Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chanakya Niti: अगर आप में भी हैं ये आदतें, तो आज ही बदलाव करने की है जरूरत

    Updated: Mon, 10 Feb 2025 06:03 PM (GMT+05:30)

    कई बार व्यक्ति की कुछ आदतें जो उसे आम लग सकती हैं वह उसके लिए मुसीबत भी बन सकती हैं। इसलिए इन आदतों को बदलना जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे ...और पढ़ें

    Chanakya Niti tips आज ही छोड़ें ये आदतें।
    Chanakya Niti tips आज ही छोड़ें ये आदतें।

    HighLights

    1. भारत के विद्वानों में शामिल हैं आचार्य चाणक्य।
    2. लोकप्रिय नीतियों में गिनी जाती है चाणक्य नीति।
    3. सफलता प्राप्ति के लिए जरूर मानें चाणक्य की सलाह।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य को अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र के जनक के रूप में जाना जाता है। उनके द्वारा लिखी गई चाणक्य नीति भी काफी लोकप्रिय है, जिसे लोग आज भी अपनाते हैं। उन्होंने अपने इस नीति ग्रंथ में मनुष्य के जीवन को सरल और सफल बनाने के लिए कई सलाह दी है। ऐसे में अगर आप अपने जीवन में इन बातों को उतारते हैं, तो इससे आपके लिए सफलता के मार्ग खुलने लगते हैं।

    बनी रहती है पैसों की किल्लत

    चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखता या गंदगी में रहना पसंद करता है। ऐसे व्यक्ति पर मां लक्ष्मी कभी मेहरबान नहीं होती। क्योंकि मां लक्ष्मी केवल वहीं वास करती हैं, जहां साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। इसलिए जितना जल्दी हो सके अपनी इस आदत में बदलाव कर लें, वरना आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

    बदलें ये आदत

    आचार्य चाणक्य जी का मानना है कि, जिस व्यक्ति का पूरा ध्यान केवल खाने पर रहता है, यानी जो व्यक्ति भुक्खड़ प्रवृत्ति का होता है, वह भी जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाता। इसी के साथ अगर कोई व्यक्ति सूर्योदय पहले अपने बिस्तर से नहीं उठता या जिसे लेट तक सोने की आदत होती है, उस व्यक्ति के पास भी धन नहीं टिकता। इसलिए अपनी इन आदतों को आज ही बदल डालें।

    यह भी पढ़ें - Mahakumbh 2025: पुरुषों से भी मुश्किल है महिला नागा साधु बनने की प्रक्रिया, यहां जानें इनका अनकहा रहस्य

    इन चीजों में न करें शर्म

    आचार्य चाणक्य ने बताया है कि व्यक्ति को किन जगहों पर अपनी शर्म छोड़ देनी चाहिए। सही होने पर खुलकर अपनी बात कहने में शर्म नहीं करनी चाहिए। इसी के साथ भोजन करते समय भी शर्म नहीं चाहिए, वरना व्यक्ति भूखा ही रह जाता है। ऐसे में व्यक्ति की यह आदत भी उसकी सेहत के लिए समस्या खड़ी कर सकती है। वहीं कुछ लोग किसी से अपना ही पैसा मांगने में झिझकते हैं। यह आदत भी आपके लिए आर्थिक समस्या खड़ी कर सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Shani Ast 2025: इस दिन अस्त होने जा रहे हैं शनिदेव, इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।