राहु की महादशा ने कर दिया है कंगाल? गोमेद रत्न का चमत्कार रातोंरात चमका देगा आपकी सोई किस्मत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु की महादशा में गोमेद रत्न धारण करना शुभ फलदायी होता है। यह करियर में सफलता, ...और पढ़ें

राहु की बाधाओं को जड़ से दूर करेगा गोमेद (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब जातक की कुंडली में राहु की महादशा चलती है, तो जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। अगर राहु अशुभ स्थिति में हो, तो अचानक धन हानि हो सकती है और जीवन में मानसिक तनाव और भय का सामना करना पड़ सकता है।
राहु की महादशा में गोमेद रत्न पहनना शुभ माना जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, गोमेद रत्न से फैसले लेने की क्षमता बेहतर होती है। साथ ही भय और तनाव की समस्या जीवन से दूर होती है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि गोमेद रत्न पहनने से व्यक्ति को कौन से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और इससे जुड़े नियम के बारे में।

(Picture Credit- AI Generated)
करियर में मिलेगी नई मंजिल- अगर आप करियर में लंबे समय से कोई बाधा का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में गोमेद रत्न पहन सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह रत्न अचानक सफलता दिलाने में मदद करता है। साथ ही व्यक्ति को करियर में मनचाही सफलता प्राप्त होती है और राहु की महादशा दूर होती है।
प्राप्त होगा आर्थिक लाभ- आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गोमेद रत्न शुभ माना जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, इस रत्न को धारण करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और रुका हुआ धन प्राप्त होता है। साथ ही जीवन में धन की कमी नहीं होती।
बीमारियों से बचाव- ऐसा माना जाता है कि गोमेद रत्न बीमारियों से बचाव करता है। इस रत्न को धारण करने के बाद आपको जीवन में बीमारियों से राहत मिल सकती है।
राहु की महादशा में कैसे काम करता है गोमेद रत्न
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राहु की महादशा की अवधि 18 साल की होती है। इस पूरी अवधि के समय राहु की महादशा की ऊर्जा चरम पर होती है। यदि राहु कुंडली में अच्छे भाव में है, तो गोमेद रत्न धारण करने से उस ऊर्जा को दूर कर देता है। इससे आपको जीवन में शुभ परिणाम मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- मोती पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, इन रत्नों के साथ भूलकर भी न करें धारण
कब धारण करें गोमेद रत्न और नियम
- गोमेद रत्न को पहनने के लिए शनिवार का दिन उत्तम माना जाता है। इसके अलावा रत्न को पहनने से पहले किसी ज्योतिषी की सलाह जरूर लें।
- गोमेद रत्न को चांदी, अष्टधातु और पंचधातु में पहनना शुभ माना जाता है। गोमेद रत्न को गोल्ड में पहनने से बचना चाहिए।
- इस रत्न को दाएं हाथ की मध्यमा उंगली में धारण करना उत्तम माना जाता है, क्योंकि यह उंगली शनि की होती है और राहु शनि के अनुसार ही फल देता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
