Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Vakri 2023: जल्द मंगल की राशि में वक्री होने जा रहे हैं गुरु, इन राशियों को मिलेगा लाभ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 12:17 PM (IST)

    Guru Vakri 2023 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन या अपनी गती परिवर्तन लाते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर स ...और पढ़ें

    Guru Vakri 2023: गुरु वक्री से इन राशियों को मिलेगा लाभ।
    Guru Vakri 2023: गुरु वक्री से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

    HighLights

    1. वर्तमान समय में गुरु ग्रह मेष राशि में उपस्थित हैं।
    2. गुरु ग्रह सितंबर माह में 4 महीने के लिए वक्री अवस्था में चले जाएंगे।
    3. जानते हैं, गुरु वक्री से किन-किन राशियों को मिलेगा लाभ?

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Guru Vakri 2023: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के लिए वक्री या मार्गी अवस्था में जाते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि वर्तमान समय में गुरु ग्रह मेष राशि में उपस्थित हैं। पंचांग के अनुसार, गुरु ग्रह सितंबर माह के पहले सप्ताह में इसी राशि में 4 महीने के लिए वक्री अवस्था में चले जाएंगे। गुरु ग्रह के वक्री होने से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। वहीं कुछ राशियों को इस दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं, गुरु वक्री से किन-किन राशियों को मिलेगा लाभ?

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए गुरु वक्री शुभ माना जा रहा है। इस दौरान उन्हें आर्थिक क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। साथ ही आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। इसके साथ गुरु की वक्र दृष्टि से जातकों को वैवाहिक जीवन में सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होगी और कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु की वक्र दृष्टि शुभ साबित हो सकती है। इस अवधि में जातक को व्यापार क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही न्यायिक क्षेत्र में चल रहा विवाद दूर होगा। गुरु वक्री से आर्थिक क्षेत्र में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं और आय में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में भी जातकों को उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

    मीन राशि

    मीन राशि के जातकों के लिए गुरु वक्री फलदाई साबित होगी। इस दौरान जातकों को आर्थिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिलेगा और भौतिक सुख में वृद्धि होगी। इसके साथ कार्यक्षेत्र में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे और साथी कर्मचारियों का मान-सम्मान मिलेगा। जो लोग नौकरी के लिए अवसर तलाश रहे हैं, उन्हें भी इस दौरान सफलता प्राप्त हो सकती है।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।