विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूजा में अक्षत के बिना क्यों अधूरा माना जाता है हर शुभ काम, हिंदू अनुष्ठानों में जानिए चावल महत्व?

Published: Thu, 03 Sep 2026 11:38 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 11:51 AM (IST)

हिंदू धर्म में बिना अक्षत के कोई भी पूजा अधूरी मानी गई है। माथे पर तिलक लगाने से लेकर पितरों के तर्पण तक यहां जानिए चावल का महत्व।

हिंदू धर्म में चावल का महत्व (AI-Generated Image)

हिंदू धर्म में चावल का महत्व (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हर काम में अक्षत का नाम जरूर आता है। घर में कोई छोटी सी पूजा हो या कोई बड़ा यज्ञ, बिना चावल के सब कुछ अधूरा रहता है। यहां तक कि माथे पर लगाए जाने वाले कुमकुम के तिलक पर भी जब तक चावल के दो दाने न चिपकें, तिलक पूरा नहीं माना जाता।

यहां तक कि शादी-ब्याह में भी दूल्हा-दुल्हन पर चावल यानी अक्षत ही उड़ाए जाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हिंदू धर्म में चावल को इतनी अहमियत क्यों दी गई है? आइए जानते हैं कि आखिर हमारी संस्कृति में चावल का इतना महत्व क्यों हैं।

1. मां लक्ष्मी का प्रिय और संपन्नता का प्रतीक

चावल को 'धान' भी कहा जाता है। धान यानी जो धन पैदा करे। चावल मां लक्ष्मी को बहुत ज्यादा प्रिय है। चाहे उत्तर भारत हो या दक्षिण भारत, यह हमारे मुख्य भोजन का एक अहम हिस्सा माना जाता है। इसलिए, पूजा में इसे रखने का मतलब है घर में खुशहाली और संपन्नता को बुलावा देना।

2. लंबी उम्र का प्रतीक

'अक्षत' का मतलब है, जो कभी न टूटे या न खत्म हो। चावल की खासियत है कि यह जितना पुराना होता है, उतना ही स्वादिष्ट और कीमती हो जाता है। जब माथे पर तिलक के साथ चावल लगाया जाता है, तो यह इस बात का प्रतीक है कि आपका वैभव, सम्मान और उम्र इस पुराने चावल की तरह ही लंबे समय तक कायम रहे।

3. शांति और सच्चाई का प्रतीक

चावल का रंग एकदम सफेद होता है। सफेद रंग शांति और सच्चाई का प्रतीक माना गया है। भगवान को चावल चढ़ाने के पीछे हमारा यही भाव होता है कि हमारा मन सच्चा रहे और हमारे जीवन में हमेशा शांति बनी रहे।

4. शीतलता का अहसास

चावल की तासीर प्राकृतिक रूप से ठंडी होती है। जब हम हवन करते हैं, तो उससे काफी गर्मी पैदा होती है। उस आध्यात्मिक और शारीरिक गर्मी को शांत करने के लिए ही भगवान को अक्षत अर्पित किए जाते हैं।

5. पितरों को मोक्ष और तृप्ति

सिर्फ जीते जी ही नहीं, बल्कि मृत्यु के बाद भी चावल का महत्व कम नहीं होता। पितरों के लिए जो 'पिंड दान' किया जाता है, वह चावल के बिना अधूरा है। चावल के आटे से ही ये कार्य पूरा होता है। मान्यता है कि चावल से पितरों को लंबे समय तक तृप्ति मिलती है और उनका सफर मोक्ष की तरफ आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें- चातुर्मास में इन 4 धार्मिक कार्यों को अपनाएं, 'आत्मशुद्धि' के साथ मिलेगा पुण्य का लाभ

यह भी पढ़ें- श्रीहरि को प्रसन्न करने का सुनहरा मौका है नारद जयंती, इन धार्मिक कार्यों से मिलेगा अक्षय पुण्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।