भारी-भरकम फॉर्मल पैंट्स को कहें अलविदा! इन 5 स्लिम फिट Chinos के साथ पाएं स्टाइलिश और कम्फर्टेबल लुक

इस चिल-चिलाती गर्मी के मौसम में पूरे दिन स्टाइल को बनाए रखने के साथ-साथ कंफर्ट पाना थोड़ा कठिन काम हो जाता है। स्लिम फिट चिनोज़ आपको स्टाइल के साथ आराम की सहूलियत प्रदान करती हैं। मार्डन स्लिम फिट चिनोज़ में टेलर्ड सिल्हूट, कॉटन ट्विल फैब्रिक और हल्का स्ट्रेच जैसी खासियत होती है। ट्विल वीव कपड़े को मजबूत बनाती है और साफ ड्रेप देने में मदद करती है, जबकि टेपर फिट पहनने पर बैलेंस्ड लुक देता है।
पुरुषों के लिए स्लिम फिट चिनोज़
पुरुषों के लिए स्लिम फिट चिनोज़

भारी-भरकम जींस या अन्य फैब्रिक से बनी पैंट गर्मियों में पहनना थोड़ा असहज हो जाता है इसके लिए स्लिम फिट चिनोज़ आज के टाइम में पुरुषों की वार्डरोब का ऐसा हिस्सा बन चुके हैं जो जींस और फॉर्मल ट्राउजर के बीच बैलेंस बनाते हैं। चिनोज़ पैंट कॉटन ट्विल फैब्रिक से तैयार किए जाते हैं, जो लंबे समय तक टिकाऊ और आराम दोनों प्रदान करता है। स्लिम फिट कट में कमर और जांघों पर फिटिंग रहती है, जबकि घुटनों से नीचे हल्का टेपर लुक मिलता है। अभी आने वाली कुछ चिनोज़ में कॉटन के साथ थोड़ा स्ट्रेच फैब्रिक भी जोड़ा जाता है, जिससे बैठने, चलने और पूरे दिन पहनने के दौरान मूवमेंट आसान रहता है। इसी कारण इन्हें ऑफिस, ट्रेवल, कॉलेज और कैजुअल आउटिंग जैसे अलग-अलग मौकों पर आसानी से पहना जा सकता है। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें पुरुषों के लिए स्लिम फिट चिनोज़ के 5 बढ़िया विकल्प।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Louis Philippe Men's Slim Fit Premium Cotton Soft Handfeel Solid Chinos

    डेनिम हर मौके पर सही विकल्प नहीं होती। कई बार ऐसा बॉटम वियर चाहिए जो ऑफिस के बाद डिनर या वीकेंड प्लान में भी उतना ही अच्छा लगे। Louis Philippe की यह चिनो ऐसी ही जरूरत को पूरा करती है। 

    अलग-अलग लुक्स के साथ कैसे होगी फिट?

    • अगर आपकी अलमारी में कम कपड़े हैं लेकिन ज्यादा कॉम्बिनेशन बनाना चाहते हैं, तो इसका लाइट ग्रे रंग शर्ट, पोलो टी शर्ट और ब्लेजर, तीनों के साथ आसानी से मेल खा जाता है। यही वजह है कि इसे अलग-अलग मौकों पर बिना ज्यादा सोचे पहना जा सकता है।
    • साथ ही, इसका स्ट्रेचेबल BCI कॉटन फैब्रिक चलने फिरने में बेहतर खुलापन देता है, जबकि सॉफ्ट हैंड फील लंबे समय तक पहनने का अनुभव ज्यादा आरामदायक बनाती है।
    01
  • BELANO Men Slim Fit Corduroy Cotton Stretch Chinos

    हर चिनो एक जैसी नहीं दिखती। अगर आप डेनिम से थोड़ा अलग टेक्सचर वाला पैंट पहनना चाहते हैं, तो कॉर्डरॉय फैब्रिक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह चिनो नार्मल कैजुअल आउटफिट्स में भी थोड़ा अलग लुक देती है, इसलिए वीकेंड, ट्रैवल या कॉलेज जैसी जगहों पर आसानी से पहनी जा सकती है।

    इसे रोजाना पहनना क्यों रहेगा आसान?

    • कई बार जेब कम होने की वजह से छोटी-छोटी चीजें साथ रखना मुश्किल हो जाता है। इसमें दिए गए कई पॉकेट्स फोन, वॉलेट, चाबी और दूसरी जरूरी चीजों को अलग-अलग रखने की सुविधा देते हैं, जिससे बार-बार बैग पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
    • अच्छी स्टाइल सिर्फ फिटिंग से नहीं बनती, फैब्रिक भी फर्क पैदा करता है। कॉटन ब्लेंड कॉरडरॉय कपड़ा आराम और टिकाऊपन का संतुलन देता है, जबकि स्लिम फिट डिजाइन शर्ट, पोलो टी शर्ट और स्नीकर्स के साथ आसानी से मैच हो जाता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Thomas Scott Men's | Solid | 4 Slant Pockets | Regular Fit

    हर किसी को टाइट फिट पसंद नहीं आती। अगर आपकी प्राथमिकता आराम है और फिर भी स्टाइलिश लुक चाहते हैं, तो Thomas Scott की यह चिनो अच्छी पसंद हो सकती है। इसका रेगुलर फिट शरीर पर ज्यादा चिपकता नहीं, इसलिए लंबे समय तक पहनने पर भी आरामदायक महसूस होता है।

    किन लोगों के लिए हो सकती है सही?

