सोने सी चमक और लक्ष्मी जी का वास, अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजें ये दिल जीतने वाले बधाई संदेश
अक्षय तृतीया के अवसर पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभ संदेश। मां लक्ष्मी की कृपा और सुख-समृद्धि की कामना के साथ मनाएं यह पावन पर्व। ...और पढ़ें

Akshaya Tritiya Wishes: इन संदेशों से भेजें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद।
HighLights
अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ माना जाता है
यह दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित है
इस दिन सोना खरीदने का विधान है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया हिंदू धर्म के सबसे शुभ और पवित्र दिनों में से एक है। अक्षय शब्द का मतलब है, जो कभी समाप्त न हो। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किया गया दान, जप और अपनों को दी गई शुभकामनाएं भी अक्षय फल देता है। इस साल अक्षय तृतीया का यह पावन पर्व खुशियों की सौगात लेकर आया है। इस अवसर पर सोने की खरीदारी के साथ-साथ आप अपने प्रियजनों को यहां दिए गए शुभ संदेश साझा कर सकते हैं।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

- मां लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो, गणेश का निवास हो, और मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो। शुभ अक्षय तृतीया!
- अक्षय तृतीया आई है, साथ अपने खुशियां लाई है, सुख-समृद्धि पाए आप, हर जन्म में मिले पुण्य की कमाई। अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं!
- भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा आप पर सदा बनी रहे। आपके घर में कभी धन-धान्य की कमी न हो। शुभ अक्षय तृतीया

- सोने का रथ, चांदी की पालकी, बैठकर जिसमें लक्ष्मी मां हैं आई, देने आपको और आपके परिवार को अक्षय तृतीया की बधाई। शुभ अक्षय तृतीया!
- इस अक्षय तृतीया पर आपको मिले खुशियों का खजाना, सफलता मिले इतनी कि हर कोई चाहे आपके जैसा बन जाना। हैप्पी अक्षय तृतीया
- जैसे अक्षय तृतीया का फल कभी खत्म नहीं होता, वैसे ही हमारा साथ और प्यार भी कभी कम न हो। शुभ अक्षय तृतीया

- घूंघट खोल के मां लक्ष्मी आपके द्वार आएं, अक्षय तृतीया की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।
- दिनों-दिन बढ़ता जाए आपका व्यापार, परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार। हैप्पी अक्षय तृतीया
- सफलता की सीढ़ी आप चढ़ते जाएं, अक्षय तृतीया की आपको ढेर सारी बधाई।
यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया 2026: इस सिद्ध स्तोत्र का पाठ खोल देगा बंद किस्मत के ताले, मां लक्ष्मी खुद आएंगी आपके द्वार
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: पैसों की तंगी होगी दूर: अक्षय तृतीया की रात तिजोरी के लिए 5 जादुई चीजें, जो बना देंगी मालामाल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।