लाइटर और गैस का झंझट खत्म! ये इंडक्शन कम समय में पकाएंगे बढ़िया खाना, ग्राहकों ने भी किया है काफी पसंद

अगर आप ऐसा किचन अप्लायंस चाहते हैं जो समय बचाने के साथ-साथ किचन में भी कम जगह घेरे और रोजाना कम मेहनत में झटपट खाना पकाने में मदद करें। तो यहां टॉप रेटेड इंडक्शन के 5 विकल्प दिए गए हैं जिन्हें अपनी सुविधा अनुसार चुन सकते हैं।
टॉप रेटेड इंडक्शन मिलेंगे यहां
टॉप रेटेड इंडक्शन मिलेंगे यहां

चाहे किराये के मकान में रहने वाले छात्र हों या कामकाजी लोग, सुबह की भागदौड़ हर किसी को होती है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उनका खाना जल्दी और आसानी से बन सके। तब आप एक बढ़िया इंडक्शन चुन सकते हैं जो साइज़ में छोटा होने के साथ-साथ आपके काम को आसान बनाने में मदद करेगा। बता दें, यह गैस की तुलना में तेज खाना पकाने के साथ-साथ इस्तेमाल में भी काफी सुविधाजनक होता है। Induction की खासियत है कि इसमें तापमान को अपनी जरूरत के अनुसार आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। चाय, दूध गर्म करने से लेकर सब्ज़ी, दाल और खाना बनाने तक, यह रोजमर्रा के रसोई के कामों को आसान बनाने में आपकी मदद करेगा। इसके अलावा, इसकी सतह को साफ करना भी काफी आसान होता है, जिससे साफ-सफाई के दौरान भी आपका समय बचेगा। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • iBELL 20YO Induction Cooktop 2000W

    क्यों चुनें?

    • इस IBELL ब्रांड के इंडक्शन कुकटॉप में 2000 वॉट की उच्च क्षमता दी गई है जिसकी मदद से पानी गर्म करने से लेकर सुबह-सुबह चाय बनाना या खाना पकाना काफी आसान हो जाएगा। साथ ही, यह LPG गैस स्टॉव की तुलना में काफी समय और ऊर्जा की बचत कर सकता है।
    • टच कंट्रोल के साथ आने वाले इस इंडक्शन में आपको बार-बार बटन दबाने का झंझट नहीं होगा। बस एक उंगली से टच करें और आराम से इसे चालू-बंद कर सकते हैं। आपको बता दें, टच पैनल का बड़ा फायदा यह है कि खाना पकाते समय अगर कोई लिक्विड गिर भी जाए, तो यह आसानी से साफ हो जाता है और बटन खराब होने या फंसने का डर नहीं रहता।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - IBELL
    • मॉडल - 20 YO
    • हीटिंग एलिमेंट - 1 
    • फ्यूल टाइप - इलेक्ट्रिक 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खासियत 

    • 3 साल की वारंटी 
    • ऑटो शट-ऑफ

    कमी 

    • इसकी आफ्टर-सेल्स सर्विस में दिक्कत महसूस हो सकती है।
    01
  • Philips Viva Collection HD4928/01 2100-Watt Induction Cooktop

    क्यों चुनें?

    • भारत में आमतौर पर हर व्यक्ति की खाने की पसंद अलग-अलग होती है। इसी बात को ध्यान में रखकर Philips के इस इंडक्शन में 5 प्रीसेट मेन्यू दिए गए हैं। जिसकी मदद से कई सारी चीजें जैसे रोटी व डोसा बनाना, ग्रेवी तैयार करना, फ्राई करना, उबालना आदि आराम से किया जा सकता है। आपको बस बटन दबाना होगा और यह Induction Cooktop व्यंजन के हिसाब से तापमान और पावर खुद-ब-खुद एडजस्ट कर लेगा। 
    • आजकल LPG सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और कई बार सिलेंडर खत्म होने की परेशानी से यह पूरी तरह राहत देने में आपकी मदद करेगा। क्योंकि Philips इंडक्शन बिजली से चलता है जिसके कारण आप बिना किसी रुकावट के और गैस खत्म होने के डर के बिना आसानी से खाना बना सकते हैं। वहीं, 2100 वाट की क्षमता की वजह से यह तेजी से खाना पकाने में भी आपकी मदद करेगा। इससे आपके समय की काफी बचत हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Philips
    • मॉडल - HD 4928/01
    • हीटिंग एलिमेंट - 1  
    • फ्यूल टाइप - इलेक्ट्रिक 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 

    खासियत 

    • क्रिस्टल ग्लास प्लेट
    • कूल-टू-टच

    कमी

    • काम करते-करते अचानक इसमें E7 एरर की समस्या आ सकती है और यह अचानक रुक सकता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Prestige PIC 20 1600 Watts Induction Cooktop

    क्यों चुनें?

