Sudha Murty की 5 किताबें: सादगी और दमदार कहानियों का अद्भुत मेल!

सुधा मूर्ति की किताबों में परिवार, समाज, रिश्तों और जिंदगी से जुड़े अनुभवों को अलग-अलग कहानियों के जरिए पेश किया गया है। कुछ रचनाएं उनके अपने अनुभवों पर आधारित हैं, जबकि कुछ में कल्पना और लोककथाओं की झलक मिलती है।
सुधा मूर्ति की 5 पॉपूलर बुक्स
सुधा मूर्ति की 5 पॉपूलर बुक्स

Sudha Murty की किताबें अलग-अलग उम्र के पाठकों के बीच काफी पढ़ी जाती हैं। उन्होंने फिक्शन, नॉन फिक्शन, बच्चों की कहानियों और संस्मरण जैसी अलग विधाओं में लिखा है। सुधा मूर्ति की कई रचनाओं में परिवार, रिश्ते, समाज, संघर्ष और आम लोगों की जिंदगी से जुड़े अनुभव दिखाई देते हैं। उनका लेखन आमतौर पर आसान भाषा में आगे बढ़ता है, जिससे कहानियों को समझना आसान रहता है। “Penguin Random House India के अनुसार, उनकी चर्चित किताबों में Three Thousand Stitches, Wise and Otherwise, Dollar Bahu और The Day I Stopped Drinking Milk शामिल हैं।” उनकी कई किताबों का अलग भारतीय भाषाओं में अनुवाद भी हुआ है। यहां उनकी पांच लोकप्रिय किताबों पर बात की गई है, जो उनके लेखन के अलग अलग पहलुओं को सामने लाती हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें सुधा मूर्ति की 5 सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली किताबें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Wise and Otherwise

    क्या रोजमर्रा की छोटी घटनाओं से इंसान के बारे में बहुत कुछ समझा जा सकता है? इस किताब में देश के अलग-अलग हिस्सों और लोगों से जुड़े 50 छोटे किस्से हैं। कहीं एक बुजुर्ग पिता की कहानी है, तो कहीं एक आदिवासी मुखिया से मिली सीख सामने आती है। कुछ घटनाएं रिश्तों और इंसानी व्यवहार पर सोचने का मौका देती हैं, जबकि कुछ बहुत साधारण लगने के बावजूद याद रह जाती हैं। Sudha Murty ने इन अनुभवों को सीधे और आसान अंदाज में लिखा है। वाइस एंड अदरवाइज का फोकस किसी एक कहानी पर नहीं, बल्कि अलग-अलग लोगों और उनके व्यवहार से सामने आने वाली जिंदगी की कई तस्वीरों पर है।

    01
  • Dollar Bahu

    एक परिवार में अचानक पैसों की तुलना रिश्तों से बड़ी हो जाए, तो घर के लोगों के बीच क्या बदल सकता है? कहानी विनुता से शुरू होती है, जिसकी शादी गिरीश से होती है और वह अपने ससुराल में रहने लगती है। उसके ससुराल वाले उसकी तुलना चंद्रू की पत्नी से करने लगते हैं, जो अमेरिका से डॉलर कमाकर परिवार की आर्थिक स्थिति बदल देती है। धीरे-धीरे यह तुलना घर के रिश्तों में भी असर डालने लगती है। सुधा मूर्ति इस कहानी के जरिए पैसे, दिखावे और परिवार के बीच बदलती सोच को सामने रखती हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • How I Taught My Grandmother to Read and Other Stories

    दादी अगर अचानक पढ़ना सीखना चाहें, तो उन्हें सिखाने का अनुभव कैसा होगा? इसी तरह के कई वास्तविक अनुभव इस संग्रह में मिलते हैं। इसमें Sudha Murty के जीवन से जुड़े 20 से ज्यादा किस्से शामिल हैं। एक कहानी उनकी दादी को पढ़ना सिखाने की है, जबकि दूसरी में एक छात्र, परिवार की सलाह और गांव की लाइब्रेरी से जुड़े अनुभव सामने आते हैं। कुछ घटनाएं मजेदार हैं और कुछ लोगों के व्यवहार पर सोचने का मौका देती हैं। किताब की खास बात यह है कि सीख अलग से समझाने के बजाय घटनाओं के जरिए सामने आती है।

