विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 जून को धनिष्ठा नक्षत्र में आ रहे हैं राहु, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Published: Mon, 29 Jun 2026 11:43 AM (IST)

राहु देव 30 जून को धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिससे सभी राशियों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। ...और पढ़ें

किस राशि की होगी तरक्की? (Picture Credit- AI Generated)

किस राशि की होगी तरक्की? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

चंद्रेश शर्मा, एस्ट्रोपत्री। राहु देव का धनिष्ठा नक्षत्र में होने वाला यह गोचर सभी राशियों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आने वाला है। इसका सीधा असर हर राशि के स्वास्थ्य, नौकरी, धन, परिवार और आपसी संबंधों पर दिखाई देगा।

जहां कुछ राशियों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में तरक्की और विरोधियों पर विजय पाने का अवसर लाएगा, वहीं कुछ राशियों को अपने निर्णयों, कामकाज और धन के मामलों में सावधानी रखनी होगी। 30 जून को राहु धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि राहु धनिष्ठा गोचर से किस राशि की किस्मत चमकेगी।

rahu nakshatra gochar (1)

(Picture Credit- AI Generated)

1. मेष राशि

राहु देव आपकी राशि से लाभ के स्थान में आ रहे हैं। इसके प्रभाव से आपके मन में भी धन, सोने-चांदी और पैसों को बचाकर रखने की इच्छा बहुत तेज हो जाएगी, लेकिन छाया ग्रह होने के कारण इस संचय का कोई खास लाभ आपको नहीं मिल पाएगा। आपको अपनी सेहत को लेकर बहुत सावधान रहना होगा, क्योंकि कोई चोट लगने या किसी सर्जरी की स्थिति बन सकती है। घर के अंदर का माहौल भी थोड़ा अशांत रह सकता है।
उपाय: अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें और घर के लोगों के साथ बातचीत में धीरज रखें।

2. वृषभ राशि

राहु देव आपकी राशि के कर्म स्थान में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आपकी नौकरी और कामकाज पर सीधा असर पड़ेगा। आपको अचानक से कुछ ऐसे बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो आपको अपनी नौकरी या काम बदलने पर मजबूर कर दें। आप किसी बिल्कुल नए क्षेत्र में कदम रखने की योजना भी बना सकते हैं। सरकारी नियमों के खिलाफ जाकर कोई भी काम न करें, नहीं तो बड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।

3. मिथुन राशि

राहु देव आपके धर्म और भाग्य के भाव में गोचर कर रहे हैं। इसके कारण आपके भाग्य में उम्मीद से बिल्कुल अलग अचानक कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं। आपको अपनी वर्तमान जगह को छोड़कर किसी दूसरी अनजान जगह पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। यात्राओं के दौरान विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि सफर में कष्ट या किसी दुर्घटना की स्थिति बन सकती है।
उपाय: घर के बुजुर्गों और अपने पिता की सेहत का पूरा ध्यान रखें।

4. कर्क राशि

राहु देव आपकी राशि से आठवें भाव को प्रभावित करेंगे। इस समय आपके ससुराल पक्ष या जीवनसाथी के रिश्तेदारों के यहां कोई अप्रिय घटना या दुर्घटना हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े पुराने विवाद फिर से सामने आ सकते हैं या आप किसी नई जमीन का सौदा कर सकते हैं। मन के अंदर किसी बात को लेकर लगातार एक अनजानी सी शंका या डर बना रह सकता है।
उपाय: किसी भी कागज पर दस्तखत करने से पहले उसे अच्छी तरह जरूर पढ़ लें।

5. सिंह राशि

राहु देव आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे, जिससे आपकी रोज की दिनचर्या काफी हद तक बदल जाएगी। आप सोचेंगे किसी और काम के बारे में और अचानक आपके सामने कोई दूसरा जरूरी काम आकर खड़ा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद या कहासुनी होने की स्थिति बन सकती है।
उपाय: अपने गुस्से पर पूरा काबू रखें और दूसरों के मामलों में बेकार की टीका-टिप्पणी करने से बचें।

यह भी पढ़ें- सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन: जानिए तुला से मीन राशि के भाग्य में क्या नया होने वाला है?

6. कन्या राशि

राहु देव आपकी राशि के छठे भाव में उपस्थित रहेंगे, जो आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। इसके प्रभाव से आपको अपने विरोधियों पर पूरी विजय मिलेगी और कोर्ट-कचहरी में चल रहे पुराने मामले आपके पक्ष में सुलझ जाएंगे। नौकरी में तरक्की के बहुत ही सुंदर अवसर मिलेंगे। बस इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी भी काम में बहुत ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं।
उपाय: अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो छोटा सा झगड़ा बड़ा रूप ले सकता है।

यह भी पढ़ें- शनि के प्रिय नक्षत्र में आ रहे हैं बुधदेव, तुला और मीन राशि वालों की होगी खूब तरक्की, बिजनेस में मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें- शुक्र करेंगे अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, तुला और वृश्चिक राशि वालों की करियर में खूब होगी तरक्की

लेखक: श्री चंद्रेश शर्मा, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: [email protected]