इंसान अपने फैसले क्यों बदलता है, दूसरों की बातों से कितनी जल्दी प्रभावित होता है और कई बार अपने ही व्यवहार को समझ क्यों नहीं पाता? Psychology Books इन सवालों को सिर्फ सिद्धांतों के जरिए नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी के उदाहरणों से समझने का मौका देती हैं। बिगिनर्स के लिए ऐसी किताबें ज्यादा उपयोगी रहती हैं जो एक ही विषय पर अटकने के बजाय सोच, व्यवहार और इंसानी रिश्तों के अलग पहलुओं को सामने लाएं। Daniel Kahneman की Thinking, Fast and Slow फैसलों और सोच में होने वाली गलतियों पर बात करती है, जबकि Robert Cialdini की Influence बताती है कि लोग दूसरों की बात मानने के लिए किन मनोवैज्ञानिक तरीकों से प्रभावित होते हैं। Oliver Sacks, Viktor Frankl और Carol Dweck की किताबें दिमाग, अर्थ और सोच में बदलाव के अलग-अलग पहलुओं पर बात करती हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें बिगिनर्स के लिए साइकोलॉजी की 5 महत्वपूर्ण किताबें और जानें उनकी विषय-वस्तु के बारे में विस्तार से।
