₹5,000 से कम में ये 4 ब्लेड वाले Ceiling Fan दमदार हवा के साथ कमरे को दिखाएंगे आकर्षक

चार ब्लेड वाले Ceiling Fans तेज हवा और आकर्षक लुक की वजह से लोगों की पसंद बन रहे हैं। कम आवाज के साथ काम, बेहतर संतुलन और सजावटी डिजाइन ने इन्हें मार्डन घरों में ज्यादा लोकप्रिय बना दिया है।
5,000 रुपये से कम में 4 ब्लेड सिलिंग फैन
5,000 रुपये से कम में 4 ब्लेड सिलिंग फैन

घर की सजावट में अब सिलिंग फैन सिर्फ हवा देने वाला उपकरण नहीं माना जाता। लोग ऐसे डिजाइन पसंद करने लगे हैं जो कमरे के लुक के साथ भी मेल खाएं। इसी वजह से 4 ब्लेड वाले Ceiling Fan तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। चार पंखुड़ियों वाले फैन सामान्य मॉडल्स की तुलना में ज्यादा संतुलित एयरफ्लो दे सकते हैं और कई लोगों को इनका लुक भी ज्यादा प्रीमियम महसूस होता है। ₹5,000 के बजट में अब ऐसे पंखे मिल रहे हैं जिनमें मजबूत मोटर, कम आवाज में चलने की क्षमता और सजावटी डिजाइन जैसी खूबियां दी जा रही हैं। BLDC मोटर के साथ में अब रिमोट कंट्रोल और अन्य स्मार्ट फीचर्स का सपोर्ट भी मिल जाता है, जिससे सुविधा और स्टाइल दोनों साथ मिल जाते हैं। घरों के अंदर सजावट और आराम दोनों को साथ रखने का चलन तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि चार ब्लेड वाले सिलिंग फैन अब सिर्फ हवा खाने तक का नही, बल्कि मार्डन रुम स्टाइलिंग का हिस्सा बनते जा रहे हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5,000 रुपये के अंदर आने वाले 4 ब्लेड सिलिंग फैन मॉडल।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Havells 1200mm Leganza ES 4B Ceiling Fan

    कम स्पीड पर भी पूरे कमरे में बराबर हवा महसूस हो, यही इस 4 ब्लेड वाले Havells फैन की सबसे बड़ी खासियत है। 1200mm साइज होने की वजह से यह बड़े बेडरूम, ड्रॉइंग रूम या डाइनिंग एरिया में भी हवा को एक कोने से दूसरे कोने तक अच्छी तरह फैलाता है। इसके एयरोडायनामिक ब्लेड 215 RPM स्पीड पर चलते हुए ज्यादा शोर नहीं करते, इसलिए रात में सोते समय लगातार आवाज परेशान नहीं करती। 350CMM एयर डिलीवरी गर्मियों में बंद कमरे को जल्दी आरामदायक बनाने का काम करती है। इसमें दिया गया 100 प्रतिशत कॉपर मोटर लंबे समय तक स्थिर परफॉर्मेंस बनाए रखता है और बिजली की खपत भी जरूरत से ज्यादा नहीं बढ़ती। Bronze Gold फिनिश और इसका प्रीमियम डिजाइन कमरे को साधारण फैन जैसा लुक नहीं देता बल्कि सजावट का हिस्सा जैसा महसूस होता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Havells Leganza ES
    • कलर - ब्रोन्ज गोल्ड
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 54.5D x 30W x 19.5H सेंटीमीटर
    • स्पीड - 215 RPM
    • वाट क्षमता - 52W
    • पंखें का वजन - 4.42 किलोग्राम
    • ब्लेड की संख्या - 4

    खूबियां 

    • हैवी ड्यूटी मोटर के साथ में सुपर एयर डिलीवरी
    • फैन को कमरे की सजावट का हिस्सा बनाने वाला प्रीमियम डिजाइन

    कमी

    • पंखा चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Colorbot Stella Quad 4 Blade BLDC Ceiling Fan

