विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आपको भी आते हैं ऐसे सपने, किन 5 चीजों को देखने से खिंचा चला आता है पैसा?

Published: Fri, 22 May 2026 01:40 PM (IST)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार,  आइए उन 5 शुभ चीजों के बारे में जानते हैं, जिनका सपने में दिखना अपार धन लाभ का संकेत माना जाता है।

Sapne Me Dhan Labh Ke Sanket: सपने में इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ।

Sapne Me Dhan Labh Ke Sanket: सपने में इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ।

HighLights

  1. सपने हमारे आने वाले अच्छे और बुरे समय का संकेत देते हैं

  2. देवी-देवताओं के सपने साक्षात महालक्ष्मी के घर प्रवेश का प्रतीक हैं

  3. सपने में नाग का दिखना बड़े आर्थिक लाभ का संकेत है

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में स्वप्न शास्त्र का एक विशेष स्थान है। शास्त्रों के अनुसार, सोते समय दिखाई देने वाले सपने केवल हमारी कल्पना नहीं होते, बल्कि वे हमारे आने वाले जीवन से जुड़े संकेतों को दिखाते हैं, तो वहीं कुछ सपने ऐसे होते हैं जो साक्षात मां लक्ष्मी के आगमन और अपार धन लाभ का संकेत देते हैं।

अक्सर हम इन सपनों को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन धार्मिक दृष्टि से इनका दिखना इस बात का प्रमाण है कि आपकी किस्मत बहुत जल्द पलटने वाली है। आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार वो 5 शुभ चीजें कौन सी हैं, जिनका सपने में आना साक्षात धनवान बनने का संकेत है।

सपने में दिखने वाली ये चीजें बदल देती हैं तकदीर

shubh sapne 2

AI Generated Image

सपने में खुद को पेड़ पर चढ़ते देखना

अगर आप सपने में खुद को किसी ऊंचे या फलों से लदे पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह बेहद शुभ माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आपको करियर या कारोबार में अचानक कोई बड़ा पद या अटका हुआ धन मिलने वाला है।

सांप दिखना

आमतौर पर लोग सपने में सांप देखकर डर जाते हैं, लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सांप का दिखना बेहद मंगलकारी होता है। इसका मतलब है कि आप पर भगवान शिव और माता लक्ष्मी की कृपा होने वाली है और आपको गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है।

पानी से भरा घड़ा या कलश

हिंदू धर्म में कलश को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अगर सपने में कोई पानी से भरा घड़ा या मिट्टी का पात्र दिखाई दे, तो यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन से धन की मुश्किलें दूर होने वाली है और मां लक्ष्मी आपके घर में स्थायी निवास करने आ रही हैं।

देवी-देवता या साधु-संत के दर्शन

सपने में साक्षात देवी-देवताओं, खासकर मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु या कुबेर देव को दिखना बहुत मंगलकारी माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा सपना आने के बाद व्यक्ति की दरिद्रता दूर हो जाती है।

सफेद गाय या बछड़ा

सनातन धर्म में गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है। सपने में सफेद गाय को देखना या उसका दूध निकालते देखना इस बात का संकेत है कि आपके घर में वैभव और पैतृक संपत्ति का आगमन होने वाला है।

यह भी पढ़ें- सपने में कबूतर देखने का क्या है मतलब? स्वप्न शास्त्र में छिपा है इसका जवाब

यह भी पढ़ें- Dream Astrology: क्या है सपने में देवी-देवताओं को देखने का अर्थ, स्वप्न शास्त्र में बताया है रहस्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।