Neem Karoli Baba को करीब से जानने के लिए पढ़ें ये 5 लोकप्रिय किताबें

अगर आप हनुमान अंश फिल्म देखने के बाद नीम करोली बाबा को और करीब से समझना चाहते हैं, तो उनके जीवन और शिक्षाओं पर आधारित यहां 5 लोकप्रिय किताबों के विकल्प दिए गए हैं जिन्हें चुन सकते हैं। किताबों में आपको वह आध्यात्मिक चीजें विस्तार से देखने को मिलेंगी जिन्हें फिल्म में नहीं दिखाया गया है।
नीम करोली बाबा के बारे में किताबें
नीम करोली बाबा के बारे में किताबें

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश ने नीम करोली बाबा को लेकर लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ा दी है। विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म बाबा के जीवन और भगवान हनुमान के प्रति उनकी भक्ति से प्रेरित है। इस फिल्म को देखने के बाद क्या आपको भी बाबा जी के बारे में और अधिक जानने की इच्छा हो रही है? तो यहां 5 ऐसे लोकप्रिय किताबों के विकल्प दिए गए हैं जिनमें महाराज जी के बारे में विस्तार से जानने का मौका मिलेगा। आपको बता दें, Neem Karoli Baba को हनुमान जी का महान भक्त भी कहा जाता है। साथ ही, उनके बारे में लिखी गई किताबों के जरिए पाठकों को बाबा के जीवन, उनके भक्तों के अनुभवों और उनकी आध्यात्मिक शिक्षाओं की झलक देखने को मिल सकती है। 

देखें 5 बढ़िया किताबें यहां - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य कैटेगरी के बारे में पढ़ सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Whisper In The Heart - The Ongoing Presence of Neem Karoli Baba

    पार्वती मार्कस द्वारा अंग्रेजी की आसान भाषा में लिखी गई यह किताब 320 पन्नों की है जिसमें आपको नीम करोली बाबा के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इसमें कई सारे पश्चिम और पूर्व के भक्तों जैसे भगवान दास, कृष्ण दास, राम दास के साथी और अन्य लोगों की की सच्ची कहानियां बताई गई हैं जिन्हें महाराज जी ने उनके सपनों में, ध्यान में या जीवन के संकट के क्षणों में आकर सही रास्ता दिखाया। अगर आप भी फिल्म Hanuman Ansh देखने के बाद नीम करोली बाबा के बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं, तो यह किताब आपकी मदद करेगी और उन्हें करीब से महसूस करा सकती है।

    01
  • Sri Siddhi Ma: The Story of Neem Karoli Baba's Spiritual Legacy

    270 पन्नों की यह किताब इंग्लिश की आसान भाषा में लिखी गई है, जिसे लेखिका जया प्रसाद ने लिखा है। आपको बता दें, Sri Siddhi Ma: The Story of Neem Karoli Baba's Spiritual Legacy इस किताब में महान संत नीम करोली बाबा की परम प्रिय शिष्या श्री सिद्धि मां के जीवन और साधना के बारे में बताया गया है। इस किताब के जरिए लेखिका ने कई सारी ऐसी सच्ची घटनाओं का जिक्र किया है जिसमें नीम करोली बाबा के जाने के बाद भक्तों ने सिद्धि मां के शरण में उनकी उपस्थिति को महसूस किया है। साथ ही, लेखिका ने इस किताब में कई ऐसी निजी कहानियां, बातचीत और घटनाएं शेयर की हैं जो पहले किसी किताब में उपलब्ध नहीं थीं।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Adrishya Ki Yatra: Neem Karoli Baba ka Alaukik Sansaar

    अगर आप भी महाराज जी यानी नीम करोली बाबा के भक्त है और उनको और करीब से जानना चाहते हैं तो यह किताब आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। यह हिन्दी भाषा में लिखी गई है और इसमें कुल 104 पन्ने दिए गए हैं। “अदृश्य की यात्रा: नीम करोली बाबा का अलौकिक संसार” इस किताब को अभिषेक श्रीवास्तव ने लिखा है जिसमें वे बाबा नीम करोली का जीवन और दिव्य लीलाओं के बारे में बताते हैं। इसमें बाबा जी के भक्तों जैसे स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, राम दास आदि के बारे में भी चर्चा की गई है।