    बिजली कम खर्च करने वाला फैन चाहिए लेकिन हवा में बिल्कुल समझौता नहीं करना चाहते, तो यह 4 ब्लेड वाला BLDC Fan काफी अलग अनुभव देता है। सिर्फ 30W पावर खपत होने की वजह से यह लंबे समय तक चलने पर भी बिजली बिल को जरूरत से ज्यादा नहीं बढ़ाता और इन्वर्टर पर भी आसानी से चलता रहता है। इसके 1200mm एयरोडायनामिक ब्लेड 340 RPM स्पीड के साथ कमरे में तेज और बराबर हवा फैलाते हैं, इसलिए बंद कमरा भी जल्दी आरामदायक महसूस होने लगता है। रिमोट कंट्रोल में बूस्ट मोड, 6 स्पीड और Timer जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे बार-बार स्विच तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती। Reverse Mode सर्दियों में ऊपर जमा गर्म हवा को नीचे फैलाने में काम आता है। Colorbot ने इसमें 100 प्रतिशत कॉपर वाइंडिंग और डबल बॉल बेयरिंग इस्तेमाल किए हैं, इसलिए फैन चलते समय आवाज कम सुनाई देती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Colorbot Stella Quad 4
    • कलर - आर्टिक व्हाइट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 57.5D x 27W x 25.7H सेंटीमीटर
    • स्पीड - 340 RPM
    • वाट क्षमता - 30W
    • पंखें का वजन - 3.68 किलोग्राम
    • ब्लेड की संख्या - 4

    खूबियां 

    • फैन की स्पीड और अन्य फीचर्स की जानकारी के लिए एलईडी इंडिकेटर
    • हवा की अलग-अलग जरुरत के लिए 4 टाइमर ऑप्शन

    कमी

    • फैन का रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ACTIVA Lotus 1200mm BLDC Ceiling Fan

    लकड़ी जैसी प्रीमियम फिनिश वाला फैन अगर कमरे की सजावट के साथ तेज हवा भी दे, तो उसका असर अलग ही नजर आता है। यही वजह है कि यह फैन साधारण सीलिंग फैन जैसा महसूस नहीं होता। इसका रोज वूड डिजाइन मॉडर्न बेडरूम, ऑफिस या लिविंग एरिया में काफी आकर्षक दिखाई देता है। 380 RPM स्पीड और 1200mm ब्लेड साइज की वजह से हवा तेजी से पूरे कमरे में फैलती है। सिर्फ 28W बिजली खपत होने से यह लंबे समय तक चलाने पर भी ज्यादा बिजली नहीं खींचता और Inverter पर ज्यादा देर तक काम करता है। इसमें दिया गया स्मार्ट रिमोट 6 स्पीड कंट्रोल, बूस्टर मोड और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है, जिससे हर मौसम के हिसाब से इस्तेमाल आसान हो जाता है। डबल बॉल बेयरिंग और 100 प्रतिशत कॉपर मोटर की वजह से फैन चलते समय आवाज कम सुनाई देती है और परफॉर्मेंस लंबे समय तक स्थिर रहती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ACTIVA Lotus 
    • कलर - रोज वूड
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 54D x 25W x 20H सेंटीमीटर
    • स्पीड - 380 RPM
    • वाट क्षमता - 28W
    • पंखें का वजन - 3.9 किलोग्राम
    • ब्लेड की संख्या - 4

    खूबियां 

    • लंबे समय तक कम आवाज के साथ टिकाऊ परफॉर्मेंस के लिए डुअल बॉल बेयरिंग मोटर
    • सर्दियों में भी गर्म हवा के लिए पंखें में रिवर्स मोड

    कमी

    • कंपनी की सर्विस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Bajaj Regal Gold NXG 4 Blade Wine Red 1200 mm Ceiling Fan