    • अगर आपकी दिनचर्या में लगातार बैठना और चलना, दोनों शामिल हैं, तो रेगुलर फिट ज्यादा खुलापन देता है। इससे पूरे दिन पहनने के दौरान बॉडी मूवमेंट काफी सहज बनी रहती है।
    • ऑलिव रंग ऐसी पसंद है जो जरूरत से ज्यादा चमकीला नहीं लगता। इसे सफेद, काले, नेवी या हल्के रंग की शर्ट और टी-शर्ट के साथ आसानी से पहना जा सकता है, जिससे एक ही चिनो से कई अलग-अलग लुक तैयार किए जा सकते हैं।
    03
  • Peter England Men's Slim Fit Mid Rise Super Premium Wrinkle Free Casual Trouser Chinos

    सुबह ऑफिस निकलते समय इस्त्री की हुई चिनो शाम तक वैसी ही दिखे, यह हर किसी की चाहत होती है। Peter England की यह चिनो ऐसे लोगों के लिए अच्छी पसंद हो सकती है जो दिनभर सलीकेदार लुक बनाए रखना चाहते हैं। 

    रोजमर्रा की ड्रेसिंग को कैसे बनाएगी आसान?

    • अगर आपके डेली लाइफस्टाइल में मीटिंग, सफर और बाहर रहना शामिल है, तो रिंकल फ्री फैब्रिक कपड़ों को लंबे समय तक व्यवस्थित लुक देने में मदद करता है। इससे बार-बार इस्त्री की चिंता भी कम होती है।
    • स्लिम फिट सिल्हूट शरीर पर साफ सुथरा लुक देता है, जबकि कॉटन ब्लेंड में मिला हल्का स्ट्रेच चलने फिरने के दौरान बेहतर आराम बनाए रखता है। इसका हल्का खाकी रंग मौसम और ट्रेंड से परे अलग-अलग आउटफिट्स के साथ आसानी से घुलमिल जाता है। इसलिए इसे शर्ट, पोलो टी शर्ट या हल्के जैकेट के साथ भी आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।
    04
  • Peter England Men's Slim Fit Mid Rise Super Chino Casual Trouser

    कुछ रंग ऐसे होते हैं जो कभी फैशन से बाहर नहीं जाते और ब्लैक चिनो उन्हीं में से एक है। चाहे कॉलेज जाना हो, ऑफिस का दिन या दोस्तों के साथ शाम की मुलाकात, यह अलग-अलग मौकों पर आसानी से फिट बैठती है।

    ब्लैक चिनो हर वॉर्डरोब का हिस्सा क्यों होती है?

    • अगर सुबह यह सोचने में समय निकल जाता है कि किस शर्ट के साथ क्या पहना जाए, तो ब्लैक रंग यह परेशानी काफी हद तक कम कर देता है। इसे हल्के, गहरे और प्रिंटेड, लगभग हर तरह के अपर वियर के साथ आसानी से पहना जा सकता है।
    • इसका स्लिम फिट शरीर पर साफ सुथरा सिल्हूट देता है, जबकि कॉटन ब्लेंड फैब्रिक लंबे समय तक पहनने के दौरान आराम बनाए रखने में मदद करता है।
    05

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें स्टाइल स्ट्रीट का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • चिनोज़ में कॉटन ट्विल फैब्रिक का क्या फायदा होता है?
    +
    कॉटन ट्विल की तिरछी बुनाई कपड़े को मजबूत बनाती है और उसे एक शेप में बनाए रखने में मदद करती है। साथ ही यह सामान्य उपयोग में आरामदायक रहता है और जींस की तुलना में अधिक स्मूद फिनिश देता है।
  • स्लिम फिट चिनोज़ में टेपर डिजाइन क्यों दिया जाता है?
    +
    टेपर डिजाइन में जांघों के बाद पैंट का निचला हिस्सा धीरे धीरे संकरा होता है। इससे ट्राउजर का शेप ज्यादा बैलेंस्ड दिखाई देता है और स्नीकर्स, लोफर्स या अन्य फुटवियर के साथ साफ लुक मिलता है।
  • कई चिनोज़ में स्ट्रेच फैब्रिक क्यों मिलाया जाता है?
    +
    कॉटन के साथ थोड़ी मात्रा में इलास्टेन या स्पैन्डेक्स मिलाने से फैब्रिक में फ्लैक्सिबिलिटी आती है। इससे चलने, बैठने और लंबे समय तक पहनने के दौरान मूवमेंट अधिक आरामदायक रहती है।
  • चिनोज़ और जींस में मुख्य अंतर क्या है?
    +
    चिनोज़ आमतौर पर हल्के कॉटन ट्विल फैब्रिक से बनाए जाते हैं और इनकी फिनिश अधिक साफ होती है। वहीं जींस डेनिम से तैयार होती है, जो अपेक्षाकृत भारी और अधिक कैजुअल लुक देती है।
  • मार्डन टेलरिंग वाले चिनोज़ किन मौकों पर पहने जा सकते हैं?
    +
    स्लिम फिट चिनोज़ को ऑफिस, बिजनेस कैजुअल मीटिंग, ट्रेवल, कॉलेज और वीकेंड आउटिंग जैसे कई मौकों पर पहना जा सकता है। इनका बैलेंस्ड डिजाइन इन्हें टी-शर्ट, पोलो या शर्ट, सभी के साथ आसानी से मैच होने योग्य बनाता है।