    • सुबह की भागदौड़ में समय की काफी कमी होती है। ऐसे में Prestige के इस इंडक्शन के साथ खाना पकाना काफी आसान हो सकता है क्योंकि इसमें 8 प्री-सेट मेन्यू और टाइमर दिया गया है। जिसकी मदद से आप आराम से डोसा-रोटी से लेकर अलग-अलग तरह की सब्जियां भी बना सकते हैं। साथ ही, टाइमर लगाकर अन्य काम भी कर सकते हैं और खाना बनने के बाद यह खुद बंद हो जाएगा।
    • जब हम रोजाना गैस स्टोव का इस्तेमाल करते हैं तो इसके बर्नर, बर्नर स्टैंड और सिंक की सफाई जल्दबाजी के समय काफी मुश्किल हो जाती है। लेकिन इस कुकटॉप की फ़्लैट क्रिस्टल ग्लास सरफेस को साफ करना बेहद आसान हो जाएगा क्योंकि यह काफी स्मूथ है और खाना पकाने के बाद इसे बस एक गीले कपड़े से पोंछकर तुरंत चमकाया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Prestige
    • मॉडल - PIC 20
    • मटेरियल - ग्लास 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 41D x 33W x 10H सेमी  

    खासियत 

    • पोर्टेबल
    • सर्ज प्रोटेक्शन

    कमी

    • यह 1 सप्ताह के भीतर काम करना बंद कर सकता है।
    03
  • Cadlec CookBlaze 2000W Induction Cooktop with Crystal Glass

    क्यों चुनें?

    • सुबह की हड़बड़ी में अक्सर दिमाग में कई बातें चलती रहती हैं। ऐसे में कभी-कभी हम कुकटॉप को ऑन करके इसपर खाली बर्तन चढ़ा देते हैं कभी इसपर बर्तन रखना ही भूल जाते हैं। ऐसे में बर्तन काफी गर्म हो सकता है और दुर्घटना बढ़ जाती है। लेकिन CookBlaze का यह Induction मॉडल ऑटो शट-ऑफ तकनीक के साथ आता है जो ऐसी स्थिति में इंडक्शन को खुद ही बंद कर देता है, जिससे घटनाओं से बचाव होता है।
    • चमकदार LED डिस्प्ले के साथ आने वाले इस इंडक्शन पर तापमान, वाटेज और टाइमर आसानी से देखे जा सकते हैं। जिसकी वजह से इसे घर का कोई भी सदस्य, चाहे बुजुर्ग हो या कोई बच्चा, आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकता है। वहीं, अगर इंडक्शन का तापमान अधिक हो जाता है तो इसमें मौजूद सेंसर ओवर-हीटिंग से बचाने के लिए ऑटोमैटिक कट-ऑफ या पावर एडजस्ट कर देता है। जिससे हर कोई सुरक्षित तरीके से खाना पका सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - CookBlaze 
    • हीटिंग एलिमेंट - 1 
    • फ्यूल टाइप - इलेक्ट्रिक 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 39D x 33W x 10.5H सेमी   

    खासियत 

    • ओवर-हीट प्रोटेक्शन
    • प्री-सेट 7 कुकिंग मोड्स

    कमी

    • इसकी लाइट में समस्या आ सकती है और यह बंद हो सकता है।
    04
  • Longway Infralite Pro 2200W Infrared Hot Plate Cooktop with Steel Grill Rack

    क्यों चुनें?

