स्कूल प्रोजेक्ट्स के लिए 5 बढ़िया मल्टीफंक्शन Printer: प्रिंट, स्कैन और कॉपी अब चुटकियों में!

मल्टीफंक्शन प्रिंटर स्कूल प्रोजेक्ट्स, असाइनमेंट और रोजमर्रा की पढ़ाई के लिए एक साथ कई काम करने की सुविधा देते हैं। प्रिंट, स्कैन और कॉपी के अलावा कई मॉडल्स में वाई-फाई, मोबाइल प्रिंटिंग, ऑटोमैटिक डॉक्यूमेंट फीडर और इंक टैंक सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। यही कारण है कि एक ही मशीन से प्रोजेक्ट तैयार करने से लेकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी और स्कैन तक का काम आसानी से किया जा सकता है।
स्कूल प्रोजेक्ट्स के लिए 5 बढ़िया मल्टीफंक्शन प्रिंटर
स्कूल प्रोजेक्ट्स के लिए 5 बढ़िया मल्टीफंक्शन प्रिंटर

स्कूल प्रोजेक्ट्स में केवल प्रिंट निकालना ही काफी नहीं होता। कई बार चार्ट, वर्कशीट, फोटो, सर्टिफिकेट या हैंडरिटन नोट्स की कॉपी और स्कैन भी करनी पड़ती है। इसी वजह से मल्टीफंक्शन प्रिंटर स्टूडेंट्स और अभिभावकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुए हैं। एक ही मशीन में प्रिंट, स्कैन और कॉपी की सुविधा मिलने से अलग-अलग डिवाइस रखने की जरूरत नहीं पड़ती। आज कई मॉडल्स में वाई-फाई कनेक्टिविटी, मोबाइल प्रिंटिंग, ऑटोमैटिक डॉक्यूमेंट फीडर और इंक टैंक सिस्टम जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इंक टैंक प्रिंटर खास तौर पर ज्यादा पेज प्रिंट करने वालों के लिए कम प्रिंट लागत के कारण पसंद किए जाते हैं, जबकि वायरलेस प्रिंटिंग से लैपटॉप या स्मार्टफोन से सीधे प्रिंट निकालना आसान हो जाता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें स्कूल प्रोजेक्ट्स के लिए 5 बढ़िया मल्टीफंक्शन प्रिंटर मॉडल।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Canon PIXMA MG2577s All in One Inkjet Colour Printer for Home

    स्कूल प्रोजेक्ट के लिए प्रिंटर चुनते समय सिर्फ प्रिंट क्वालिटी देखना काफी नहीं होता। अगर एक ही मशीन से प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों काम हो जाएं, तो रोजमर्रा के असाइनमेंट और प्रोजेक्ट तैयार करना काफी आसान हो जाता है।

    स्टूडेंट्स के लिए इसे क्यों चुना जा सकता है?

    • प्रोजेक्ट बनाते समय कभी नोट्स की कॉपी चाहिए होती है, तो कभी किसी डॉक्यूमेंट को स्कैन करना पड़ता है। यह ऑल-इन-वन प्रिंटर प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों सुविधाएं देता है, जिससे अलग-अलग डिवाइस लेने की जरूरत नहीं पड़ती और पढ़ाई से जुड़े ज्यादातर काम एक ही मशीन से पूरे हो जाते हैं।
    • इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन छोटे स्टडी टेबल पर भी आसानी से फिट हो जाता है। USB कनेक्टिविटी के जरिए लैपटॉप या कंप्यूटर से जल्दी कनेक्ट किया जा सकता है, इसलिए स्कूल प्रोजेक्ट, होमवर्क और रंगीन प्रिंट निकालने जैसे रोजमर्रा के काम बिना ज्यादा परेशानी के पूरे किए जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Canon PIXMA
    • कनेक्टिविटी तकनीक - USB
    • प्रिटिंग तकनीक - इंकजेट
    • अधिकतकम प्रिटिंग स्पीड (कलर) - 4 PPM
    • आइटम का वजन - 3.5 किलोग्राम

    खूबियां

    • A4 मैक्सिमम डॉक्यूमेंट साइज
    • ब्लैक फोटोकॉपी

    कमी

    • प्रिटिंग में ज्यादा इंक खर्च होने से परेशानी
    01
  • HP Smart Tank All in One 583 Multi-Function WiFi Color Ink Tank Printer

    अगर स्कूल में बार-बार प्रोजेक्ट, चार्ट, असाइनमेंट और कलर प्रिंट निकालने पड़ते हैं, तो ऐसा प्रिंटर ज्यादा उपयोगी रहता है जो लंबे समय तक कम प्रिंटिंग लागत के साथ काम करे। ऐसे परिवारों के लिए यह HP मॉडल अच्छा विकल्प बन सकता है।

    स्कूल प्रोजेक्ट के लिए इसे क्यों चुना जा सकता है?

