बजट में मॉडर्न आर्ट: 999 रुपये के अंदर 5 Abstract Painting जो बदल देंगी आपका घर

क्या आप अपने घर की दीवारों को एक नया और आधुनिक स्पर्श देना चाहते हैं, लेकिन बजट को लेकर चिंतित हैं? अच्छी खबर यह है कि खूबसूरत कलाकृतियों के लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है! हम आपको 5 ऐसी शानदार आधुनिक एब्सट्रैक्ट पेंटिंग के बारे में बताएंगे, जो न केवल आपके घर को सजाएंगी बल्कि 999 रुपये से भी कम में उपलब्ध हैं।
मॉडर्न एब्स्ट्रैक्ट पेंटिंग्स
मॉडर्न एब्स्ट्रैक्ट पेंटिंग्स

मॉडर्न एब्सट्रैक्ट पेंटिंग वे कलाकृतियां हैं जो असलियत को दिखाने के बजाय आकार, रंग, रेखाओं और बनावट का उपयोग करके भावनाओं और विचारों को व्यक्त करती हैं। ये अक्सर बोल्ड रंगों, अनूठी आकृतियों और गतिमान ब्रशस्ट्रोक के साथ आती हैं, जो किसी भी जगह में एक सुंदर एहसास जोड़ती हैं। अमेजन 999 रुपये से कम में भी आपको ऐसी कई उच्च-गुणवत्ता वाली Paintings मिल सकती हैं, जो आपके घर या कार्यालय को एक व्यक्तिगत और कलात्मक स्पर्श दे सकती हैं। ये पेंटिंग न केवल दीवार की शोभा बढ़ाती हैं, बल्कि बातचीत का विषय भी बनती हैं। आप इन्हें किसी भी दीवार पर लगाकर वहां की खूबसूरती में कला का एक अलग भाव जोड़ सकते हैं।

नीचे देखिए एब्स्ट्रैक्ट पेंटिंग्स के 5 मॉडर्न विकल्प-

1. NoWorries Abstract Line Art Wall Decor

3 के सेट में आने वाली ये सुंदर एब्सट्रैक्ट पेंटिंग वॉल डेकोर के लिए एक मास्टरपीस साबित होंगी। ये 13X19 इंच के साइज में आती हैं, जो ना तो बहुत छोटी लगती हैं और ना ही ज्यादा बड़ी। इन्हें हाई-क्वालिटी वाले 300 GSM मोटा प्रीमियम पेपर पर बनाया गया है। इन Wall Paintings को एडवांस्ड एचडी प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है, जिनमें बेहतरीन डिटेल और चमकदार रंगों का तालमेल देखने को मिलता है। इनके रंग जल्दी धुंधले नहीं पड़ते हैं, जिस वजह से ये सालों-साल तक दीवारों की खूबसूरती बढ़ाती रहती हैं। ये पेंटिंग काले रंग के सिंथेटिक वुड फ्रेम के साथ आती हैं।

2. ArtX Boho Paintings for Living Room

अगर आप अपनी लिविंग रूम की खाली पड़ी दीवारों को कलात्मक तरीके से सजाना चाहते हैं, तो ये बोहो पेंटिंग्स काफी शानदार रहेंगी। 3 के सेट में आने वाली इन पेंटिंग्स का आकार 12 x 18 इंच रहने वाला है। इनमें शानदार फिनिश के लिए स्पार्कल लेमिनेशन के साथ इटालियन पेपर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इनका हल्का MDF और सिंथेटिक लकड़ी वाला फ्रेम इन्हें सुरक्षा प्रदान करता है और दीवार पर आसानी से लगाने में मदद करता है। इन एब्स्ट्रैक्ट पेंटिंग्स को सुंदर प्रकृति वाले चित्र बने हुए हैं, जो आपके घर या ऑफिस में सुकून भरा एहसास देते हैं। ये एस्थेटिक डेकोर के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हैं।

3. ArtX Japandi Wall Painting

ये सुंदर वॉल पेंटिंग्स लकड़ी से बने फ्रेम के साथ आती हैं, जो इन्हें देखने में और भी आकर्षक बनाता है और साथ ही लगभग हर तरह के डेकोर के साथ मैच हो जाता है। इनका हाई-क्वालिटी वाला पेपर जल्दी खराब नहीं होता है और साथ ही लंबे समय तक चलता है। इसके साथ ही, पेंटिंग्स के गहरे रंग और बारीक डिटेल्स इन्हें शानदार बनाते हैं जिनके जल्दी धुंधले पड़ने की भी समस्या नहीं होती है। ये पेंटिंग 3 के सेट में आती हैं, जिनका आकार 12x18 इंच रहने वाला है। आपकी दीवारें पेंटिंग लगाने के बाद चमक उठें इसके लिए इन पर स्पार्कल लेमिनेशन भी किया गया है। इन्हें आप अपने लिविंग एरिया में लगा सकते हैं।