    • आमतौर पर, साधारण इंडक्शन कुकटॉप पर केवल लोहे या स्टेनलेस स्टील के इंडक्शन-कम्पैटिबल बर्तन ही काम करते हैं। लेकिन आपको बता दें, Longway का यह इंडक्शन इंफ्रारेड तकनीक पर काम करता है। जिसकी मदद से इस पर आप एल्युमीनियम, तांबा, मिट्टी के बर्तन, कांच के बर्तन, सिरामिक या फिर पुराने किसी भी तरह के बर्तन में खाना पका सकते हैं। जिससे आपको अलग से नए बर्तन लेने की आवश्यकता नहीं होगी। 
    • इस कुकटॉप के साथ एक स्टेनलेस स्टील ग्रिल रैक भी आता है। जिसका उपयोग करके आप घर पर ही आसानी से पनीर टिक्का, सब्जियां या अन्य बारबेक्यू डिश ग्रिल कर सकते हैं या रोटियों व पापड़ को सीधे सेंक सकते हैं। इन सबके लिए आपको गैस की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Longway
    • मॉडल - Infralite Pro
    • हीटिंग एलिमेंट - 1  
    • फ्यूल टाइप - इलेक्ट्रिक 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खासियत 

    • डिजिटल डिस्प्ले
    • ओवरहीट प्रोटेक्शन

    कमी

    • इसका ग्लास प्लेट जल्दी गर्म हो सकता है।
    05

जानें आपके किचन के लिए कौन-सा इंडक्शन रहेगा बढ़िया 

ऊपर के विकल्पों के कुछ मुख्य बातों को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने घर के लिए एक सही इंडक्शन ले सकते हैं - 

ब्रांड व मॉडल 

वाटेज 

वजन 

कंट्रोल टाइप 

iBELL 20YO Induction Cooktop 2000W

2000 वॉट

2 किलो 170 ग्राम 

टच कंट्रोल 

Philips Viva Collection HD4928/01 2100-Watt Induction Cooktop

2100 वॉट

2 किलो 100 ग्राम 

पुश बटन 

Prestige PIC 20 1600 Watts Induction Cooktop

1600 वॉट

1 किलो 880 ग्राम 

पुश बटन 

CookBlaze 2000W Induction Cooktop with Crystal Glass

2000 वॉट

2 किलो 200 ग्राम 

पुश बटन 

Longway Infralite Pro 2200W Infrared Hot Plate Cooktop with Steel Grill Rack

2200 वॉट

2 किलो 500 ग्राम 

टच कंट्रोल 

इन्हें भी पढ़ें 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इंडक्शन पर रोज खाना बनाना कितना आसान है?
    +
    देखा जाए तो, इंडक्शन पर खाना बनाना काफी आसान होता है। इसमें तापमान और कुकिंग मोड को जरूरत के अनुसार सेट किया जा सकता है, जिससे दाल, सब्जी, चाय या दूध जैसी रोजमर्रा की चीज़ें आसानी से तैयार हो जाती हैं और आपका समय भी बच सकता है।
  • क्या इंडक्शन कुकटॉप गैस स्टोव से बेहतर विकल्प है?
    +
    यह पूरी तरह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। बता दें, इंडक्शन जल्दी गर्म हो जाता है, इस्तेमाल में सुविधाजनक होता है और इसकी सतह को साफ करना भी आसान होता है। छोटे किचन या किराये पर रहने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • टॉप रेटेड इंडक्शन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    इंडक्शन लेते समय पावर, तापमान कंट्रोल, प्रीसेट कुकिंग मोड, सुरक्षा फीचर्स, टच कंट्रोल, वाट क्षमता, टाइमर और पोर्टेबिलिटी जैसी चीज़ों पर ध्यान देना जरूरी माना जाता है। साथ ही, ऐसा मॉडल चुनना बेहतर हो सकता है जिसकी बिल्ड क्वालिटी अच्छी हो और जिसे इस्तेमाल करना आसान हो।
  • क्या इंडक्शन पर हर तरह के बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
    +
    आपको बता दें, इंडक्शन के लिए ऐसे बर्तनों की जरूरत होती है जिनका बेस चुंबकीय हो। आमतौर पर कास्ट आयरन और इंडक्शन-कम्पैटिबल स्टेनलेस स्टील के बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं। लेने से पहले बर्तन पर दिए गए इंडक्शन-कम्पैटिबल साइन को देख सकते हैं।