    • बार-बार इंक बदलने का खर्च कई लोगों के लिए परेशानी बन जाता है। यह Ink Tank प्रिंटर एक बार इंक भरने पर लगभग 4000 ब्लैक और 6000 कलर पेज तक प्रिंट करने की क्षमता देता है। अगर घर में एक से ज्यादा बच्चे हैं, तो लंबे समय तक प्रिंटिंग की चिंता काफी कम हो जाती है।
    • इसमें वाई-फाई कनेक्टिविटी और बॉर्डरलेस प्रिंटिंग का सपोर्ट भी मिलता है। ऐसे में लैपटॉप या दूसरे डिवाइस से प्रिंट देना आसान रहता है, जबकि चार्ट, पोस्टर और स्कूल प्रोजेक्ट के रंगीन पेज बिना सफेद किनारों के ज्यादा आकर्षक नजर आते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - HP Smart Tank
    • कनेक्टिविटी तकनीक - USB
    • प्रिटिंग तकनीक - इंकजेट
    • अधिकतकम प्रिटिंग स्पीड (कलर) - 5 PPM
    • आइटम का वजन - 7.92 किलोग्राम

    खूबियां

    • बोर्डरलेस प्रिटिंग
    • 12 PPM ब्लैक-व्हाइट प्रिटिंग

    कमी

    • प्रिटिंग स्पीड़ कम होने से समस्या
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Brother Ink Tank DCP-T730DW Color Multifunction Printer

    यदि स्कूल प्रोजेक्ट के साथ घर में प्रिंटिंग की जरूरत भी ज्यादा रहती है, तो ऐसा प्रिंटर बेहतर रहता है जो बार-बार कागज पलटने या इंक भरने की परेशानी कम कर दे। यह Brother मल्टीफंक्शन प्रिंटर उसी तरह की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

    ज्यादा प्रिंटिंग करने वालों के लिए इसे क्यों चुना जा सकता है?

    • बड़ी रिपोर्ट, प्रोजेक्ट या नोट्स प्रिंट करते समय हर पेज को हाथ से पलटना समय लेता है। इसमें ऑटो डुपलेक्स प्रिंटिंग और ADF की सुविधा मिलती है, जिससे दोनों तरफ प्रिंट और कई पेज स्कैन या कॉपी करना काफी आसान हो जाता है।
    • अगर घर में नियमित प्रिंटिंग होती है, तो इसकी इंक क्षमता बड़ा फायदा देती है। एक ब्लैक इंक से 15,000 पेज तक और हर कलर इंक से 5,000 पेज तक प्रिंट किए जा सकते हैं। साथ में वाई-फाई सपोर्ट होने से लैपटॉप या मोबाइल से वायरलेस प्रिंट देना भी आसान रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Brother Ink Tank
    • कनेक्टिविटी तकनीक - USB, Wi-Fi
    • प्रिटिंग तकनीक - इंकजेट
    • अधिकतकम प्रिटिंग स्पीड (कलर) - 23 PPM
    • आइटम का वजन - 8.6 किलोग्राम

    खूबियां

    • मोबाइल ऐप से प्रिटिंग की सुविधा
    • 20-पेज ऑटोमेटिक डॉक्यूमेंट फीड़र

    कमी

    • प्रिटंर की कमजोर बिल्ड क्वालिटी 
    03
  • Canon PIXMA MegaTank G3000 All in One WiFi Inktank Colour Printer

    अगर स्कूल प्रोजेक्ट के साथ घर या छोटे ऑफिस में भी रोजाना प्रिंटिंग होती है, तो ऐसा प्रिंटर ज्यादा फायदेमंद रहता है जो कम प्रिंटिंग लागत के साथ लंबे समय तक साथ निभाए। यह प्रिंटर उसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

    रोजाना प्रिंटिंग के लिए इसे क्यों चुना जा सकता है?

    • बार-बार इंक खरीदना खर्च बढ़ा सकता है। यह इंकटैंक प्रिंटर ब्लैक में लगभग 6000 और कलर में 7000 पेज तक प्रिंट करने की क्षमता देता है। अगर स्कूल प्रोजेक्ट, नोट्स और दूसरे डॉक्यूमेंट रोजाना निकलते हैं, तो लंबे समय तक इंक की चिंता कम रहती है।
    • वाई-फाई सपोर्ट की वजह से हर बार USB केबल लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। मोबाइल या लैपटॉप से सीधे प्रिंट दिया जा सकता है। साथ ही प्रिंट, स्कैन और कॉपी की सुविधा एक ही मशीन में मिलने से पढ़ाई और रोजमर्रा के दूसरे काम भी आसानी से पूरे हो जाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Canon PIXMA MegaTank
    • कनेक्टिविटी तकनीक - USB
    • प्रिटिंग तकनीक - इंकजेट
    • अधिकतकम प्रिटिंग स्पीड (कलर) - 5 PPM
    • आइटम का वजन - 6 किलोग्राम

    खूबियां

    • कॉम्पैक्ट डिजाइन
    • 1 साल की वारंटी

    कमी

    • वायरलेस कनेक्टिविटी ठीक से ना होने को लेकर परेशानी
    04
  • HP DeskJet Ink Advantage 2338 All-in-One Printer

    अगर स्कूल प्रोजेक्ट के लिए ऐसा प्रिंटर चाहिए जिसे बिना ज्यादा सेटअप के आसानी से इस्तेमाल किया जा सके, तो यह HP Printer अच्छे विकल्पों में शामिल हो सकता है। खासकर उन परिवारों के लिए जो रोजमर्रा की प्रिंटिंग जरूरतों के लिए आसान डिवाइस चाहते हैं।

    स्कूल के काम के लिए इसे क्यों चुना जा सकता है?

