आशीर्वाद आप पर बना हुआ है। ऐसे में आप मंगलवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद प्रभु से जीवन में सुख-शांति की कामना करें। इसके अलावा सपने में बांदर को देखना भी शुभ माना जाता है। इससे नई चीजें सीखने और जीवन में स्थिरता का संकेत मिलता है
क्रोध और अहंकार का दूर होना- इसके अलावा जब व्यक्ति के मन से क्रोध, अहंकार और ईर्ष्या जैसी नकारात्मक भावनाएं दूर होती हैं और मन शांत रहने लगता है, तो इसे भी हनुमान जी की कृपा से जोड़कर देखा जाता है।
यह भी पढ़ें- हनुमान चालीसा का पूरा लाभ पाने के लिए इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
यह भी पढ़ें- दाएं या बाएं हनुमान मंदिर में किस पैर का सिंदूर लगाने से पूरी होती है कौन सी मनोकामना?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
