पिंटरेस्ट पर स्क्रॉल करते हुए आपने भी उन खूबसूरत प्योर कॉटन कुर्ता सेट देखे होंगे जो एक साथ स्टाइलिश और आरामदायक दिखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने लिए परफेक्ट Pinterest स्टाइल कॉटन Kurta Sets कैसे चुनें और उसे कैसे स्टाइल करें? ऐसे में यहां पर फ्लोरल प्रिंट, कलमकारी प्रिंट वाले अलग-अलग और सुंदर डिज़ाइन के कुर्ता सेट के विकल्प दिए गए हैं जो प्योर कॉटन फैब्रिक से तैयार हुए हैं। ये पहनने में आरामदायक हैं। साथ ही, इन्हें आप ऑफिस या बाज़ार जाते समय आसानी से कैरी कर सकती हैं। इनका पिंटरेस्ट स्टाइल आपको भीड़ से अलग दिखाएगा ही।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर क्लिक करें इस तरह के लेख पढ़ सकते हैं।
1. Amayra Women's Pure Cotton Straight Kurta Set
अगर आप हर रोज़ पहनने के लिए कुर्ता सेट की तलाश कर रही हैं, तो इसका चयन कर सकती हैं। यह 100% प्योर कॉटन मटेरियल से बना है, जिससे यह पहनने में आरामदायक है। साथ ही, यह त्वचा पर चुभता भी नहीं है। इसके कुर्ते को तीन-चौथाई आस्तीन (3/4th Sleeves) के साथ डिज़ाइन किया गया है। इसका गला गोल है और इस पर काफी सुंदर प्रिंट किया गया है। पीले रंग में आने वाले इस कुर्ता सेट को फ्लोरल पैटर्न में बनाया गया है। साथ ही, इसके बॉटम को प्लाजो स्टाइल में बनाया गया है, जिससे आपको आरामदायक एहसास भी मिलता है। इसे आप हर रोज़ पहनने के साथ-साथ ऑफिस पहन कर जाने के लिए भी इस्तेमाल में ले सकती हैं।
कैसे स्टाइल करें?
- अगर आप इस प्रिंटेड कुर्ता सेट को स्टाइल करना चाहती हैं तो इसके साथ आप ऑक्सिडाइज्ड झुमके, ब्रेसलेट और कोल्हापुरी चप्पल पहन सकती हैं।
2. GoSriKi Cotton Kurta for Women
छोटा-मोटा अवसर हो या फिर फैमिली गैदरिंग, इस कुर्ता सेट के साथ आप अपनी सुंदरता को निखार सकती हैं। इसके कुर्ते को कॉटन मटेरियल से बनाया गया है, जो तीन-चौथाई आस्तीन के साथ आता है। इसकी लंबाई हिप्स तक है। गोल गले वाले इस कुर्ते को फ्लोरल पैटर्न में डिज़ाइन किया गया है। इसमें आपको स्मॉल, मीडियम, लार्ज जैसे अलग-अलग साइज़ मिल जाएंगे। इसको सफ़ेद रंग में बनाया गया है। साथ ही, इसके दुपट्टे पर काफी सुंदर फ्लोरल कढ़ाई की गई है, जो इसकी सुंदरता को और भी बढ़ाती है। इसका स्ट्रेट स्टाइल और रेगुलर फिट आपको एक आरामदायक लुक भी देगा।
कैसे स्टाइल करें?
- इसको आप अगर ऑफिस जाने के लिए स्टाइल करना चाहती हैं तो इसके साथ फ्लिप फ्लॉप सैंडल, एक घड़ी, कान में छोटी हल्की फुल्की झुमकी और एक छोटी सी बिंदी लगाकर पहन सकती हैं जो आपको काफी क्लासिक और एलिगेंट लुक देगी।
3. Arayna Women’s Pure Cotton Floral Printed Kurta Pant Dupatta Set
फ्लोरल पैटर्न वाले इस कुर्ता सेट को प्योर कॉटन मटेरियल से तैयार किया गया है, जो पहनने में काफी आरामदायक है। रोज़ शेड के रंग वाले इस कुर्ते के बॉटम्स को पैंट डिज़ाइन में बनाया गया है, जो आपको ढीला-ढाला एहसास देता है। साथ ही, इसके कुर्ते को हाफ-स्लीव्स और गोल नेक डिज़ाइन में बनाया गया है। यह रेगुलर फिट में आता है, जिसमें आपको मीडियम, लार्ज, एक्सएल, डबल एक्सएल जैसे अलग-अलग साइज़ भी मिल जाएंगे।
कैसे स्टाइल करें?
- अगर आप इस कुर्ता सेट को छोटे-मोटे फंक्शन के लिए कैरी करना चाहती हैं, तो इसके साथ आप कश्मीरी या फिर लटकन वाली चूड़ियां पहन सकती हैं, कान में छोटी चांद वाली झुमकी और लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
4. Yash Gallery Womens Cotton Kalamkari Print Kurta
अगर आप ऑफिस से लेकर बाज़ार जाने के लिए आरामदायक कुर्ता सेट का चुनाव करना चाहती हैं, तो इसका चुन सकती हैं। इसे कॉटन फ़ैब्रिक से बनाया गया है, जो मैरून रंग में आता है। साथ ही, इसकी पैंट को सॉलिड प्लाजो स्टाइल में बनाया गया है, जिस पर काफी सुंदर कलमकारी प्रिंट किया गया है। इस एथनिक वियर को आप हर मौसम में आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।
कैसे स्टाइल करें?
- यह देखने में काफी प्रोफेशनल लगता है। इसकी वजह से इसे आप स्ट्रेट हेयर, मोजड़ी और लाइट मेकअप के साथ ऑफिस आने के लिए या फिर मार्केट जाने के लिए पहन सकती हैं।
5. Amayra Women's Cotton Printed Anarkali Kurta with Palazzo
अगर आप आने वाले त्योहार जैसे कि नवरात्रि में गरबा खेलने, पंडाल घूमने या पूजा-पाठ के लिए ऐसे कुर्ता सेट का चयन करना चाहती हैं, जो हल्का और आरामदायक हो, तो इस अनारकली सूट को चुन सकती हैं। यह प्लाजो पैंट और दुपट्टे के साथ आता है, जो आपके लुक को पूरा करता है। यह कुर्ता सेट गुलाबी रंग में उपलब्ध है और इसका नीला रंग भी मिल जाएगा। इसमें S, M, L, 2XL जैसे साइज दिए गए हैं, जिससे आप अपनी फिटिंग के आधार पर चुन सकती हैं। कॉटन फ़ैब्रिक से बने होने की वजह से यह पहनने में काफी आरामदायक होता है। इसका वी-नेक डिज़ाइन पूरे सूट के लुक को निखारता है। प्रिंटेड पैटर्न वाले इस सूट को आप हल्के मेकअप के साथ वेयर कर सकती हैं।
कैसे स्टाइल करें?
- यह कुर्ता सेट काफी सुंदर लगता है। इसे आप छोटे-मोटे पूजा-पाठ, नवरात्रि में पंडाल घूमने के दौरान, यहां तक कि किसी पार्टी में भी पहन सकती हैं। इसे आप ऑक्साइड चोकर झुमके और कश्मीरी चूड़ियों के साथ स्टाइल कर सकते हैं।
