पुराना फैशन नया अंदाज: ट्रेंडी Bootcut Jeans के साथ अपने स्टाइल को दें नया टच!

क्या आप अपने डेनिम कलेक्शन में कुछ नया और स्टाइलिश जोड़ना चाहती हैं? महिलाओं के लिए ट्रेंडी बूटकट जीन्स इसका एकदम सही जवाब हैं! ये सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि कम्फर्ट और स्टाइल का बेहतरीन तालमेल हैं। फिर चाहें, कैजुअल लुक हो या पार्टी इन्हें आप कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं।
ट्रेंडी बूटकट जींस फॉर वुमेन
ट्रेंडी बूटकट जींस फॉर वुमेन

बूटकट जीन्स केवल एक ट्रेंड नहीं, बल्कि एक टाइमलेस पीस है जो हर महिला की वॉर्डरोब में होना चाहिए। जहां पहले के टाइम में ये अपने शानदार रेट्रो स्टाइल के लिए जानी जाती थी। वहीं, अब यह मॉडर्न फैशन का हिस्सा बन चुकी है। रोजमर्रा की कैजुअल टी-शर्ट और शर्ट हों या फिर एक शानदार पार्टी वियर टॉप एक बूटकट जींस को आप कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा इनमें आपको अलग-अलग स्टाइल भी मिलते हैं।

ऐसे में, अगर आप लंबी दिखना चाहती हैं, तो हाई-राइज बूटकट जीन्स चुनें जो आपकी कमर को डिफाइन करती हैं और पैरों को लंबा दिखाती हैं। छोटी हाइट वाली महिलाओं के लिए, एक स्लिम-फिट बूटकट जिसमें टखनों के पास थोड़ा फ्लेयर हो, आदर्श होती है। अपनी बॉडी के सबसे चौड़े हिस्से पर ध्यान दें और ऐसा फिट चुनें जो वहां आरामदायक हो और नीचे की तरफ अच्छा फ्लेयर देता हो।

नीचे आप ऐसी ही कुछ ट्रेंडी बूटकट जींस देख सकती हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Women's High Rise 725 Slim Bootcut Fit Black Jeans

    गर्मी हो या मानसून कॉटन से बनी यह स्टाइलिश ब्लैक जींस आपको ट्रेंडी लुक और कंफर्ट दोनों एकसाथ देगी। एंकल लेंथ में आने की वजह से इसके साथ अलग-अलग फुटवियर (जैसे बूट, शूज और हील्स) पहन सकती हैं। सामने और पीछे की तरफ 2-2 जेब भी मिलती हैं, ताकी फोन, चाबी पैसा आराम से रख सकें। यह Levi’s जींस आपको अमेजन पर 26 से लेकर 34 तक के साइज में मिल जाएगी।

    जींस के साथ पहनें ये टॉप वियर

    कैजुअल और डेली वियर के लिए इस स्लिम बूटकट जींस के साथ प्लेन या ग्राफिस टी-शर्ट पहनें। अगर फॉर्मल स्टाइल चाहती हैं, तो बटन डाउन शर्ट अच्छी रहेगी। वहीं, पार्टी और इवनिंग वियर के लिए फिटेड क्रॉप टॉप या बॉडीकॉन बॉडीसूट पेयर कर सकती हैं। अपने फिगर और कमर को डिफाइन करने के लिए आप शर्ट और टी-शर्ट को टक-इन करके पहन सकती हैं।

    01
  • Miss Chase A+ Women's Bootcut Mid Rise Jeans

    स्टाइल के साथ-साथ आराम भी चाहिए, तो इस जींस का कॉटन, पॉलिएस्टर और इलास्टेन वाला मटेरियल एकदम परफेक्ट रहता है। अगर आपकी हाइट कम है, तो इसका फ्लेयर्ड कट वाला स्टाइल आपके लिए बढ़िया रहेगा। स्मार्ट कैजुअल हो या फिर एक ट्रेंडी GenZ लुक इस डेनिम जींस का ब्लू शेड सभी को कॉम्पलीमेंट करता है। इसे पहनने के बाद उठने-बैठने में भी ज्यादा परेशानी नहीं होती, क्योंकि यह आराम से खिंच जाती है।

    जींस के साथ पहनें ये टॉप वियर

    कॉलेज जाती हैं या फिर कैजुअल लुक चाहिए, तो फिटेड क्रू-नेक टॉप बढ़िया रहेगा। स्मार्ट कैजुअल और ऑफिस के लिए इस मिड राइज जींस के साथ साटिन, फ्लोरल टॉप या शर्ट पहनें। ट्रेंडी लुक और आउटिंग के लिए पेप्लम टॉप काफी अच्छा दिखेगा। वहीं, इंडो-वेस्टर्न स्टाइल के लिए शॉर्ट ए-लाइन कुर्ती भी पहन सकती हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Dolce Crudo Women's Navy Blue Bootcut Denim Jeans

    इस बूटकट जींस का नीचे की तरफ से स्लिट वाला स्टाइल इसे बाकी जींस से एकदम अलग बनाता है। पार्टी और इवनिंग वियर के लिए यह एक फैशनेबल बॉटम साबित होगी। नेवी ब्लू रंग के साथ मिलने वाला रेट्रो स्टाइल इसे और भी शानदार बनाता है। इस हाई राइज जींस को वे लड़कियां पहन सकती हैं, जो थोड़ा लंबा दिखना चाहती हैं। 26 से 34 तक के साइज में उपलब्ध यह जींस कॉटन मिक्स मटेरियल से बनी है।

