विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Foot Palmistry: क्या संकेत देती हैं पैरों की उंगलियां, आप भी हो सकते हैं भाग्यशाली

Published: Tue, 02 Jan 2024 04:30 PM (IST)

Palmistry About Feets समुद्र शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति के शरीर पर मौजूद चिह्न तिल अंगों के बनावट ...और पढ़ें

Foot Palmistry: क्या संकेत देती हैं पैरों की उंगलियां।
Foot Palmistry: क्या संकेत देती हैं पैरों की उंगलियां।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Samudra Shastra: सभी लोगों की शरीर की बनावट अलग-अलग होती है। समुद्र शास्त्र की माने तो शरीर की बनावट भी व्यक्ति के बारे में कुछ-न-कुछ संकेत देती है। क्या आप जानते हैं कि केवल हाथ देखकर ही नहीं, बल्कि आपके पैरों को देखकर भी भविष्यवाणी की जा सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं आपको पैरों की उंगलियां आपकी पर्सनैलिटी के बारे में क्या बताती हैं।

भाग्यशाली होते हैं ये लोग

यदि किसी व्यक्ति के पैर की उंगलियां बराबर और थोड़ी-सी दाहिनी ओर झुकी हुई हों, इसके साथ ही व्यक्ति की उंगलियां मुलायम और आपस में मिली हुई हो, तो व्यक्ति को बहुत-ही भाग्यशाली माना जाता है। क्योंकि सामुद्रिक शास्त्र में माना गया है कि ऐसा व्यक्ति जीवन में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है।

जब अंगूठे से छोटी हो उंगली

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के अंगूठे के साथ वाली उंगली, अंगूठे से छोटी होती है, माना जाता है कि इन लोगों को वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

ऐश्वर्य की जिंदगी होती है पसंद

जिन लोगों के पैर की अनामिका उंगली, मध्यमा उंगली से बड़ी होती है ऐसे व्यक्ति को थोड़ा शौकीन मिजाज का माना जाता है। ये लोग ऐश्वर्य का जीवन जीना पसंद करते हैं।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

क्या दर्शाता हैं ऐसे पैर

जिन लोगों के पैर के अंगूठे बड़ा और पैर की अन्य उंगलियां एक बराबर हो, ऐसे व्यक्ति को बहुत-ही लकी समझा जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग काफी लोकप्रियता हासिल करते हैं।

यह भी पढ़ें - Roti Ke Niyam: साल 2024 में इन दिनों चूल्हे पर न चढ़ाएं तवा, वरना घर में नहीं होगा लक्ष्मी जी का वास

आती हैं कई दिक्कतें

जिन लोगों के पैर की उंगली चपटी और फैली हुई हो यानी दूर दूर हो, तो ऐसे व्यक्ति के पास हमेशा धन की समस्या बनी रहती है। साथ ही इन लोगों को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Picture Credit: Freepik