    03
  • Neem Karoli Baba : An Indian Incarnation of Lord Hanuman

    जो लोग कैंची धाम नहीं जा पाए हैं या बाबा जी के बारे में गहराई से जानना चाहते हैं, उनके लिए यह किताब एक सेतु का काम करेगी। जी हां, विष्णु रत्न द्वारा लिखी गई यह किताब मुख्य रूप से नीम करोली बाबा के जीवन, उनके चमत्कारों और उनकी भक्ति पर आधारित एक आध्यात्मिक पुस्तक है। इस किताब के जरिए आपको बाबा जी के जीवन के बारे में जानने का अवसर मिलेगा और साथ ही, इस किताब में यह भी बताया गया है कि उन्हें भगवान हनुमान जी का ही एक आधुनिक अवतार माना जाता है। यह किताब इंग्लिश में लिखी गई है और इसमें कुल 266 पन्ने दिए गए हैं।

    04
  • Neem Karoli Baba - Kainchi Dham

    अगर आप हिन्दी भाषा की ऐसी किताब ढूंढ रहे हैं जिसमें नीम करोली बाबा के बारे में बताया गया है और पढ़ने में भी आसान हो तो, महेश दत्त शर्मा द्वारा लिखित Neem Karoli Baba- Kainchi Dham किताब को चुन सकते हैं। इस किताब में बाबा जी के शुरुआती जीवन यानी लक्ष्मण नारायण शर्मा के रूप में जन्म से लेकर उनके परिवार और बाद में नीम करौली गांव में साधना करने के सफर को दर्शाया गया है। साथ ही, इस किताब में लेखक ने नैनीताल के पास स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम आश्रम और वृंदावन आश्रम के निर्माण की कहानी भी बताई है।

    05

इन्हें भी पढ़ें 

हाउस ऑफ बुक्स की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • नीम करोली बाबा कौन थे?
    +
    नीम करोली बाबा, जिन्हें उनके भक्त महाराज जी के नाम से भी जानते हैं, भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक संतों में से एक थे। वे भगवान हनुमान के परम भक्त माने जाते हैं और कई लोग उन्हें हनुमान जी के आधुनिक अवतार भी मानते हैं। उनकी शिक्षाओं में प्रेम, सेवा, भक्ति और जरूरतमंदों की मदद करने पर विशेष जोर दिया गया है।
  • नीम करोली बाबा की किताबें क्यों पढ़नी चाहिए?
    +
    इन किताबों के माध्यम से पाठकों को बाबा के जीवन, उनके सरल विचारों और भक्तों के अनुभवों के बारे में जानने का अवसर मिल सकता है। अगर कोई व्यक्ति आध्यात्मिकता, भक्ति और सेवा के उनके दृष्टिकोण को समझना चाहता है, तो इस लेख में बताई गई किताबें एक अच्छी शुरुआत हो सकती हैं।
  • क्या हनुमान अंश फिल्म नीम करोली बाबा से प्रेरित है?
    +
    आपको बता दें, हनुमान अंश फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और भगवान हनुमान के प्रति उनकी गहरी भक्ति से प्रेरित है जो हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म के जरिए बाबा के आध्यात्मिक जीवन और हनुमान भक्ति को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
  • नीम करोली बाबा और भगवान हनुमान का क्या संबंध माना जाता है?
    +
    नीम करोली बाबा भगवान हनुमान के बहुत बड़े भक्त थे और उनके भक्त उन्हें हनुमान भक्ति से गहराई से जुड़ा हुआ संत मानते हैं। बाबा के आश्रमों में आज भी हनुमान जी की पूजा और भक्ति का विशेष स्थान है। साथ ही, कई जगहों पर उन्हें हनुमान जी का अवतार भी माना जाता है।