विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आप भी सपने में मृत पूर्वजों से करते हैं बातें? स्वप्न शास्त्र में छुपा है इसका मतलब 

Published: Wed, 01 Jul 2026 01:48 PM (IST)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मृत पूर्वजों से बातें करना उनके आशीर्वाद या किसी संदेश का संकेत हो सकता ...और पढ़ें

सपने में मृत पूर्वजों से बातचीत: जानें स्वप्नशास्त्र के अनुसार शुभ-अशुभ संकेत (Picture Credit: AI Generated)

सपने में मृत पूर्वजों से बातचीत: जानें स्वप्नशास्त्र के अनुसार शुभ-अशुभ संकेत (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी करीबी की मृत्यु का दुख बहुत गहरा होता है और कई बार ऐसा भी होता है कि जिसकी मृत्यु हुई है वो सपने में किसी रूप में आपको दिखाई दे। सपने में मृतक को देखना, पूर्वजों से बातें करना, मृत व्यक्ति का खुश या दुखी दिखाई देना कई बार चिंता में डाल देता है।

ऐसे में हमारा दिमाग यह सोचने लगता है कि कहीं मृत व्यक्ति या हमारे पूर्वज सपनों के माध्यम से कोई संदेश तो नहीं दे रहे हैं? एक और प्रश्न यह भी आता है कि कहीं मृत पूर्वज नाराज तो नहीं हैं? आखिर बार-बार सपने में उनका आना क्या संकेत हो सकता है? ऐसे ही कई सवाल हमारे मन मस्तिष्क में आते हैं।

यही नहीं कई बार ऐसा भी होता है कि कोई करीबी मृत्यु के बाद सपने में बातें करता हुआ दिखाई देता है। ऐसी स्थिति में भी यह सवाल आता है कि सपने में मृतकों से बातें करने का मतलब क्या हो सकता है? स्वप्नशास्त्र में हर सपने का कोई न कोई मतलब बताया गया है। आइए जानें ऐसे सपने का क्या अर्थ है जिसमें कोई व्यक्ति मृत पूर्वज से बातें कर रहा हो।

सपने में मृत व्यक्ति से बातें करने का मतलब

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मृत पूर्वज को देखना और उनसे बातें करना इस बात का संकेत है कि वो सपने के माध्यम से आपको आशीर्वाद दे रहे हैं।

ऐसा कहा जाता है कि मृत्यु के बाद व्यक्ति का भौतिक शरीर नष्ट हो जाता है, लेकिन फिर भी पूर्वज किसी माध्यम से अपने वंशजों के आस-पास मौजूद होते हैं और उनके लिए हमेशा अच्छा करते हैं। इस तरह के सपने से यह संकेत मिलते हैं कि आपके बिगड़े काम जल्द ही बनने वाले हैं।

अगर आप किसी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है। इसका ये भी मतलब है कि आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मृत व्यक्ति का सपने में शांत रूप में बातें करना

यदि आप सपने में मृतक से शांतिपूर्ण तरीके से बात कर रहे हैं तो इसका अर्थ ज्यादा शुभ माना जाता है। यह आपको इस बात का संकेत देता है कि आपका कोई रुका कार्य जल्दी ही पूरा होने वाला है।

इस तरह का सपना अच्छे भविष्य का संकेत माना जाता है और इससे आपके जीवन में समृद्धि आने के संकेत दिखाई देते हैं। अगर आपको भी ऐसा कोई सपना दिखाई दे रहा है तो घबराने के बजाय पूर्वजों की प्रार्थना करें और अच्छे भविष्य के बारे में सोचें।

मृत व्यक्ति का सपने में क्रोधित रूप दिखना

कई बार ऐसा होता है कि सपने में आपको मृत पूर्वज क्रोधित अवस्था में दिखाई देते हैं। ऐसे सपने का मतलब यह होता है कि आपको भविष्य में सतर्क रहना होगा। कई बार ऐसा सपना इसलिए दिखाई देता है क्योंकि आपके घर में पितृ दोष हो सकता है।

क्रोधित पूर्वज सपने के माध्यम से आपके आने वाले समय में कुछ बड़ी समस्याओं का संकेत देते हैं। ऐसे में आपको घबराने के बजाय पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करना चाहिए और उनके निमित्त दान करना चाहिए। ऐसा सपना तब भी दिखाई देता है जब पूर्वज अपनी किसी इच्छा को पूरा किए बिना ही मर जाते हैं।

स्वप्न शास्त्र में हर सपना कोई न कोई संकेत देता है, लेकिन ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि हर सपने का सभी के जीवन में भी एक जैसा ही असर हो।

यह भी पढ़ें- सपने में बार-बार आ रहा है एक ही इंसान? जानें स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका क्या है मतलब

यह भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: चौथे पहर में दिखे 5 सपने तो समझ लें चमक सकता है भाग्य, मिलेगी गुड न्यूज 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।