Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dream Astrology: सपने में पितरों को देखना आशीर्वाद या नाराजगी? यहां पढ़ें कौन-से मिलते हैं संकेत

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 05:08 PM (IST)

    स्वप्न शास्त्र में सपने से मिलने वाले संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। क्या आप जानते हैं कि सपने में पितरों को देखने से कौन-से संकेत मिलते ...और पढ़ें

    सपने में पितरों को देखना शुभ या अशुभ? (Image Source: AI-Generated)

    सपने में पितरों को देखना शुभ या अशुभ? (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कई बार कुछ सपने मन को सुकून देते हैं, तो कुछ सपने डरा देते हैं और सतर्क होने का संकेत देते हैं। सपने में पित्तरों (Seeing Ancestors in Dreams) का दिखाई देना शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन इस बात पर निर्भर करता है कि सपने में पित्तरों को किस अवस्था में देखा है। अगर आपने भी सपने में पितरों को देखा है, तो आइए आपको बताते हैं इस सपने का क्या अर्थ है।

    मिलते हैं ये शुभ संकेत

    अगर आपने सपने में पूर्वजों को हंसते हुए या शांत मुद्रा में देखा है, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने को शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि पितृ आपसे प्रसन्न हैं और आपको आशीर्वाद दे रहे हैं। इस सपने से जीवन में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है।

    Dream Astrology (12)

    (Image Source: AI-Generated)

    पितरों को बीमार देखना?

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में पूर्वजों को पितर रोते हुए, बीमार या किसी परेशानी में देखा है, तो इस सपने को शुभ नहीं माना जाता है। इस सपने से पूर्वजों की आत्मा को शांति न मिलने के संकेत मिलते हैं। जीवन में किसी समस्या का सामना कर करना पड़ सकता है। इस सपने के दिखाई देने पर आपको अमावस्या के दिन पितरों की शांति के लिए दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

    सपने में आपसे पितृ कर रहे हैं कोई बात

    अगर आपने सपने में पूर्वज आपसे कोई बात कर रहे हैं, तो इस सपने से भविष्य की किसी घटना की ओर इशारा हो सकता है। इस तरह के सपने कोई गलत फैसला लेने पर आते हैं।

    खबरें और भी

    सपने में पूर्वजों को भूखा देखने के संकेत

    सपने में पूर्वजों को भूखा देखने या वे आपसे खाना मांग रहे हैं, तो इस सपने का अर्थ है कि उनकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है या फिर उनका पिंडदान नहीं हुआ है। ऐसे में आप अमावस्या के दिन पितरों का पिंडदान जरूर करें। इससे उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। साथ ही ब्राह्मण या जरूरतमंद को खाने की चीजों का दान करें।

    जरूर करें ये काम

    • सपने में पितरों के दिखाई देने पर अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। साथ ही पेड़ की 7 या 11 बार परिक्रमा लगाएं। सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
    • इसके अलावा अमावस्या के दिन किसी गरीब को भोजन कराएं और गाय, कुत्ते को रोटी खिलाएं।

    यह भी पढ़ें- Dream Astrology: सपने में मां लक्ष्मी को देखने से मिलते हैं खास संकेत, धन की होगी प्राप्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।