विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूजा में काले कपड़े पहनना क्यों है सख्त मना? जानिए इसके पीछे का सबसे बड़ा धार्मिक रहस्य

Published: Sun, 30 Aug 2026 10:27 AM (IST)

हिंदू धर्म में पूजा के दौरान काले कपड़े पहनने की मनाही है, क्योंकि इसे नकारात्मकता और शोक का प्रतीक माना जाता है।

पूजा में काले कपड़े क्यों वर्जित? (Picture Credits- AI Images)

पूजा में काले कपड़े क्यों वर्जित? (Picture Credits- AI Images) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस दौरान शास्त्रों में बताए गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए, तभी भक्त को पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

पूजा करने से पहले स्नान करके साफ कपड़े धारण करने चाहिए। पूजा के लिए पीले या लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, लेकिन काले कपड़े पहनने की सख्त मनाही है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े क्यों नहीं पहनने चाहिए। आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।

puja ke niyam  (3)

(Picture Credits- AI Images) 

क्यों नहीं पहनने चाहिए काले रंग के कपड़े?

हिंदू धर्म में काले रंग को शोक और नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि काले रंग के कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। वहीं, पूजा के दौरान भक्त को अपना मन सात्विक और शांत रखना बेहद जरूरी होता है। इस वजह से पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े न पहनने की सलाह दी जाती है।

काला रंग गंभीरता और अहंकार का प्रतीक भी माना जाता है, जबकि पूजा के दौरान भक्त का मन निर्मल और विनम्र होना चाहिए। इसी वजह से पूजा के दौरान मन को सकारात्मक बनाए रखने के लिए भूलकर भी काले रंग के कपड़े धारण न करें।

ज्योतिष शास्त्र में काले रंग का संबंध कर्मफल दाता शनिदेव और राहु-केतु ग्रहों से माना गया है। काला रंग शनिदेव के अनुशासन, गंभीरता और प्रभाव का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पूजा, शुभ या मांगलिक कार्यों में काले रंग के कपड़े पहनने से देवी-देवता नाराज हो सकते हैं और पूजा सफल नहीं होती। साथ ही शुभ या मांगलिक कार्यों में बाधा का सामना भी करना पड़ सकता है।

पूजा में कौन से रंग के कपड़े पहनें?

पूजा-पाठ के दौरान पीले, लाल या गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि पूजा के लिए आप जो भी कपड़े पहन रहे हैं, वे साफ-सुथरे होने चाहिए। गंदे कपड़े पहनकर भूलकर भी पूजा न करें।

यह भी पढ़ें- सरसों के तेल का दीपक: पढ़ें कब और किस देवता के सामने जलाना होता है शुभ?

यह भी पढ़ें- बच्चों के लिए चुनें पवित्र पेड़ों से जुड़े ये खास नाम, जीवन भर मिलेगा प्रकृति का आशीर्वाद

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।