राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में महागोचर: इन राशियों के खुलेंगे संपत्ति के नए रास्ते, पढ़ें एस्ट्रोलॉजर की सलाह
राहु 30 जून को धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसका तुला से मीन राशि तक गहरा प्रभाव पड़ेगा। यह गोचर ...और पढ़ें
-1782715268641_m.webp)
कैसा रहेगा राहु गोचर का समय? (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
चंद्रेश शर्मा, एस्ट्रोपत्री। 30 जून को राहु धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस गोचर का प्रभाव राशियों पर पड़ेगा। गोचर से संपत्ति में बढ़ोतरी के अच्छे योग बन सकते हैं, जिससे जातकों का मन बेहद प्रसन्न रहेगा। साहस और आत्मविश्वास में बहुत वृद्धि देखने को मिलेगी। वाद-विवाद से दूर रहें। आइए, विस्तार से जानते हैं कि राहु देव का यह परिवर्तन तुला से मीन राशि के जीवन के लिए क्या सुधार के संकेत लेकर आ रहा है।
-1782715883468.jpg)
1. तुला राशि
राहु देव आपके पंचम भाव में स्थित रहेंगे। इस समय आपको पेट से जुड़ी दिक्कतों पर बहुत विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। शरीर के अंदरूनी अंगों, जैसे किडनी और लीवर की सेहत व सफाई के प्रति पूरी तरह सजग रहें। जमीन-जायदाद और संपत्ति में बढ़ोतरी के अच्छे योग भी इस अवधि में बन सकते हैं।
उपाय: बच्चों पर बेवजह गुस्सा करने से बचें, नहीं तो उनके साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं।
2. वृश्चिक राशि
राहु देव आपकी राशि से चौथे भाव को प्रभावित करेंगे। इसके कारण घर के माहौल में थोड़ा क्लेश या अशांति का अनुभव हो सकता है। आपकी नींद में बार-बार बाधा आ सकती है और आप बीती हुई पुरानी बातों को सोचकर परेशान हो सकते हैं। वाहन चलाते समय बहुत सावधानी रखें। घर की दीवारों में दरार आने या घर से अचानक कोई चीज गायब होने जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं।
उपाय: रात को सोते समय मन को पूरी तरह शांत रखने का प्रयास करें।
3. धनु राशि
राहु देव आपकी राशि से पराक्रम भाव में संचार कर रहे हैं, जिससे आपके साहस और आत्मविश्वास में बहुत अच्छी बढ़ोतरी होगी। आप बड़े से बड़े और कठिन कार्यों को भी बहुत ही आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। समाज में लोग आपको थोड़ा चिड़चिड़ा या झगड़ालू समझ सकते हैं, इसलिए अपनी साख को लेकर सावधान रहें।
उपाय: अपने भाई-बहनों और जीवनसाथी के साथ आपसी संबंधों को बहुत संभालकर रखें।
4. मकर राशि
राहु देव आपकी राशि से धन, परिवार और वाणी के भाव में गोचर कर रहे हैं। इसके प्रभाव से आपके भीतर अपनी चीजों को बहुत गुप्त रखने और धन व सोने-चांदी को बचाकर रखने की प्रवृत्ति बहुत बढ़ जाएगी। आप अपने परिवार के लोगों पर बहुत अधिक हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। चेहरे, आंख, नाक या कान में कोई चोट लगने या सर्जरी होने की स्थिति बन सकती है।
उपाय: बातचीत करते समय अपने शब्दों और अपनी भाषा शैली पर विशेष ध्यान दें।
यह भी पढ़ें- 30 जून को धनिष्ठा नक्षत्र में आ रहे हैं राहु, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
5. कुंभ राशि
राहु देव आपकी ही राशि के लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। इसके कारण आपके रूप-रंग, बालों और आपके पूरे स्वभाव में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जो लोग पुलिस या देश की सुरक्षा सेवा से जुड़े हुए हैं, वे इस अवधि में काम को लेकर बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे।
उपाय: यदि आप खेलकूद या व्यायाम के शौकीन हैं, तो अपनी क्षमता से अधिक जोर न लगाएं, नहीं तो चोट लगने की स्थिति बन सकती है।
6. मीन राशि
राहु देव आपकी राशि से 12वें भाव में संचार कर रहे हैं, जिससे आपके अनचाहे खर्चों में बहुत अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। किसी भी तरह के वाद-विवाद या झगड़े से अपने आप को पूरी तरह दूर रखें, नहीं तो कानूनी मामलों या कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंसने की स्थिति बन सकती है। विदेश जाने के नाम पर किसी भी अनजान बिचौलिये या दलाल के झांसे में आने से बचें, नुकसान हो सकता है।
उपाय: अपने घर में बैठकर नियमित रूप से ईश्वर की पूजा-पाठ करें और इस समय लंबी तीर्थ यात्राओं पर जाने से बचें।
यह भी पढ़ें- शनि के प्रिय नक्षत्र में आ रहे हैं बुधदेव, तुला और मीन राशि वालों की होगी खूब तरक्की, बिजनेस में मिलेगा लाभ
यह भी पढ़ें- शुक्र करेंगे अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, तुला और वृश्चिक राशि वालों की करियर में खूब होगी तरक्की
लेखक: श्री चंद्रेश शर्मा, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: [email protected]
