अक्षय तृतीया 2026: दिल्ली से लेकर पटना और जयपुर तक... पूजा करने का सटीक शुभ मुहूर्त यहां देखें
आखा तीज के नाम से जानी जाने वाली अक्षय तृतीया वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाई जाती है। ...और पढ़ें
-1776490409885_m.webp)
अक्षय तृतीया पर जानें आपके शहर में पूजा का शुभ मुहूर्त
HighLights
रविवार 19 अप्रैल को मनाया जाएगा अक्षय तृतीया का पर्व
अक्षय तृतीया पर किए गए शुभ कार्यों का फल रहता है अक्षय
विवाह, सोना खरीदने और गृह प्रवेश के लिए सबसे उत्तम दिन
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए शुभ कार्यों, दान और स्नान का फल 'अक्षय' रहता है यानी कभी समाप्त नहीं होता। साथ ही विवाह, आभूषणों की खरीदारी और गृह प्रवेश के लिए भी यह दिन सबसे उत्तम माना गया है। चलिए जानते हैं कि अक्षय तृतीया पर आपके शहर में शुभ मुहूर्त क्या रहेगा?
अक्षय तृतीया का महत्व
मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया सौभाग्य एवं सफलता प्रदान करने वाली तिथि मानी गई है। अक्षय शब्द का अर्थ होता है कभी कम न होने वाला। इसलिए यह माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन कोई भी जप, यज्ञ, पितृ-तर्पण, दान-पुण्य करने का लाभ कभी कम नहीं होता। साथ ही इस दिन पर सोना खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे भविष्य में अत्यधिक धन-समृद्धि प्राप्त होती है।
साथ ही इस दिन को साल का सबसे बड़ा अबूझ मुहूर्त माना गया है, क्योंकि इस दिन पर बिना पंचांग से शुभ मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। इस तिथि का इतना महत्व इसलिए भी माना गया है, क्योंकि हिन्दु पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेता युग का आरंभ अक्षय तृतीया के दिन ही हुआ था।

(Picture Credit- AI Generated)
शहरों के अनुसार अक्षय तृतीया का मुहूर्त
- नई दिल्ली - सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक
- नोएडा - सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक
- गुरुग्राम - सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक
- चण्डीगढ़ - सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक
- जयपुर - सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक
- पुणे - सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक
- मुम्बई - सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक
- अहमदाबाद - सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक
- कोलकाता - सुबह 10 बजकर 49 मिनट से सुबह 11 बजकर 36 मिनट तक
- हैदराबाद - सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक
- बेंगलूरु - सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक
- चेन्नई - सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का मुहूर्त
- अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय - सुबह 10 बजकर 49 मिनट से 20 अप्रैल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक
- प्रातः मुहूर्त - सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक
- अपराह्न मुहूर्त - दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से दोपहर 3 बजकर 35 मिनट तक
- सायाह्न मुहूर्त - साम 6 बजकर 49 मिनट से 10 बजकर 57 मिनट तक
यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया का महासंयोग: ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, सात पुश्तों तक नहीं होगी धन की कमी
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया 2026: आखिर सोने में ही क्यों बसती हैं मां लक्ष्मी, लोहा या पीतल खरीदना क्यों नहीं शुभ?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।