4. Livin'luxe Paintings Fish Abstract Modern Art

इस खूबसूरत एब्स्ट्रैक्ट मॉडर्न आर्ट का प्रीमियम स्पार्कल लेमिनेशन मैट फिनिश ना सिर्फ देखने में शानदार लगता है, बल्कि रंगों को भी एक सुरक्षा प्रदान करते हुए उन्हें फीका पड़ने से बचाता है। यह Abstract Art गोल आकार में आती है और इस पर सुंदर मछलियों वाला चित्र बना हुआ है। इसका नीला और गोल्डन रंग का कॉम्बीनेशन बहुत ही प्रीमियम लगता है, जो कि आपके घर को एक लग्जरी फील देगा। इस वॉल पेंटिंग का आकार 58L x 58W सेमी रहने वाला है, जो कि किसी छोटी दीवार पर लगाने के लिए भी आदर्श है। इसमें पीछे की तरफ मजबूत MDF बोर्ड लगाया गया है और साथ ही गोल्डन किनारों वाला सुंदर फ्रेम भी मिलता है।

5. Livin'luxe Set of 2 Golden Abstract Swirl Wall Photo

ये गोल्डन एब्सट्रैक्ट स्विर्ल वॉल फोटो पेंटिंग सर्कुलर ब्रश डिजाइन और शानदार बेज टेक्सचर के साथ आती हैं, जो घर की सजावट को एक प्रीमियम लुक देती हैं। इनमें मिलने वाला स्टाइलिश प्रीमियम वुडेन सिंथेटिक फ्रेम लिविंग रूम, बेडरूम या किसी भी जगह की दीवार को एक साफ-सुथरा लुक देता है। वहीं, सफेद, बेज और गोल्डन टोन वाला पेंट देखने में बहुत एस्थेटिक लगता है, जो कि मॉडर्न डेकोर के लिए परफेक्ट है। Wall Decor के लिए बढ़िया रहने वाली ये पेंटिंग 13.5 x 19.5 इंच के आकार में आती हैं। वहीं, इनमें आपको अलग-अलग आकार भी मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपने घर या ऑफिस की दीवार के अनुसार चुन सकते हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    नोट: लेख में शामिल की गईं पेंटिंग्स की MRP असधारण रूप से ₹999 से ज्यादा है। मगर, अमेजन पर ये सभी वर्तमान में इस कीमत के अंदर ही उपलब्ध हैं। इनकी कीमतें भविष्य में बदल भी सकती हैं, जिन्हें लेकर हम किसी प्रकार का दावा नहीं करते हैं। पाठकों को सटीक कीमतें अमेजन पर देखने की सलाह दी जाती है।

    साज-सज्जा कैटेगरी पर देखें सजावट से जुड़ें अन्य टिप्स।

    इन्हें भी पढ़ें:

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • 999 रुपये से कम में अच्छी गुणवत्ता वाली एब्सट्रैक्ट पेंटिंग कैसे मिल सकती है?
      +
      आप ऑनलाइन मार्केटप्लेस, स्थानीय कला प्रदर्शनियों, या छोटे स्वतंत्र कलाकारों से सीधे खरीदकर अच्छी गुणवत्ता वाली एब्सट्रैक्ट पेंटिंग पा सकते हैं। बिक्री या छूट पर नज़र रखें और ग्राहक समीक्षाओं की जाँच करें।
    • क्या एब्सट्रैक्ट पेंटिंग सभी प्रकार के घरों की सजावट के साथ मेल खाती हैं?
      +
      हाँ, एब्सट्रैक्ट पेंटिंग आश्चर्यजनक रूप से बहुमुखी होती हैं। वे आधुनिक, समकालीन, मिनिमलिस्टिक और यहाँ तक कि पारंपरिक सेटिंग्स में भी एक अनूठा और कलात्मक स्पर्श जोड़ सकती हैं, बशर्ते रंग और शैली सही ढंग से चुने गए हों।
    • एब्सट्रैक्ट पेंटिंग खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
      +
      पेंटिंग का आकार, रंग योजना, सामग्री (जैसे कैनवास, ऐक्रेलिक), कलाकार की प्रतिष्ठा (यदि ज्ञात हो), और यह आपके कमरे की समग्र थीम के साथ कितनी अच्छी तरह मेल खाती है, इन बातों पर ध्यान देना चाहिए।
    • क्या 999 रुपये से कम की एब्सट्रैक्ट पेंटिंग निवेश के लायक हैं?
      +
      मुख्य रूप से, इस मूल्य सीमा की पेंटिंग निवेश के लिए नहीं होतीं, बल्कि व्यक्तिगत आनंद और सजावट के लिए होती हैं। हालांकि, वे आपके घर की सुंदरता बढ़ाती हैं और कला का आनंद लेने का एक किफायती तरीका प्रदान करती हैं।