    जींस के साथ पहनें ये टॉप वियर

    इस जींस को साटिन या फिर सिल्क बटन डाउन शर्ट के साथ क्लासी और फॉर्मल लुक के लिए पेयर करें। फिटेड स्ट्राइप्ड टी-शर्ट और टॉप कैजुअल के साथ-साथ डेली वियर के लिए अच्छे रहेंगे। यह नेवी ब्लू जींस पार्टी या नाइट आउट के लिए स्लीक क्रॉप टॉप के साथ भी पहनी जा सकती है। इसके साथ शॉर्ट कॉटन प्रिंटेड कुर्ती सिंपल एथनिक लुक देगी।

    03
  • KOTTY Women High Waist Bootcut Jeans

    एक मॉडर्न चिक लुक के लिए यह ट्रेंडी वाइड लेग फिट वाली जींस बेहतरीन है। कॉलेज, ऑफिस से लेकर डेलीवियर तक के लिए इसका कॉटन ब्लेंड फैब्रिक आपके लिए आरामदायक साबित होगा। वहीं, प्रीमियम डेनिम फैब्रिक लंबे समय तक चलता है। यह हाई-वेस्ट जींस एक पुराने जमाने वाला स्टाइल क्रिएट करने के लिए फेडेड वॉश फिनिश के साथ आती है। चारकोल ग्रे रंग के साथ इसमें कई साइज भी उपलब्ध हैं।

    जींस के साथ पहनें ये टॉप वियर

    सॉफ्ट और कंफर्टेबल लुक के लिए ओवरसाइज्ड शर्ट सबसे बेस्ट च्वाइस रहती है, जिसे सामने से टक-इन कर सकती हैं। क्रॉप्ड ग्राफिक और रिब्ड टॉप ट्रेंडी कैजुअल लुक के लिए इस जींस के साथ पेयर करें। एथनिक फ्यूजन के लिए आप यह बूटकट जींस शॉर्ट प्रिंटेड क्रॉप कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा फिटेड बॉडीशूट और टैंक टॉप भी इसके साथ अच्छा दिखत है।

    स्टाइल स्ट्रीट पर देखिए ऐसे ही ट्रेंडी फैशन टिप्स और आइडियाज।

    04
  • ADBUCKS Women's Wide Leg Fit High Rise Jeans

    यह स्टाइलिश बेट बॉटम जींस आपको बोरिंग डेली लुक को एक फैशनेबल टच देने का काम करेगी। खूबसूरत आइस ब्लू रंग सिंपल और हल्के वियर के लिए अच्छा रहता है। वहीं, फ्लेयर्ड लेग वाला स्टाइल बॉडी शेप को आकर्षक दिखाता है। फैशन के साथ कंफर्ट से समझौता ना करना पड़े, इसके लिए इस हाई राइज जींस को ऐसे डेनिम फैब्रिक से तैयार किया गया है, जो आरामदायक और खिंचने योग्य है।

    जींस के साथ पहनें ये टॉप वियर

    आप इस जींस के साथ ट्रेंडी और बोल्ड लुक के लिए फिटेड क्रॉप टॉप या कॉर्सेट टॉप पहन सकती हैं। स्लीक बॉडीसूट या फिटेड टैंक टॉप इस वाइड लेग जींस के साथ क्लीस और क्लीन लुक देते हैं। ओवरसाइज्ड शर्ट कैजुअल स्ट्रीट स्टाइल के लिए अच्छी रहेगी। अगर इस डेनिम जींस को ऑफिस के लिए पहन रही हैं, तो आप फिटेड रिब्ड फुल-स्लीव टॉप पेयर कर सकती हैं।

    05

जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बूटकट जीन्स और फ्लेयर जीन्स में क्या अंतर है?
    +
    बूटकट जीन्स घुटने से नीचे की ओर धीरे-धीरे चौड़ी होती हैं, जबकि फ्लेयर जीन्स घुटने से काफी अधिक चौड़ी होती हैं, जिससे एक ड्रमैटिक बेल-शेप बनती है।
  • महिलाओं के लिए सबसे अच्छे बूटकट जीन्स फिट कौन से हैं?
    +
    हाई-वेस्ट बूटकट जीन्स आमतौर पर सबसे चापलूसी भरे होते हैं क्योंकि वे कमर को पतला दिखाते हैं और पैरों को लंबा करते हैं। मिड-राइज भी एक लोकप्रिय और आरामदायक विकल्प है।
  • बूटकट जीन्स के साथ कौन से जूते सबसे अच्छे लगते हैं?
    +
    बूटकट जीन्स के साथ हील्स वाले बूट्स (एंकल या ब्लॉक हील), वेजेस और प्लेटफॉर्म सैंडल सबसे अच्छे लगते हैं, क्योंकि वे जीन्स के फ्लेयर को खूबसूरती से दिखाते हैं।
  • क्या बूटकट जीन्स छोटी महिलाओं के लिए उपयुक्त हैं?
    +
    हां, बूटकट जीन्स छोटी महिलाओं के लिए उपयुक्त हो सकती हैं, बशर्ते लंबाई सही हो और वे थोड़ी हील वाले जूते पहनें ताकि पैरों को लंबा दिखाया जा सके।
  • बूटकट जींस को फॉर्मल लुक के लिए कैसे स्टाइल करें?
    +
    फॉर्मल लुक के लिए इसे एक फिटेड ब्लेज़र, एक सादे टॉप और हील्स के साथ पेयर करें। गहरे रंग की बूटकट जींस चुनें। वहीं, स्ट्राइप्ड या फिर बटन डाउन शर्ट भी इसके लिए अच्छी रहती हैं।