Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हर पति-पत्नी में होने चाहिए ये गुण, कभी नहीं टूटेगा रिश्ता, हर कोई पूछेगा आपके सुखी जीवन का राज

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 06:00 PM (IST)

    आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में वैवाहिक जीवन को खुशहाल और सफल बनाने के लिए कुछ विशेष गुणों का वर्णन किया है। धैर्य, आपसी सम्मान और मधुर वाणी का प्रयो ...और पढ़ें

    सफल वैवाहिक जीवन के जरूरी गुण (Picture Credit: AI Generated)

     सफल वैवाहिक जीवन के जरूरी गुण (Picture Credit: AI Generated)

    HighLights

    1. वैवाहिक जीवन में धैर्य रखना रिश्ते की मजबूती के लिए आवश्यक है।

    2. आपसी सम्मान बनाए रखने से रिश्ते में कभी खटास नहीं आती।

    3. मधुर वाणी का प्रयोग वैवाहिक जीवन को सदैव खुशहाल रखता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य प्राचीन भारत के महान अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने चाणक्य नीति में वैवाहिक जीवन को खुशहाल और सफल बनाने के लिए कई नीतियों का वर्णन किया गया है। चाणक्य नीति के अनुसार, चाणक्य की नीति का पालन करने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है और पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है।

    वैवाहिक जीवन में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पडता है। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए पति-पत्नी में कुछ विशेष गुण जरूर होने चाहिए। इन गुण के होने से पति-पत्नी के रिश्ते में कभी भी खटास नहीं आती और दोनों एक-दूसरे का निरादर नहीं करते।

    ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि पति-पत्नी में ऐसे कौन से गुण होने चाहिए, जिससे दांपत्य जीवन को सफल और सुखी बनाया जा सके।

    chanakya niti (2)

    (Picture Credit: AI Generated)

    पति-पत्नी में कौन से होने चाहिए गुण

    वैवाहिक जीवन में धैर्य रखना- चाणक्य के अनुसार, जब पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कोई विवाद हो जाता है, ऐसी स्थिति में पति-पत्नी को धैर्य रखना चाहिए। क्रोध में आकर एक-दूसरे को अपशब्द नहीं बोलने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि क्रोध में आकर कुछ गलत बोलने से रिश्ते में दरार आ सकती है, जिसकी वजह से वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन नहीं होता है। इसलिए चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं कि वैवाहिक जीवन में धैर्य जरूर रखना चाहिए।

    एक दूसरे का करें सम्मान- चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है कि पति-पत्नी को एक दूसरे का सम्मान करना करना चाहिए। एक-दूसरे का अपमान करने से रिश्ते में दूरी आ सकती है। पति-पत्नी को एक दूसरे का सम्मान जरूर करना चाहिए। अगर कोई पति अपनी पत्नी को समाज में अपमान करता है, तो उसको समाज अच्छी नजर से नहीं देखता। चाणक्य नीति के अनुसार, जो पति-पत्नी एक दूसरे का सम्मान नहीं करते और एक-दूसरे से अधिक झगड़ा करते हैं, तो उनके घर में मां लक्ष्मी वास कभी नहीं होता।

    खबरें और भी

    मधुर वाणी का करें प्रयोग- जो पति-पत्नी बातचीत के दौरान मधुर वाणी नहीं बोलते हैं, तो ऐसे लोगों का रिश्ता मजबूत नहीं होता। कटु वचन बोलने से सामने वाले को चोट पहुँचती है। इसलिए चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है कि पति-पत्नी को मधुर वाणी का प्रयोग करना चाहिए। इससे रिश्ते में दूरियां नहीं आएंगी और वैवाहिक जीवन सदैव खुशहाल रहेगा।

    यह भी पढ़ें- सांप से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है दुर्जन व्यक्ति? जानिए आचार्य चाणक्य ने क्या कहा है

    यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: स्टूडेंट लाइफ में सफलता के लिए आज ही अपनाएं ये आदतें, हर लक्ष्य होगा आसान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।