Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chanakya Niti: जीवन में इन 5 जगहों पर भूलकर भी न रखें कदम, अंधकार में चला जाएगा भविष्य

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 01:12 PM (IST)

    वर्तमान समय में चाणक्य नीति (Chanakya Niti) बेहद लोकप्रिय हो रही है। आचार्य चाणक्य की नीति को अपनाने से जीवन में सफलता के रास्ते खुलते हैं। साथ ही मान ...और पढ़ें

    Chanakya Niti: जीवन में जरूर आजमाएं चाणक्य नीति
    Chanakya Niti: जीवन में जरूर आजमाएं चाणक्य नीति

    HighLights

    1. आचार्य चाणक्य विद्वानों में शामिल हैं।
    2. चाणक्य नीति को जीवन में जरूर आजमाना चाहिए।
    3. इससे सफलता के रास्ते खुलते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में चाणक्य नीति एक प्राचीन भारतीय ग्रंथ है, जिसका विशेष महत्व है। इस ग्रंथ में जीवन के मार्गदर्शन के बारे में विस्तार से बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि चाणक्य नीति (Chanakya Niti tips) को अपनाने से जीवन में सफलता (Chanakya Niti Success Tips) प्राप्त होती है और व्यक्ति लक्ष्य को हासिल कर सकता है।

    आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में ऐसी बातों के बारे में विस्तार से बताया गया है जहां जाने से आपके मान-सम्मान में गिरावट हो सकती है और फिर जीवन में पछताना पड़ सकता है। ऐसे में चाणक्य नीति के अनुसार आइए जानते हैं कि किन जगहों पर भूलकर भी नहीं जाना चाहिए?

    यह भी पढ़ें: Chanakya Niti Tips: लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी आचार्य चाणक्य की नीति, बस ध्यान रखें ये बातें

    • आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है कि जीवन में व्यक्ति को ऐसी जगहों पर कभी नहीं जाना चाहिए। जहां उसका मान-सम्मान नहीं होता है। चाणक्य नीति के अनुसार, ऐसी जगहों पर जाने से व्यक्ति को किसी भी तरह का कोई लाभ प्राप्त नहीं होता है और मान-सम्मान में गिरावट महसूस सकती है।
    • इसके अलावा व्यक्ति को जीवन में ऐसी जगह पर जाने से बचना चाहिए। जहां पढ़ाई का माहौल न हो और पढ़ाई को विशेष महत्व न दिया जाता हो। चाणक्य नीति के अनुसार, ऐसी जगह पर जाने से भविष्य अंधकार में चला जाता है और रहना व्यर्थ होता है।
    • चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को ऐसी जगह पर भी नहीं जाना चाहिए, जहां रोजगार न हो। ऐसी जगह पर जाने से नौकरी का कोई ऑफर नहीं मिलेगा, जिससे आपको जीवन में बेरोजगारी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप ऐसी जगह पर रह रहे हैं, तो जल्द ही उस जगह को छोड़ देना चाहिए।
    • इसके अलावा व्यक्ति को जीवन में कभी भी ऐसी जगह पर जाने के लिए नहीं सोचना चाहिए, जहां पर उसके कोई रिश्तेदार न हो। चाणक्य नीति की मानें, अगर आप ऐसी जगह पर रहते हैं, तो किसी समस्या में आपको किसी से अपने से कोई मदद नहीं मिल पाएगी।
    • चाणक्य नीति के अनुसार, जहां संस्कारों की कमी हो, तो ऐसी जगह पर जाने से बचना चाहिए। ऐसे में आपको जीवन में अच्छे संस्कार नहीं सीख पाएंगे।

    यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर आप में भी हैं ये आदतें, तो आज ही बदलाव करने की है जरूरत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी