कपल्स और छोटे परिवारों के लिए ये हैं 5 Double Door Fridge जिनमें मिल रही है 200-324 लीटर तक की क्षमता

अगर आप एक कपल हैं या फिर मीडियम फैमिली में रहते हैं, तो 200-324 लीटर तक की क्षमता का डबल डोर रेफ्रिजरेटर पर्याप्त है। इसमें पानी की बोतलों से लेकर दूध, दही, फल, सब्जियां आदि आराम से स्टोर हो जाता है। यहां 5 ऐसे मॉडलों को शामिल किया गया है, जो कूलिंग के मामले में शानदार हैं और साथ ही बढ़िया ब्रांड वैल्यू के साथ आते हैं।
मीडियम फैमिली और कपल्स के लिए 200-324 लीटर तक की क्षमता वाले डबल डोर फ्रिज
मीडियम फैमिली और कपल्स के लिए 200-324 लीटर तक की क्षमता वाले डबल डोर फ्रिज

रेफ्रिजरेटर में डबल डोर एक ऐसा साइज है, जो खास तौर पर कपल्स और मीडियम फैमिली के लिए अच्छा रहता है। यह साइड-बाय-साइड की तरह ना तो ज्यादा जगह घेरता है और ना ही सिंगल डोर की तरह इसमें स्टोरेज की समस्या होती है। इनके 200-324 लीटर तक क्षमता वाले मॉडल्स घरेलू इस्तेमाल के लिए अच्छे हैं। आपको LG, Samsung के साथ ही Haier, Godrej और Whirlpool के पास इस क्षमता में आने डबल डोर Refrigerator मिल जाएंगे। इन फ्रिज में बढ़िया और लंबी कूलिंग के साथ ही इंवर्टर टेक्नोलॉजी मिलती है। इस वजह से कम बिजली खपत में अच्छा प्रदर्शन मिलता है। इनके कुछ मॉडल्स में कंवर्टिबल मोड भी मिलते हैं, जिनके जरिए कूलिंग को मौसम और जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • LG 276 L, 2 Star, Frost-Free Double Door Convertible Refrigerator

    यह LG रेफ्रिजरेटर 276 लीटर की क्षमता में आता है, जो 3-4 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त है। स्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर कम शोर और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन देता है। इसमें मिलने वाला कंवर्टिबल मोड फ्रीजर को फ्रिज में बदलने की सुविधा देता है।

    इसे चुनने के तीन प्रमुख कारण

    • आप चाहें फ्रिज में आगे सामान रखें या पीछे इसका मल्टी एयर फ्लो सिस्टम हर कोने तक समान कूलिंग पहुंचाता है। इसकी वजह से सभी चीजें लंबे समय तक ताजी बनी रहती हैं।
    • भारतीय जलवायु और बदलते मौसम में अच्छी कूलिंग बनाए रखने के लिए इस LG डबल डोर Refrigerator में स्मार्ट मोड मिलता है। यह मोड तापमान के हिसाब से कूलिंग को एडजस्ट करता है।
    • फल-सब्जियां सड़ने की परेशानी कम होगी, क्योंकि इसमें 25 लीटर कंपार्टमेंट वाला फ्रेश ज़ोन दिया गया है। इसमें आप फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए स्टोर कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 276 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता- 59 लीटर
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • मॉडल नाम- GLT2826XWOB
    • शेल्व्स की संख्या- 3

    खूबियां

    • अधिक चौड़ी डोर बास्केट
    • ऑटो स्मार्ट कनेक्ट
    • ट्विस्ट आइस मेकर

    कमी

    • दरवाजा सही से बंद ना होने की समस्या।
    01
  • Whirlpool 235 L 3 Star Frost-free inverter Double Door Refrigerator

    3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस रेफ्रिजरेटर की क्षमता 235 लीटर है, जिसमें कपल्स अपनी जरूरत की चीजें आराम से स्टोर कर सकते हैं। इसकी फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी फ्रिज के अंदर बर्फ की परत जमा होने से रोकती है, जिससे लगातार बेहतर और लंबी कूलिंग सुनिश्चित होती है।

    इसे चुनने के तीन प्रमुख कारण

    • यह Whirlpool रेफ्रिजरेटर ऑल सीजन, सेफ, डेजर्ट, पार्टी और डीप फ्रीजर 5-इन-1 कंवर्टिबल मोड से लैस है। इनकी वजह से आप कूलिंग को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट करके खाने-पीने की चीजों लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकते हैं।
    • इस डबल डोर फ्रिज का AI अडाप्टिव इंटेलिजेंट सेंसर तापमान और मौसम का पता लगाकर कूलिंग को खुद से भी कम-ज्यादा करता है। इसकी वजह से, बदलते मौसम में भी चीजें जल्दी खराब नहीं होती हैं।
    • इस कंवर्टिबल फ्रिज की खास जिओलाइट टेक्नोलॉजी डेयरी प्रोडक्ट्स को 7 और फल-सब्जियों को करीब 15 दिनों तक ताजी रखती है। यह सुविधा वेस्टेज को कम करती है और लाइफ को आसान बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 235 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता- 54 लीटर
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • शेल्व्स की संख्या- 4
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स

    खूबियां

    • हनीकॉम्ब क्रिस्पर कॉम्ब
    • UI पैनल डिस्प्ले
    • माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी

    कमी

    • टेंप्रेचर कंट्रोल में परेशानी।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Haier 240 L 2 Star Frost Free Twin Inverter Double Door Refrigerator

    हायर ब्रांड के इस 240 लीटर क्षमता के फ्रिज में ट्विन इंवर्टर कंप्रेसर दिया गया है, ताकी बेहतर कूलिंग के साथ ही कम शोर वाला संचालन और लंबा प्रदर्शन मिले। आप इसके नॉब टेंप्रेचर कंट्रोल के जरिए फ्रिज के तापमान को मौसम और कूलिंग की जरूरत के हिसाब से कम-ज्यादा कर सकते हैं।

    इसे चुनने के तीन प्रमुख कारण

    • 240 लीटर क्षमता के इस हायर डबल डोर रेफ्रिजरेटर में बड़ा वेज बॉक्स दिया गया है। ऐसे में अगर आप वर्किंग प्रोफेशनल हैं और हफ्ते भर की सब्जियां स्टोर करते हैं तो यह अच्छा रहता है।
    • अगर आप अक्सर घर में ड्रिंक्स वगैरा बनाते हैं, तो बर्फ की जरूरत पड़ना आम है। ऐसे में इस Haier Fridge का टर्बो आइसिंग फंक्शन कम समय में ही बर्फ जमा देता है, जिससे आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता।
    • कई घंटों तक बिजली गुल रहने पर फ्रिज में रखी चीजें भी खराब हो जाती हैं। मगर, इस रेफ्रिजरेटर का कूल पैड इस समस्या को खत्म करते हुए पावरकट के दौरान भी खाना-पीना ताजा रखता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- HEF-252EGSA-P
    • कैपेसिटी- 240 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता- 57 लीटर
    • शेल्व्स की संख्या- 3
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स

    खूबियां

    • ऑटो कनेक्ट होम इंवर्टर
    • एंटी बैक्टेरियल गास्केट
    • इंवर्टर टेक्नोलॉजी

    कमी

    • कंवर्टिबल मोड्स का ना होना।
    03
  • Samsung 301 L, 2 Star, Convertible Frost Free Double Door Refrigerator

    यह सैमसंग रेफ्रिजरेटर 301 लीटर क्षमता में आता है, जो कि मध्यम परिवार और कपल दोनों के लिए आदर्श है। इसका डिजिटल इंवर्टर लंबी कूलिंग और ऊर्जा कुशल संचालन के लिए जाना जाता है। वहीं, 5-इन-1 कंवर्टिबल मोड्स कूलिंग कैपेसिटी को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट करने की सुविधा देते हैं।

    इसे चुनने के तीन प्रमुख कारण

    • फ्रिज और फ्रीजर में अलग-अलग कूलिंग जरूरत को पूरा करने के लिए यह Samsung रेफ्रिजरेटर ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इससे चीजों को उनकी जरूरत के हिसाब से ठंडक मिलती है और नमी की मात्रा भी 70% तक ज्यादा रहती है।
    • इस इंवर्टर डबल डोर फ्रिज में बर्फ जमाना और निकालना दोनों आसान रहता है। इसके आइस मेकर को आराम से बाहर निकाला जा सकता है और यह तेजी से बर्फ भी जमाता है।
    • अक्सर फ्रिज में रखी चीजों की गंध आपस में मिल जाती है जो उनके स्वाद को भी प्रभावित करती है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए इसमें डिओडराइजर दिया गया है, जो तेज गंध पैदा होने से रोकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- RT31H4522S9/HL
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • शेल्फ टाइप- टफन ग्लास
    • डोर शेल्फ काउंट- 4

    खूबियां

    • स्टेब्लाइज़र फ्री ऑपरेशन
    • एलईडी लाइटिंग
    • डोर अलार्म

    कमी

    • कमजोर बिल्ड क्वालिटी।

    जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी।

    04
  • Godrej 223L 2 Star| New Launch| 5 Years Comprehensive Warranty| AI Powered

    यह 223 लीटर गोदरेज डबल डोर रेफ्रिजरेटर 360 डिग्री कूलिंग करता है, यानी अंदर के हर कोने तक समान ठंडक पहुंचती है और चीजें ताजी बनी रहती हैं। इसमें किचन को एलिगेंट लुक देने वाला प्रीमियम ग्लॉसी फिनिश मिलता है। इसका फ्रीजर भी 50 लीटर की बड़ी क्षमता वाला है।

