क्या आप भी अपनी किचन चिमनी में जमने वाली जिद्दी ग्रीस और तेल की चिपचिपाहट को साफ करते-करते थक गए हैं? तो ऑटो-क्लीन Chimney आपके लिए बढ़िया रहेगी। इसमें एक बटन दबाते ही यह खुद को साफ कर लेती है, जिससे आपकी मेहनत और समय दोनों की भारी बचत होती है। दरअसल, भारतीय रसोई में तड़के और डीप फ्राइंग के दौरान निकलने वाला तेल और धुआं चिमनी के अंदर वाले हिस्सों में जम जाता है। ऑटो-क्लीन चिमनी एक विशेष हीटिंग एलिमेंट का उपयोग करके इस जमे हुए तेल को पिघलाती है और उसे एक ऑयल-कलेक्टर ट्रे में इकट्ठा कर देती है।
ऑटो-क्लीन चिमनी क्यों है आपके घर के लिए जरूरी? जानें इसके 5 सबसे बड़े फायदे
अगर आप अपनी रसोई के लिए नई चिमनी लेने की सोच रहे हैं, तो ऑटो-क्लीन फीचर के इन 5 बड़े फायदों को समझना आपके लिए बेहद मददगार साबित होगा।
- हाथ से सफाई का झंझट खत्म: ऑटो-क्लीन तकनीक चिमनी के अंदर जमे तेल और ग्रीस को एक बटन दबाते ही पिघलाकर हटा देती है, जिससे आपको बार-बार चिमनी के हिस्सों को खोलकर रगड़ना नहीं पड़ता।
- लंबे समय तक बनी रहती है तेज सक्शन पावर: जब चिमनी के मोटर और पंखों पर तेल जमा नहीं होता, तो उसका एयर-फ्लो एकदम बेहतर बना रहता है और वह रसोई से धुआं व गंध तेजी से बाहर निकालती है।
- चिमनी की लाइफ और परफॉरमेंस में बढ़ोतरी: अंदरूनी हिस्सों में तेल जमा ना होने से मोटर पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता, जिससे चिमनी सालों-साल बिना किसी खराबी के काम करती है।
- समय और मेंटेनेंस खर्च की भारी बचत: बार-बार किसी टेक्नीशियन को बुलाकर चिमनी की गहरी सफाई कराने का खर्चा बचता है और आपका समय भी बर्बाद नहीं होता।
- रसोई में बेहतर स्वच्छता और सुरक्षा: पुराना जम चुका तेल कई बार आग लगने का खतरा बढ़ा देता है और बैक्टीरिया पैदा करता है। लेकिन ऑटो-क्लीन फीचर से आपकी रसोई हमेशा स्वच्छ और सुरक्षित रहती है।
Faber 90cm 1400 m/hr Vertical Wall Mounted Chimney
हमारी राय: बड़ी किचन में कुकिंग करते समय धुआं पूरी रसोई में फैल जाता है, जिससे आंखों में जलन होती है। इसलिए यह चिमनी बड़े किचन और ज्यादा खाना बनाने वाले परिवारों के लिए बढ़िया है। इसका मॉडर्न लुक रसोई को सुंदर बनाता है और लंबी वारंटी के कारण यह एक टिकाऊ और भरोसेमंद विकल्प बनता है।
क्या आया इसमें पसंद?
- बिना हाथ लगाए बस हाथों के इशारे से ही इसे ऑन या ऑफ किया जा सकता है।
- अंदर जमे जिद्दी तेल को पिघलाकर खुद ही साफ करने की क्षमता रखती है।
- जालीदार फिल्टर ना होने के कारण इसे बार-बार धोने की सिरदर्दी नहीं रहती।
- दोनों तरफ से धुआं तेजी से खींचकर हवा को तुरंत साफ कर देती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Faber Mojito
- साइज - 90 सेंटीमीटर
- रंग - काला
- खास सुविधा - LED लाइटिंग
- फिनिश टाइप - पाउडर कोटेड
खूबियां
- 8 साल मोटर वारंटी
- हाथ के इशारे से कंट्रोल
कमी
- इस चिमनी को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
01
Elica 60cm 1500 m3/hr BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney
हमारी राय: जिन्हें बढ़ते बिजली बिल की टेंशन रहती है उनके लिए यह चिमनी बढ़िया विकल्प रहेगी। दूसरा यह कम जगह वाली रसोई और मीडियम परिवार के लिए बेहतर विकल्प है। यह बहुत ही कम बिजली की खपत करती है और कंपनी की लंबी वारंटी आपको कई सालों तक मेंटेनेंस के खर्च से पूरी तरह फ्री रखती है।
क्या आया इसमें पसंद?
