Chaitra Amavasya पर बन रहे हैं कई शुभ योग, पितरों की कृपा पाने के लिए करें ये विशेष कार्य
चैत्र माह में आने वाली अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या कहते हैं, जो इस बार 18 मार्च को मनाई जा रही है। इस दिन मंत्र जप, दान-पुण्य और दीपदान के लिए अत्यंत ...और पढ़ें

Chaitra Amavasya 2026 (AI Generated Image)
HighLights
18 मार्च को मनाई जाएगी चैत्र अमावस्या
इस दिन शुभ माना गया है तर्पण और पिंडदान
इस दिन दान से मिलता है पितरों का आशीर्वाद
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए एक उत्तम तिथि माना गया है। चलिए जानते हैं कि चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya 2026) के दिन वह कौन-से कार्य हैं, जिनके द्वारा आप पितरों की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
चैत्र अमावस्या शुभ योग (Chaitra Amavasya 2026 subh yog)
चैत्र माह के कृष्ण पश्र की अमावस्या तिथि 18 मार्च को सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समाप्त 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में चैत्र माह की अमावस्या बुधवार 18 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जो इस प्रकार हैं -
शुभ - प्रातः 4 बजकर 1 मिनट तक (19 मार्च)
ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 4 बजकर 52 मिनट से प्रातः 5 बजकर 40 मिनट तक
अमृत काल - रात 9 बजकर 37 मिनट से रात 11 बजकर 10 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 6 बजकर 29 मिनट से शाम 6 बजकर 53 मिनट तक
-1773725276307.jpg)
(AI Generated Image)
जरूर करें ये काम
अमावस्या तिथि पर प्रातःकाल में किसी पवित्र नदी विशेषकर गंगा में स्नान करना अत्यंत फलदायी होता है। इस दिन पवित्र जल में स्नान करने से न सिर्फ आत्मा को शांति मिलती है, बल्कि पितृ तर्पण और पूजा के लिए भी मन तैयार रहता है। अगर आपके लिए ऐसा करना संभव न हो तो, आप घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।
इन कार्यों से मिलेगा लाभ
हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध के लिए श्रेष्ठ माना गया है। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही अमावस्या पर रात के समय आप दीपदान और मंत्र जप करके भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि संभव हो तो इस दिन पर स्नान के बाद व्रत-पूजा और मंत्रोच्चारण भी करना चाहिए। इससे साधक को आध्यात्मिक उन्नति मिलती है।
खबरें और भी
-1773725302377.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
करें इन चीजों का दान
हिंदू धर्म में माना गया है कि अमावस्या पर किए गए दान और पूजा का कई गुना पुण्य मिलता है। इस दिन आप अन्न, वस्त्र, तेल, दीपक आदि का दान कर सकते हैं। अपनी क्षमता के अनुसार, आप गरीबों को भोजन भी करवा सकते हैं। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
यह भी पढ़ें - Chaitra Amavasya 2026: चैत्र अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, खुल जाएंगे तरक्की के बंद द्वार
यह भी पढ़ें - Chaitra Amavasya 2026: चैत्र अमावस्या को क्यों कहते हैं भूतड़ी अमावस्या? जानें इसके पीछे का रहस्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।