    इसे चुनने के तीन प्रमुख कारण

    • इस फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत है, 30 दिनों तक रहने वाली फार्म फ्रेशनेस। यह डबल डोर फ्रिज बेहतरीन कूलिंग के साथ फल, सब्जियों और डेयरी प्रोडक्ट्स को करीब 30 दिन तक ताजा रखने में सक्षम है।
    • यह Godrej Refrigerator अपने कूल बैलेंस टेक्नोलॉजी वाले इन्वर्टर कम्प्रेसर के जरिए शानदार एयर फ्लो सिस्टम की मदद से फ्रिज के हर हिस्से में बेहतरीन और सटीक कूलिंग देता है। इसकी वजह से अंदर रखी हर चीज तक ठंडक पहुंचती है।
    • यह अपनी खास नैनो शील्ड टेक्नोलॉजी के जरिए खाने-पीने की चीजों के आस-पास एक ऐसी परत तैयार करता है, जिससे उनपर जर्म और बैक्टेरिया जमा नहीं हो पाते है। इससे खाना स्वच्छ बना रहता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • डोर शेल्फ काउंट- 4
    • फिनिश टाइप- ग्लॉसी
    • फ्रीजर क्षमता- 50 लीटर

    खूबियां

    • 27 लीटर की बड़ी वेजिटेबल ट्रे
    • मूवेबल आइस मेकर
    • पेटेंटेड कूल शावर टेक्नोलॉजी

    कमी

    • डीफ्रॉस्टिंग में समस्या।
    05

5 डबल डोर फ्रिज मॉडलों की तुलना

200 से 324 लीटर क्षमता में आने वाले ये फ्रिज अपनी अलग-अलग खूबियों के लिए जाने जाते हैं। इनकी तुलना आपको अपने लिए सही मॉडल चुनने में मदद करेगी। हालांकी, इसके लिए आपको भी अपना बजट और प्राथमिकताएं पता होनी चाहिए-

मॉडल्स

क्षमता

कूलिंग कंप्रेसर

खासियत

LG (GLT2826XWOB, Onyx Black)

276 लीटर

स्मार्ट इंवर्टर

स्मार्ट मोड, डिओड्राइज़र

Whirlpool IF INV 278 LUNAR BLACK(3S) CONV-Y, 2026 Model)

235 लीटर

इंवर्टर कंप्रेसर

6th सेंस न्यूट्रीलॉक टेक्नोलॉजी

Haier (HEF-252EGSA-P, Moon Silver, 2026 Model)

240 लीटर

ट्विन इंवर्टर

360 डिग्री मैजिक कूलिंग

Samsung (RT31H4522S9/HL, Silver, Refined Inox, 2026 Model)

301 लीटर

डिजिटल इंवर्टर

ट्विन कूलिंग प्लस

Godrej (RF EON 244BN RI ST GL, Steel Glow)

223 लीटर

इंवर्टर कंप्रेसर

30 दिन तक की फार्म फ्रेशनेस

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में देखिए अन्य उपकरण संबंधित जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • डबल डोर फ्रिज में कौन सी क्षमता मेरे परिवार के लिए सबसे अच्छी है?
    +
    200-324 लीटर की क्षमता 2-4 सदस्यों वाले मध्यम परिवार या कपल के लिए आदर्श है, क्योंकि यह पर्याप्त स्टोरेज स्पेस प्रदान करती है।
  • क्या डबल डोर फ्रिज सिंगल डोर से ज्यादा बिजली खर्च करते हैं?
    +
    आमतौर पर, आधुनिक डबल डोर फ्रिज ऊर्जा-कुशल होते हैं, खासकर यदि वे 3-स्टार या उससे अधिक रेटिंग वाले हों। वे सिंगल डोर फ्रिज की तुलना में थोड़ी अधिक बिजली ले सकते हैं, लेकिन सुविधा और भंडारण के लिए यह उचित है।
  • इन फ्रिज में कौन सी कूलिंग टेक्नोलॉजी बेहतर है?
    +
    नो-फ्रॉस्ट (No-Frost) टेक्नोलॉजी सबसे अच्छी है क्योंकि यह फ्रिज में बर्फ जमने से रोकती है और रखरखाव आसान बनाती है। कुछ में इन्वर्टर कंप्रेसर भी होते हैं जो बिजली बचाते हैं।
  • डबल डोर फ्रिज खरीदते समय वारंटी कितनी महत्वपूर्ण है?
    +
    वारंटी बहुत महत्वपूर्ण है। कंप्रेसर पर लंबी वारंटी (आमतौर पर 10 साल) सुनिश्चित करती है कि आपका निवेश सुरक्षित है और आपको लंबे समय तक मन की शांति मिलेगी।
  • क्या 200-324 लीटर के डबल डोर फ्रिज में वेजिटेबल क्रिस्पर बड़ा होता है?
    +
    हां, इस क्षमता सीमा के डबल डोर फ्रिज में आमतौर पर बड़े और नमी-नियंत्रित वेजिटेबल क्रिस्पर होते हैं जो सब्जियों और फलों को अधिक समय तक ताजा रखते हैं।