- यह बहुत ही कम बिजली की खपत करके सबसे पावरफुल हवा खींचने का काम करती है।
- 15 साल की लंबी वारंटी के साथ आती है, जो इसे सालों-साल सुरक्षित बनाती है।
- एक टच में ही अंदर जमा सारा ग्रीस अपने आप पिघलकर ट्रे में आ जाता है।
- बिना किसी जाली वाले डिजाइन के कारण इसे साफ रखना बेहद आसान है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Elica NERO
- साइज - 60 सेंटीमीटर
- रंग - काला
- खास सुविधा - ऑयल कलेक्टर
- फिनिश टाइप - काला
खूबियां
- 15 साल मोटर वारंटी
- बिजली की भारी बचत
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स का कहना है कि यह चिमनी बहुत ज्यादा शोर करती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Beyond Appliances Cube Pro Plug N Play Ductless Kitchen Chimney
हमारी राय: किराए के मकान या ऐसे किचन जहां दीवार तोड़कर पाइप निकालने की जगह नहीं होती, वहां धुआं जमने की बड़ी समस्या रहती है। यह बिना पाइप के चलने वाली चिमनी इस समस्या का सही समाधान है। यह कम शोर में काम करती है और हर भारतीय किचन में आसानी से फिट हो जाती है।
क्या आया इसमें पसंद?
- इसे बिना किसी पाइप या तोड़-फोड़ के दीवार पर सीधे लगाया जा सकता है।
- 5 अलग-अलग लेयर से धुएं और गंध को पूरी तरह छानकर शुद्ध हवा देती है।
- काम करते समय यह बेहद शांत रहती है और बहुत कम आवाज करती है।
- तीन दिशाओं से एक साथ रसोई की गंदी हवा और धुएं को सोख लेती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Beyond Cube Pro
- साइज - 60 सेंटीमीटर
- रंग - काला
- खास सुविधा - डक्टलेस डिजाइन
- फिनिश टाइप - पाउडर कोटेड
खूबियां
- बिना पाइप के उपयोग
- बेहद शांत संचालन
कमी
- इस चिमनी को लेकर अभी तक यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
03
Glen Hood Anya Black Kitchen Chimney 60cm
हमारी राय: अगर आपकी रसोई का साइज सामान्य है और ज्यादा तड़के के कारण किचन की छत व दीवारें काली पड़ जाती हैं, तो यह सही चुनाव है। इसका T-शेप डिजाइन रसोई को बहुत एलिगेंट लुक देता है। यह मध्यम परिवारों की रोजाना की कुकिंग के धुएं को आसानी से बाहर निकाल देती है।
क्या आया इसमें पसंद?
- गर्मी की मदद से अंदर जमे तेल को पिघलाकर आसानी से साफ कर देती है।
- हाथ के आसान इशारे से ही इसकी स्पीड को बढ़ाया या घटाया जा सकता है।
- इसके नीचे लगी तेज रोशनी से कुकिंग करने वाली जगह पर पूरा उजाला रहता है।
- बिना फिल्टर के होने के कारण इसे रोजाना साफ करने का झंझट खत्म होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Glen Hood Anya
- साइज - 60 सेंटीमीटर
- रंग - काला
- खास सुविधा - नॉइज रिडक्शन
- फिनिश टाइप - पाउडर कोटेड
खूबियां
- क्लासिक T-शेप डिजाइन
- थर्मल क्लीनिंग तकनीक
कमी
- इस चिमनी में फिलहाल यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
04
V-Guard C10 60cm Kitchen Chimney
हमारी राय: कम बजट में चिमनी लेने और बाद में उसकी सर्विस व सफाई पर बार-बार पैसे खर्च होने की समस्या को यह चिमनी खत्म कर सकती है। इसका मुड़ा हुआ कांच का डिजाइन रसोई को प्रीमियम लुक देता है। छोटे परिवारों और रोजमर्रा की कुकिंग के लिए यह एक बहुत ही किफायती ऑप्शन है।
क्या आया इसमें पसंद?
- इसके साथ फ्री सर्विसिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे मेंटेनेंस का खर्च बचता है।
- हीट की मदद से ऑटोमैटिक अंदरूनी तेल को साफ कर देती है।
- घुमावदार ग्लास का लुक रसोई के इंटीरियर को काफी आकर्षक बनाता है।
- जाली रहित होने के कारण धुएं का बहाव बिना किसी रुकावट के होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - V-Guard C10
- साइज - 60 सेंटीमीटर
- रंग - काला
- खास सुविधा - नॉइज रिडक्शन
- फिनिश टाइप - पाउडर कोटेड
खूबियां
- फ्री क्लीनिंग सर्विस
- आकर्षक कर्व्ड ग्लास
कमी
- यूजर्स को फिलहाल इस चिमनी में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
05
ऑटो-क्लीन चिमनी के मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के अनुसार बेहतर है।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑप एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।