    • होमवर्क, प्रोजेक्ट और नोट्स के लिए अलग-अलग मशीन रखने की जरूरत नहीं पड़ती। यह ऑल इन वन प्रिंटर प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों काम करता है, जिससे पढ़ाई से जुड़े लगभग सभी जरूरी काम एक ही डिवाइस से पूरे हो जाते हैं।
    • इसका हाई-स्पीड USB कनेक्शन और आसान कंट्रोल पैनल इसे पहली बार इस्तेमाल करने वालों के लिए भी सुविधाजनक बनाते हैं। साथ ही 60 शीट इनपुट ट्रे और 1000 पेज ड्यूटी साइकिल की वजह से स्कूल सीजन में नियमित प्रिंटिंग के दौरान भी यह आसानी से साथ निभा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - HP DeskJet 
    • कनेक्टिविटी तकनीक - वायर्ड
    • प्रिटिंग तकनीक - इंकजेट
    • अधिकतकम प्रिटिंग स्पीड (कलर) - 16 PPM
    • आइटम का वजन - 4.22 किलोग्राम

    खूबियां

    • 2 एलईडी इंडिकेटर
    • फास्ट प्रिटिंग

    कमी

    • प्रिटिंग स्पीड कम होने से परेशानी
    05

तुलना: स्कूल प्रोजेक्ट्स के लिए 5 बढ़िया मल्टीफंक्शन प्रिंटर

यहां पर हमने ऊपर बताए गए मल्टीफंक्शन प्रिंटर मॉडल्स की फीचर्स के साथ में जानकरी दी है, जिसे आप किसी भी तरह की खरीदारी करने से पहले देख सकते हैं और सभी प्रोडक्ट्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं।

मॉडल

अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर)

खास फीचर्स

Canon PIXMA

4 PPM

कॉम्पैक्ट डिजाइन, USB कनेक्टिविटी

HP Smart Tank

5 PPM

4000 ब्लैक और 6000 कलर पेज तक प्रिंट, बॉर्डरलेस प्रिंटिंग

Brother Ink Tank

23 PPM

Auto Duplex प्रिंटिंग और ADF, वाई-फाई सपोर्ट

Canon PIXMA MegaTank

5 PPM

6000 और कलर में 7000 पेज तक प्रिंट, USB केबल 

HP DeskJet

16 PPM

हाई-स्पीड USB कनेक्शन, 60 शीट इनपुट ट्रे

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मल्टीफंक्शन प्रिंटर क्या होता है?
    +
    मल्टीफंक्शन प्रिंटर ऐसी मशीन होती है जो एक साथ प्रिंट, स्कैन और कॉपी का काम करती है। कई मॉडल्स में फोटो प्रिंट, वाई-फाई और मोबाइल प्रिंटिंग जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं।
  • स्कूल प्रोजेक्ट्स के लिए इंक टैंक प्रिंटर क्यों पसंद किए जाते हैं?
    +
    इंक टैंक प्रिंटर में एक बार इंक भरने के बाद हजारों पेज तक प्रिंट किए जा सकते हैं। इसलिए जिन घरों में प्रिंटिंग का काम ज्यादा होता है, वहां इनकी प्रति पेज लागत आमतौर पर कम पड़ती है।
  • वाई-फाई प्रिंटिंग का क्या फायदा है?
    +
    Wi Fi प्रिंटिंग की मदद से लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्टफोन से बिना केबल जोड़े सीधे प्रिंट निकाला जा सकता है। इससे स्कूल प्रोजेक्ट या फोटो प्रिंट करना ज्यादा आसान और तेज हो जाता है।
  • ऑटोमैटिक डॉक्यूमेंट फीडर किस काम आता है?
    +
    ऑटोमैटिक डॉक्यूमेंट फीडर में कई पेज एक साथ रखे जा सकते हैं। इससे बार-बार पेज बदलने की जरूरत नहीं पड़ती और स्कैन या कॉपी का काम जल्दी पूरा हो जाता है।
  • क्या मल्टीफंक्शन प्रिंटर घर में पढ़ाई के लिए अच्छा विकल्प है?
    +
    हाँ। अगर घर में स्कूल प्रोजेक्ट, होमवर्क, दस्तावेज, फोटो या स्कैनिंग का काम नियमित होता है, तो मल्टीफंक्शन प्रिंटर एक ही मशीन में कई सुविधाएं देने के कारण उपयोगी विकल्प माना जाता है।