विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips: नकारात्मक ऊर्जा होने पर मिलते हैं ये संकेत, जानिए इससे छुटकारा पाने के उपाय

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Mon, 28 Aug 2023 06:51 PM (IST)

Vastu Tips for Home वास्तु शास्त्र हिंदू प्रणाली में सबसे पुराने विज्ञानों में से एक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ...और पढ़ें

Vastu Tips for Home नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय।
Vastu Tips for Home नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय।

नई दिल्ली, अध्यात्म। Vastu Remedies: यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो तो व्यक्ति को स्वास्थ्य से लेकर धन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा होने पर व्यक्ति को कई तरह के संकेत मिलते हैं। साथ ही इससे मुक्ति पाने के कुछ उपाय भी बताए गए हैं। आइए जानते हैं नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति पाने के सरल उपाय।

ये मिलते हैं संकेत

जब आपको अपने घर में ये संकेत मिलने लगे तो समझना चाहिए कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है। जब परिवार में कोई सदस्य  पुरानी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हो। काम अटक जाना या फिर अच्छे अवसर बार-बार छिन जाना। बार-बार नकारात्मक विचार आना। परिवार में गृह क्लेश की स्थिति बने रहना। कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता हाथ न लगना आदि कुछ ऐसे संकेत हैं जो नकारात्मक ऊर्जा की ओर संकेत करते हैं।

करें ये उपाय

भारतीय संस्कृत में सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करने के लिए और घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने के लिए अगरबत्ती जलाना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही इससे वातावरण भी अच्छा बना रहता है। इसके साथ ही आप सुगंधित चीजों का भी प्रयोग कर सकते हैं।

आकर्षित होगी सकारात्मक ऊर्जा

घर में भगवान की मूर्तियां या तस्वीर जैसी धार्मिक वस्तुएं रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है। इसके अलावा घंटी और शंख की ध्वनि भी घर के लिए शुभ मानी जाती हैं। इन ध्वनियों से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।

ऐसे आएगी सकारात्मक ऊर्जा

सूर्य का प्रकाश सकारात्मक ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। कमरे में जितनी प्राकृतिक रोशनी होगी सकारात्मक ऊर्जा का वास भी उतना ही अधिक होगा। इसलिए घर के अंदर ताजी हवा और सूर्य के प्रकाश को आने देना चाहिए।

जरूर करें ये काम

शास्त्रों में गया है कि जिस घर में सफाई होती है उसी घर में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए घर और प्रवेश द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। क्योंकि मुख्य द्वार से सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। इसलिए घर की नियमित रूप से सफाई जरूर करें।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'