Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chanakya Niti: इन परिस्थितियों में कभी न घबराएं, वरना कहलाएंगे कायर, नहीं मिलेगी सफलता

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 05:48 PM (IST)

    चाणक्य नीति (Chanakya Niti) आज भी काफी लोकप्रिय बनी हुई है। माना जाता है कि यदि इस नीति को जीवन में अपनाया जाए तो उस व्यक्ति को सफल होने से कोई नहीं र ...और पढ़ें

    Chanakya Niti चाणक्य जी ने किन्हें बताया है कायर।
    Chanakya Niti चाणक्य जी ने किन्हें बताया है कायर।

    HighLights

    1. लोकप्रिय नीतियों में शामिल है चाणक्य नीति।
    2. सलाह मानकर आप भी पा सकते हैं सफलता।
    3. जीवन के कई पहलुओं पर बात करते हैं चाणक्य।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन के कई पहलुओं पर बात की है। जहां उन्होंने यह बताया है कि व्यक्ति को सफलता प्राप्ति के लिए क्या काम करने चाहिए, वहां उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि किन बातों से दूर रहने चाहिए। ऐसे में उन्होंने यह भी बताया है कि असल में किस व्यक्ति को कायर मानना चाहिए। चलिए जानते हैं कि इस विषय में आचार्य चाणक्य ने क्या कहा है।

    तभी होगी लक्ष्यों की प्राप्ति

    हर व्यक्ति को जीवन में कभी-न-कभी संघर्षों का भी सामना करना पड़ता है। इसपर चाणक्य कहते हैं कि जीवन में कभी संघर्ष आने पर व्यक्ति को घबराना नहीं चाहिए। संघर्ष ही व्यक्ति को अंदर से मजबूत बनाते हैं और जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाते हैं। ऐसे में जो व्यक्ति लाइफ में आई परेशानियों से घबरा जाता है वह कभी उन्नति नहीं कर सकता। इसलिए हर परिस्थिति का डटकर सामना करें, तभी आप अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।

    ऐसे लोगों की नहीं होती तरक्की

    परिवर्तन जीवन का नियम है। इस विषय पर आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो इंसान जीवन में आने वाले बदलावों से घबराता है, वह जीवन में कभी अपनी मंजिल को हासिल नहीं कर सकता। बदलाव से घबराने वाले लोग हमेशा परेशान बने रहते हैं और वह जीवन में आए परिवर्तन को स्वीकार नहीं कर पाते। इसी कारण से वह जीवन में भी आगे नहीं बढ़ते। इसलिए अगर आप जीवन में तरक्की करना चाहते हैं, तो इसके लिए लाइफ में आए बदलावों को एक्सेप्ट करें।

    यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: इन 5 जगहों पर रहने वाले लोग हमेशा रहते हैं गरीब, कभी नहीं करते हैं तरक्की

    कोई नहीं रोक पाएगा सफलता

    मेहनत से घबराने वाले व्यक्ति को भी जीवन में कुछ नहीं मिलता। बिना कर्म किए कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। इसलिए मेहनत से कभी मुंह न मोड़ें और अच्छे कर्म करते हुए अपने पथ पर आगे बढ़ते रहें। अगर आप जीवन में इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: समझदार होने के बाद भी मूर्ख कहलाते हैं ऐसे लोग, कहीं नहीं मिलता सम्मान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।