Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पैसों की तंगी होगी दूर: अक्षय तृतीया की रात तिजोरी के लिए 5 जादुई चीजें, जो बना देंगी मालामाल

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 04:00 PM (IST)

    पैसों की तंगी से अगर आप परेशान हैं, तो अक्षय तृतीया के ये गुप्त आपके लिए हैं। ...और पढ़ें

    Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया की रात तिजोरी में क्या रखें? (Ai Generated Image)

    Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया की रात तिजोरी में क्या रखें? (Ai Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय तृतीया का दिन सौभाग्य की प्राप्ति का पर्व माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किए गए उपायों का फल कभी क्षय यानी नहीं होता है। अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी, धन के अभाव या बढ़ते हुए कर्ज से परेशान हैं, तो अक्षय तृतीया की रात का समय आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी जादुई चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अगर अक्षय तृतीया की रात पूरी श्रद्धा भाव के साथ अपनी तिजोरी में रखा जाए, तो मां लक्ष्मी का उस घर में स्थायी वास हो जाता है। आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में जो आपकी खाली तिजोरी को पैसों से भर सकती हैं।

    akshay tritya  upay 1

    (Ai Generated Image)

    तिजोरी के लिए 5 चमत्कारी चीजें

    • पीली कौड़ियां: कौड़ियां मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं, क्योंकि इनकी उत्पत्ति भी समुद्र मंथन से हुई थी। अक्षय तृतीया की रात 5 या 11 पीली कौड़ियों को केसर से रंगे और मां लक्ष्मी के चरणों से छुआकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
    • गोमती चक्र: गोमती नदी में पाए जाने वाले गोमती चक्र को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। 7 गोमती चक्रों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और फिजूल खर्च बंद हो जाता है।
    • एकाक्षी नारियल: जिस नारियल में एक ही आंख होती है, उसे साक्षात लक्ष्मी का रूप माना जाता है। अक्षय तृतीया की रात एकाक्षी नारियल की पूजा कर इसे तिजोरी में स्थापित करने से कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।
    • हल्दी की गांठ: अक्षय तृतीया की पूजा में रखी गई साबुत हल्दी की गांठ को तिजोरी में रखने से गुरु ग्रह मजबूत होता है, क्योंकि गुरु धन के कारक हैं, इसलिए यह उपाय बैंक बैलेंस बढ़ाने में मदद करता है।
    • कमलगट्टा: मां लक्ष्मी कमल के आसन पर विराजमान होती हैं। कमल के बीजों यानी कमलगट्टे की माला या कुछ दाने तिजोरी में रखने से आर्थिक बाधाएं तुरंत दूर होने लगती हैं और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

    पूजा मुहूर्त

    अक्षय तृतीया की रात (निशिता काल) इन चीजों को तिजोरी में रखने से पहले इन्हें गंगाजल से शुद्ध करें और माता लक्ष्मी के बीज मंत्रों का जप जप करें। फिर इन उपायों को करें।

    पूजन मंत्र

    • ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः ॥
    • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः॥
    • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः॥

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।