विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mangal Gochar 2023: कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं साहस और उर्जा के कारक मंगल, इन राशियों को मिलेगा लाभ

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Updated: Fri, 04 Aug 2023 06:50 PM (IST)

Mangal Gochar 2023 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात् ...और पढ़ें

Mangal Gochar 2023: मंगल गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ।
Mangal Gochar 2023: मंगल गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

HighLights

  1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ऊर्जा, साहस, भाई, शौर्य इत्यादि के कारक ग्रह माने जाते हैं।
  2. 18 अगस्त 2023 को मंगल कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।
  3. जानते हैं, मंगल गोचर किन राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ?

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Mangal Gochar 2023: ज्योतिष गणना के अनुसार, 18 अगस्त 2023 को मंगल कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ऊर्जा, भूमि, शक्ति, साहस, भाई, शौर्य इत्यादि के कारक ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में जिन राशियों की कुंडली में मंगल उच्च स्थिति में होते हैं, उन्हें इन सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होता है। वहीं जिन राशियों पर मंगल की अशुभ दृष्टि होती है, उन्हें इस दौरान विभिन्न प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मंगल गोचर से सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पढ़ने वाला है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को मंगल गोचर से लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान उन्हें कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। साथ ही व्यापार क्षेत्र में भी लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में भी सुखद वातावरण रहेगा और दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ मनमुटाव कम होंगे। इस दौरान स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा और आर्थिक क्षेत्र में भी जातक को लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर फलदाई साबित होगा। इस दौरान उन्हें कार्य क्षेत्र एवं व्यापारिक क्षेत्र में सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही दोस्त एवं परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जो लोग नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है। इस दौरान दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी और ऊर्जा में सकारात्मक वृद्धि दिखाई देगा, जिसका असर कार्यक्षेत्र पर भी पड़ेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर अनुकूल माना जा रहा है। उन्हें व्यापार क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही एकाग्रता में वृद्धि होगी, जिसका असर कार्यक्षेत्र में भी दिखाई देगा। इस दौरान परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। साथ ही संतान पक्ष से भी सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। यह समय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जा रहा है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।