    कमरे की सजावट में थोड़ा रिच और चमकदार टच पसंद है, तो यह वाइन रेड रंग वाला Bajaj सीलिंग फैन साधारण डिजाइन से काफी अलग नजर आता है। इसके मेटलाइज्ड रिंग और बॉडी फिनिश की वजह से Fan सिर्फ हवा देने वाला उपकरण नहीं लगता बल्कि कमरे के लुक को भी बेहतर बनाता है। 1200mm ब्लेड साइज और 330 RPM स्पीड मिलकर ऐसी हवा देते हैं जो बड़े बेडरूम या लिविंग एरिया में भी जल्दी महसूस होने लगती है। 225 CMM एयर डिलीवरी गर्म दिनों में कमरे की घुटन कम करने में असरदार रहती है। डबल बॉल बेयरिंग इस्तेमाल होने की वजह से चलने के दौरान कंपन और अतिरिक्त आवाज कम सुनाई देती है। Bajaj ने इसमें डस्ट रेसिस्टेंट डिजाइन भी दिया है, जिससे ब्लेड पर गंदगी जल्दी जमा नहीं होती और सफाई का झंझट थोड़ा कम हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Bajaj Regal Gold NXG
    • कलर - वाइन रेड
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 20D x 20W x 20.1H सेंटीमीटर
    • स्पीड - 330 RPM
    • वाट क्षमता - 65W
    • पंखें का वजन - 4.6 किलोग्राम
    • ब्लेड की संख्या - 4

    खूबियां 

    • पंखे को चलते ही के साथ तेज स्पीड पकड़ने के लिए हार्ड टॉर्क मोटर
    • लंबे समय तक टिकाऊ और मजबूत फुल एल्यूमिनियम बॉडी

    कमी

    • फैन की स्पीड थोडी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Jupiter Maharaja 4 Blades BLDC Motor 1200 mm

    बिजली कटने के बाद भी अगर फैन की स्पीड अचानक धीमी न पड़े, तो गर्मियों में काफी राहत महसूस होती है। Jupiter का यह 4 ब्लेड BLDC फैन इसी वजह से अलग नजर आता है क्योंकि इसमें इन्वर्टर स्टेबलाइजेशन तकनीक दी गई है, जो वोल्टेज ऊपर नीचे होने पर भी हवा की रफ्तार को स्थिर बनाए रखती है। 1200mm ब्लेड साइज और हाई स्पीड मोटर की वजह से हवा तेजी से पूरे कमरे में फैलती है, इसलिए बेडरूम या लिविंग एरिया ज्यादा देर तक बंद महसूस नहीं होता। रिमोट कंट्रोल में स्पीड बदलने और दूसरे मोड इस्तेमाल करने की सुविधा मिलने से बार-बार रेगुलेटर तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती। रॉयल आइवरी डेको फिनिश और ग्लॉसी डिजाइन इसे साधारण फैन जैसा लुक नहीं देते, जबकि LED इंडिकेशन रात में हल्की रोशनी जैसा काम भी कर देता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Jupiter Maharaja 
    • कलर - आइवरी डेको
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 45D x 30W x 20H सेंटीमीटर
    • स्पीड - NA
    • वाट क्षमता - 30W
    • पंखें का वजन - 4.5 किलोग्राम
    • ब्लेड की संख्या - 4

    खूबियां 

    • पंखे का चलने का समय सेट करने के लिए टाइमर मो़ड
    • इन्वर्टर पर बिना रुके बढ़िया हवा देने वाली स्टेबलाइजेशन तकनीक

    कमी

    • पंखे की ड्यूरेबिलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना : ₹5,000 से कम में 4 ब्लेड वाला सिलिंग फैन

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 4 ब्लेड सिलिंग Fan मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

वॉट क्षमता

स्पीड 

पंखे का वजन

Havells Leganza ES

52W

215 RPM

4.42 किलोग्राम

Colorbot Stella Quad 4

30W

340 RPM

3.68 किलोग्राम

ACTIVA Lotus

28W

380 RPM

3.9 किलोग्राम

Bajaj Regal Gold NXG

65W

330 RPM

4.6 किलोग्राम

Jupiter Maharaja

30W

NA

4.5 किलोग्राम

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹5,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।

इसें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 4 ब्लेड सिलिंग फैन को अलग क्यों माना जाता है?
    +
    इसका डिजाइन संतुलित हवा देने और आकर्षक लुक के लिए पसंद किया जाता है।
  • क्या 4 ब्लेड फैन ज्यादा बिजली खर्च करते हैं?
    +
    यह मॉडल और मोटर तकनीक पर निर्भर करता है, लेकिन कई नए मॉडल्स एनर्जी सेविंग फीचर्स के साथ आते हैं।
  • बेडरुम के लिए 4 ब्लेड फैन अच्छा माना जाता है?
    +
    हाँ, कम आवाज और सजावटी लुक की वजह से इन्हें बेडरुम में काफी पसंद किया जाता है।