    03
  • Three Thousand Stitches: Ordinary People, Extraordinary Lives

    साधारण लोगों की जिंदगी में होने वाली छोटी घटनाएं कभी-कभी बड़े बदलाव की शुरुआत बन जाती हैं। Three Thousand Stitches में सुधा मूर्ति ने अपने काम, परिवार, युवावस्था और यात्राओं से जुड़े कई अनुभव साझा किए हैं। इसमें देवदासी समुदाय के साथ किए गए काम का जिक्र भी आता है और इंजीनियरिंग कॉलेज में अकेली महिला छात्र होने का अनुभव भी। कुछ किस्से दूसरों की मदद और साहस से जुड़े हैं, जबकि कुछ उनके निजी जीवन से आते हैं। किताब किसी एक कहानी को लगातार आगे नहीं बढ़ाती, बल्कि अलग-अलग अनुभवों के जरिए लोगों और जिंदगी के कई पहलू सामने रखती है।

    04
  • Grandma's Bag Of Stories: Collection of 20+ Illustrated Short Stories

    बच्चे दादी के पास बैठें और दादी अपनी कहानियों की पोटली खोल दें, तो वहां से कैसी दुनिया निकल सकती है? इस किताब में आनंद, कृष्णा, रघु और मीना अपने दादा-दादी के घर पहुंचते हैं और फिर शुरू होती है कहानियों की लंबी शाम। राजाओं, राजकुमारियों, बंदरों, चूहों, खजाने और चालाक किरदारों से जुड़े 20 से ज्यादा किस्से इसमें शामिल हैं। हर कहानी के साथ रंगीन चित्र भी दिए गए हैं। भाषा आसान रखी गई है, इसलिए छोटे बच्चे इसे खुद पढ़ सकते हैं या परिवार के साथ सुन सकते हैं।

    05

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ बुक्स का पेज।

इसे भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सुधा मूर्ति की किताबों में आमतौर पर कौन से विषय मिलते हैं?
    +
    सुधा मूर्ति की किताबों में परिवार, रिश्ते, समाज, संघर्ष, मानवीय व्यवहार और रोजमर्रा की जिंदगी जैसे विषय मिलते हैं। उनकी कुछ किताबें वास्तविक अनुभवों पर आधारित हैं, जबकि दूसरी रचनाओं में फिक्शन और लोककथाओं का इस्तेमाल किया गया है।
  • Three Thousand Stitches किस बारे में है?
    +
    Three Thousand Stitches सुधा मूर्ति के सामाजिक काम और जीवन के अनुभवों पर आधारित लेखों का संग्रह है। इसमें भारत और विदेश से जुड़े अनुभवों के साथ ऐसे लोगों की कहानियां भी हैं, जिनसे उन्हें अपने काम के दौरान मिलने का मौका मिला।
  • Wise and Otherwise में किस तरह की कहानियां हैं?
    +
    Wise and Otherwise में सुधा मूर्ति के अलग अलग लोगों से मुलाकात और उनसे जुड़े अनुभवों पर आधारित कहानियां शामिल हैं। किताब में मानवीय व्यवहार, रिश्तों और जिंदगी के अलग पहलुओं को छोटी घटनाओं के जरिए सामने रखा गया है।
  • बच्चों के लिए सुधा मूर्ति की कौन सी किताबें लोकप्रिय हैं?
    +
    सुधा मूर्ति ने बच्चों के लिए भी कई किताबें लिखी हैं। Grandma’s Bag of Stories, Grandpa’s Bag of Stories और The Magic Drum and Other Favourite Stories जैसी किताबों में बच्चों के लिए कहानियां शामिल हैं।
  • सुधा मूर्ति की किताबें किन भाषाओं में पढ़ी जा सकती हैं?
    +
    सुधा मूर्ति ने अंग्रेजी और कन्नड़ में लिखा है। उनकी कई किताबों का हिंदी समेत दूसरी भारतीय भाषाओं में अनुवाद हुआ है। इस वजह से उनके लेखन को अलग अलग भाषा के पाठक भी पढ़ सकते हैं।