Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gajlaxmi Rajyog 2023: गुरु के वक्र दृष्टि से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण, इन राशियों को मिलेगा लाभ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 10:56 AM (IST)

    Shukra Vakri 2023 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की युति या राशि परिवर्तन से विभिन्न प्रकार के योग अथवा राजयोग का निर्माण होता है। बता दें कि 08 अगस ...और पढ़ें

    Gajlaxmi Rajyog 2023 शुक्र वक्री से इन राशियों को मिलेगा लाभ।
    Gajlaxmi Rajyog 2023 शुक्र वक्री से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

    HighLights

    1. 08 अगस्त 2023 के दिन शुक्र ग्रह कर्क राशि में वक्री हो चुके हैं।
    2. शुक्र वक्री से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हुआ है।
    3. जानते हैं, किन-किन राशियों को मिलेगा गजलक्ष्मी राजयोग से लाभ?

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Gajlaxmi Rajyog 2023: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रह गोचर या ग्रहों की चाल बदलने से विभिन्न प्रकार के योग एवं राजयोग का निर्माण होता है। बता दें कि 08 अगस्त 2023 के दिन शुक्र ग्रह कर्क राशि में वक्री हो चुके हैं। इससे गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हुआ है। बता दें कि गजलक्ष्मी राजयोग से जातक को धन, सफलता, प्रसिद्धि, भाग्य का साथ व देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में इस दौरान तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें गजलक्ष्मी राजयोग से सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा और उनके जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का आगमन होगा। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों को मिलेगा गजलक्ष्मी राजयोग से लाभ?

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों को गजलक्ष्मी राजयोग से बहुत लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दौरान उनके आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। साथ ही वह कमाया हुआ धन बचा सकते हैं। इसके साथ जो लोग मार्केटिंग, शिक्षा, मीडिया या संचार क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें इस दौरान लाभ प्राप्त हो सकता है।

    Guru Vakri 2023: जल्द मंगल की राशि में वक्री होने जा रहे हैं शुक्र, इन राशियों को मिलेगा लाभ

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग लाभदायक साबित होगा। इस अवधि में जातकों को निवेश किए गए धन से लाभ प्राप्त होगा। साथ ही रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। इसके साथ आय के नए स्रोत बनेंगे और कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त हो सकती है। इससे पारिवारिक वातावरण भी सुखद रहेगा। इसके साथ जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हुए हैं, उनके लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है।

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग फलदाई माना जा रहा है। इस दौरान व्यापार क्षेत्र में वृद्धि के योग बनेंगे और जो लोग अपने व्यापार को बढ़ाने की योजना पर कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ कार्य क्षेत्र में सहकारियों के साथ संबंध और अच्छे होंगे। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं, जिससे भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।

    खबरें और भी

    Mangal Gochar 2023: कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं साहस और उर्जा के कारक मंगल, इन राशियों को मिलेगा लाभ

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।