फूलों से सजा घर हर भला किसे पसंद नहीं होता है? यह तो हम जानते ही है कि फूल न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि माहौल को भी खुशनुमा बना देते हैं। लेकिन असली फूल कुछ ही दिनों में मुरझा जाते हैं। ऐसे में आर्टिफिशियल फ्लावर बुके आपके घर की सजावट के लिए बेहतरीन विकल्प रहेंगे। इन खूबसूरत Artificial Flower को आप अपने लिविंग रूम, बेडरूम, डाइनिंग टेबल या प्रवेश द्वार में कंसोल टेबल पर रख सकते हैं। इनके आकर्षक रंग और सुंदर डिज़ाइन हर जगह को एक खास लुक देने में मदद करते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें रोज पानी देने या बार-बार बदलने की जरूरत नहीं होती और यह हर पल आपके घर की सुंदरता को बढ़ाते रहते हैं।
देखें 5 आकर्षक विकल्प यहां -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में लेख।
Divyakosh Artificial White Flower Bouquet
कई लोगों को फूल तो पसंद होते हैं लेकिन असली फूलों से एलर्जी भी होता है ऐसे में आप नकली फूलों के इस गुलदस्ते को अपनी घर की सजावट के लिए चुन सकते हैं। इस बुके में सफेद गुलाब और गुलदाउदी का बेहद आकर्षक और प्राकृतिक दिखने वाला मेल मौजूद है जो Home Decoration को निखारने में मदद करते हैं। आपको बता दें, असली फूलों की तरह यह जल्दी मुरझाते नहीं हैं और न ही इन्हें रोज पानी देने या बदलने की ज़रूरत होती है। इसे साफ करना बेहद आसान है बस धूल जमने पर सूखे या हल्के गीले कपड़े से पोंछा जा सकता है। साथ ही, कोई गंध भी मौजूद नहीं है जिससे आप बेफिक्र होकर इसे किसी भी कमरे में रख सकते हैं।
SATYAM KRAFT 1 Bunch Artificial Rose Flower Fabric Bouquet
घर की सजावट में फूलों का काफी अहम रोल होता है। इनकी मदद से घर में ताजगी जैसा माहौल बन जाता है। अगर आप भी अपने घर में फूलों की ताजगी चाहते हैं तो इस आर्टिफ़िशियल फ्लावर बुके को चुन सकते हैं। आपको बात दें, इस गुच्छे में कुल 7 गुलाब के फूल एक साथ जुड़े हुए हैं। इससे यह गुलदस्ता काफी भरा-भरा और आकर्षक दिखता है, जिससे आपको अलग से कई फूल लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके पंखुड़ियों की बनावट और हल्का गुलाबी रंग इसे असली गुलाब के जैसा प्राकृतिक और सुंदर लुक देता है। आपको बता दें, यह बिना किसी फ्लावर पॉट के आता है जिससे आप इसे अपनी पसंद के किसी भी फ्लावर पॉट, सिरेमिक जार या ग्लास वास में आसानी से सेट कर सकते हैं।
PulGos 1 pcs Artificial Crochet Flower Bouquet with LED Light
यह बुके साधारण प्लास्टिक के फूलों से बिल्कुल अलग है। क्योंकि इसे उच्च गुणवत्ता वाले धागे से क्रोशिया तकनीक द्वारा हाथ से बुनाई की गई जो इसे एक बहुत ही सुंदर, मुलायम और प्रीमियम लुक देता है। इस फ्लावर बुके में एलईडी स्ट्रिंग लाइट लगी हुई है, जो रात में एक सुंदर और वार्म नाइट-लैंप या डेकोरेटिव पीस जैसा लुक भी दे सकती है। यह Crochet Flower घर के किसी भी कोने या टेबल को एक रोमांटिक और आकर्षक रोशनी से भर सकता है। साथ ही, इसे किसी देखभाल, पानी देने या रखरखाव की आवश्यकता नहीं होती, जिससे यह हमेशा ताज़ा और नया दिखाई देता है।
CURATED CART Artificial Sunflowers
उच्च गुणवत्ता वाले सिल्क फैब्रिक से बना हुआ यह गुलदस्ता आर्टिफिशियल सूरजमुखी का फूल है जो दिखने में एकदम असली जैसा लगता है और कमरे की खूबसूरती को निखारने में मदद करता है। इनके पंखुड़ियों और बीच के हिस्से को काफी बारीकी से तैयार किया गया है, जिससे ये प्राकृतिक और ताज़े फूलों जैसा लुक देते हैं। साथ ही, इसके तनों कों प्लास्टिक से बनाया गया है जो मजबूत और टिकाऊ होते हैं। इनकी लंबाई 13 इंच है, जो टेबल डेकोरेशन, डाइनिंग टेबल, काउंटरटॉप्स या विंडो सिल पर सजाने के लिए एकदम सही साइज माना जाता है।
Prplet Artificial Flower Bouquet for Home Decoration
अगर आपको कम रखरखाव वाली सजावट चाहिए तो इन नकली फूलों के गुलदस्ते को चुनना सही रहेगा जिन्हें असली फूलों की तरह न तो पानी देने की जरूरत होती है और न ही धूप की। ये कभी मुरझाते नहीं हैं और सालों-साल वैसे ही ताज़ा और सुंदर दिखाई देते हैं। जो लोग व्यस्त रहते हैं उनके लिए यह Decorative Flowers सबसे बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इस बुके में गुलाब और डेज़ी के फूलों का बहुत ही खूबसूरत मेल दिया गया है। इसका पीच रंग घर के माहौल को रिफ्रेशिंग बनाने में मदद करता है। 2 पीस का यह सेट घना और सुंदर दिखता है।
